dispaly

MP Board class 11th Political science trimasik Paper 2021

MP Board class 11th Political trimasik Exam Paper 2021 solve| राजनीति त्रैमासिक पेपर 2021


Mp Board 11th Political science 
 Quarterly Exam Paper 2021:मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा 11वीं के त्रैमासिक  (Quarterly Exam ) 24 सितंबर से शुरू हो रही है ।ऐसे में सभी छात्र अपने एग्जाम की तैयारी में व्यस्त होंगे ।और कक्षा 11वीं क्वार्टरली एग्जाम पेपर की तैयारी कैसे करें अगर समझ नहीं आ रहा है तो आप इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें |

11वीं  राजनीति त्रैमासिक पेपर 2021

अगर आप भी 11वी के स्टूडेंट है और त्रैमासिक पेपर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो आप सभी छात्रों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है,हम आपके लिए लाए हैं इस पोस्ट में कक्षा 11 वीं राजनीति के बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि आपके त्रैमासिक पेपर परीक्षा में पूछे जाने की संभावना है.

11th Political science Quarterly Exam Paper Solution Download

दोस्तों अगर कक्षा 11वीं की तैयारी कर रहे हैं तो आप लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन रहेगा कि आप पिछले साल आए पेपर को देखें और उन्हें सॉल्व करें,दोस्तों आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है आपको कक्षा बारहवीं के सभी विषयों के ओल्ड पेपर इस वेबसाइट पर मिल जाएंगे, आपको इन्हें हल करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी यह सभी पेपर सॉल्व के साथ पीडीएफ के रूप में आपको प्रोवाइड कराए जाएंगे.





Trimasik Pariksha के अंक वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे या नहीं

दोस्तों सभी छात्रों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या त्रैमासिक परीक्षा 2021 के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाएंगे या नहीं ।आज हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं क्या यह त्रैमासिक परीक्षा  आपके लिए महत्वपूर्ण है या नहीं ।जैसा कि सभी छात्रों को पता ही होगा कि कक्षा नवी और कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण होती है ।क्योंकि कक्षा नवी और कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट त्रैमासिक, परीक्षा ,हाफ इयरली परीक्षा,  प्री बोर्ड परीक्षा के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाते हैं,लेकिन कक्षा 10वीं और कक्षा बारहवीं के लिए की परीक्षा इतनी महत्वपूर्ण नहीं होती थी.

क्या इस बार कक्षा 10वीं 12वीं के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है

दोस्तों विमर्श पोर्टल के द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था उसमें स्पष्ट बताया गया है अगर कोरोनावायरस की वजह से कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नहीं होती है तो बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट   त्रैमासिक परीक्षा ,हाफ इयरली परीक्षा,  प्री बोर्ड परीक्षा की परीक्षाओं के आधार पर बनाया जाएगा ।इसलिए यह परीक्षाएं कक्षा 9वी से लेकर कक्षा 12वीं तक सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है ।


त्रैमासिक परीक्षा 2021-22

कक्षा-11वीं

विषय-राजनीति विज्ञान


बहुविकल्पीय प्रश्न--


1. भारत एक संविधान है-

उत्तर-लिखित व निर्मित


2. भारत का संविधान कब लागू हुआ-

उत्तर-26 जनवरी 1950


3. हमारे संविधान में नीति निर्देशक तत्व किस देश से लिए गए हैं-

उत्तर-आयरलैंड


5. निम्नलिखित में से कौन मौलिक अधिकारों का सबसे उचित वर्णन करता है-

उत्तर-संविधान द्वारा प्रदत्त और सुरक्षित अधिकार


6. संविधान में समय-समय पर संशोधन करना क्यों आवश्यक होता है-

उत्तर-परिस्थितियां बदलने पर संविधान में उचित संशोधन करना आवश्यक होता है।


7. निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता कौन करता है-

उत्तर-मुख्य निर्वाचन आयुक्त


8. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर" रहूंगा यह कथन किसका है-

उत्तर-बाल गंगाधर तिलक


9. "फर्स्ट पास्ट द पास्ट"प्रणाली में वही प्रत्याशी विजेता घोषित किया जाता है जो-

उत्तर-चुनाव क्षेत्र के अन्य उम्मीदवारों से ज्यादा मत हासिल करता है।


10. संसदीय कार्यपालिका का अर्थ होता है-

उत्तर-ऐसी कार्यपालिका जो संसद के बहुमत के समर्थन पर निर्भर हो।


11. निम्न में से किस राज्य में द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका नहीं है-

उत्तर-मध्य प्रदेश


12. भारतीय संसद में कितने सदन होते हैं-

उत्तर-दो


13. मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय कहां स्थित है-

उत्तर-जबलपुर


14. निम्नलिखित में धर्मनिरपेक्षता का कौन सा सिद्धांत भारत के संविधान में अपनाया जाता है-

उत्तर-राज्य का धर्म से कोई लेना देना नहीं है।


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।


1. अस्पृश्यता का अंत नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम अधिकार के अंतर्गत किया गया है।


2. भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया है।


3. भारतीय संविधान अंतिम रूप से 26 जनवरी 1950 को पारित किया गया था।


4. कौटिल्य ने राज्य विज्ञान के लिए जनपद शब्द का प्रयोग किया था।


5. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है।


6. संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।


7. 1947 के जापान के संविधान को शांति संविधान कहा जाता है।


8. वर्तमान भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद हैं।


9. राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है।


10. अंतिम रूप से पारित भारतीय संविधान पर 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।


11. भारतीय संविधान एकीकृत प्रकार की न्यायिक व्यवस्था की स्थापना करता है।


12. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई।



सही जोड़ी बनाइए


  1. संविधान संशोधन विधि - अनुच्छेद 368

  2. राज्यसभा - 6 वर्ष

  3. संपत्ति का अधिकार - कानूनी अधिकार

  4. समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली - एकल संक्रमणीय मत प्रणाली

  5. अर्ध अध्यक्षात्मक कार्यपालिका - श्रीलंका

  6. भारतीय संविधान का निर्माण - कैबिनेट मिशन योजना


सत्य/असत्य लिखिए


1. भारत का संविधान लिखित तथा विस्तृत है।

उत्तर- सत्य


2. सरकार के गठन और उसकी शक्तियों के बारे में लिखित दस्तावेज हैं।

उत्तर- सत्य


3. रिपब्लिक के लेखक प्लेटो हैं।

उत्तर- सत्य


4. राजनीति को शक्ति के लिए सहयोग माना जाता है।

उत्तर- असत्य


5. अधिकार पत्र में किसी देश की जनता को हासिल अधिकारों का वर्णन रहता है।

उत्तर- सत्य


6. चुनाव आयोग में एक से ज्यादा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति अनिवार्य है।

उत्तर- असत्य


7. धन विधेयक का प्रमाणीकरण लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।

उत्तर- सत्य


8. सोवियत संघ में संविधान 5 बार बदला गया है।

उत्तर- असत्य


9. न्यायपालिका देश के संविधान लोकतांत्रिक परंपरा और जनता के प्रति उत्तरदाई है।

उत्तर- सत्य


10. सरकार की प्रधान एवं उनके संचियों को राजनीतिक कार्यपालिका कहते हैं।

उत्तर- सत्य


एक शब्द/एक वाक्य में उत्तर लिखिए।


1. भारत में कौन सी शासन प्रणाली है।

उत्तर- संसदीय प्रणाली


2. मतदाता किसे कहते हैं।

उत्तर- मतदान करने वाले को मतदाता कहा जाता है।


3. संसद के दोनों सदनों के नाम लिखिए।

उत्तर- लोकसभा तथा राज्यसभा


4. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष का नाम लिखिए।

उत्तर- डॉ राजेंद्र प्रसाद


5. राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन कौन करता है।

उत्तर-राज्यसभा के पीठासीन अधिकारों की वह जिम्मेदारी होती है।


6. भारत में मताधिकार की आयु कितनी है।

उत्तर- 18 वर्ष


महत्वपूर्ण प्रश्न--


1. भारतीय संघ में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं।

2. संविधान का अर्थ लिखिए।

3. हमें संविधान की क्या आवश्यकता है।

4. संविधान के प्रमुख कार्य लिखिए।

5. भारत के मौलिक कर्तव्यों का वर्णन कीजिए।

6. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं लिखिए।

7. भारतीय संविधान के आधारभूत ढांचे को समझाइए।

8. राज्य के नीति निदेशक तत्वों के उद्देश्य लिखिए।

9. भारत का संविधान कब लागू किया गया।

10. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कार्य लिखिए।

11. मौलिक अधिकार एवं नीति निर्देशक तत्व में अंतर लिखिए।

12. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का अर्थ लिखिए।

13. भारतीय संविधान में संशोधन प्रक्रिया क्या है स्पष्ट कीजिए।

14. संसदीय शासन प्रणाली की विशेषताएं लिखिए।

15. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है।

16. दलबदल से क्या आशय है।

17. धन विधेयक क्या है।

18. हमें स्वतंत्र न्यायपालिका क्यों चाहिए।

19. संविधान एक जीवंत दस्तावेज है? कैसे।

20. न्याय पर‌ जान रोल्स के सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।

21. मुक्त बाजार के लक्षण का वर्णन कीजिए।

22. लोकसभा की शक्तियां तथा कार्य लिखिए।

23. सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार का वर्णन कीजिए।

24. भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्य लिखिए।

25. वयस्क मताधिकार के गुण लिखिए।

26. राष्ट्रपति बनने हेतु दो योग्यताओं को लिखिए।

27. कार्यपालिका कितने प्रकार की होती है लिखिए।

28. कार्यपालिका के मुख्य कार्य क्या है लिखिए।

29. प्रधानमंत्री के चार कार्य लिखिए।

30. सरकार के अंगो के नाम लिखिए।

31. भारतीयों के किन्हीं दो मौलिक कर्तव्यों का वर्णन कीजिए।

32. साधारण बहुमत तथा विशेष बहुमत में अंतर लिखिए।

33. नौकरशाही की कोई चार विशेषताएं लिखिए।

34. केंद्रीय मंत्री परिषद के कार्य लिखिए।

35. निर्वाचन आयोग के कार्य लिखिए।



Class 11th Trimasik syllabus 2021 Mp Board |कक्षा 11वी त्रैमासिक सिलेबस डाउनलोड 


Class 11th krishi vigyan trimasik syllabus 2021 कृषि विज्ञान गणित के मूल तत्व



Class 11th krishi vigyan trimasik syllabus फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र


Class 11th krishi vigyan trimasik syllabus गृह विज्ञान समूह
Class 11th krishi vigyan trimasik syllabus विज्ञान के तत्व


 Class 11th krishi vigyan trimasik syllabus गृह प्रबंधन एवं वस्त्र विज्ञान


Class 11th bhugol trimasik syllabus 2021

Class 11th economics trimasik syllabus 2021


Class 11th history trimasik syllabus 2021

Class 11 rajniti shastra trimasik syllabus 2021





Class 11thव्यवसाय अध्ययन त्रैमासिक सिलेबस 2021

कक्षा ग्यारहवीं आईपी त्रैमासिक सिलेबस 2021

क्लास 11th भौतिक शास्त्र त्रैमासिक सिलेबस 2021


कक्षा 11 वीं रसायन शास्त्र  त्रैमासिक सिलेबस 2021

कक्षा ग्यारहवीं लेखाशास्त्र  त्रैमासिक सिलेबस 2021


कक्षा 11 वीं संस्कृत त्रैमासिक सिलेबस 2021
कक्षा ग्यारहवीं गणित त्रैमासिक सिलेबस 2021

कक्षा 11 वीं जीव विज्ञान त्रैमासिक सिलेबस 2021

कक्षा 11वी हिंदी त्रैमासिक सिलेबस 2021

कक्षा ग्यारहवीं अंग्रेजी त्रैमासिक सिलेबस 2021 

MP Board class 11th Political trimasik Exam Paper 2021 solve














और नया पुराने

in feeds add

Hot post