dispaly

MP Board Class 10 Hindi वार्षिक पेपर 2026 | Important Questions & Answers

MP Board Class 10 Hindi वार्षिक पेपर 2026 | Important Questions & Answers


MP board class 10th hindi varshik paper 2026:कक्षा दसवीं के सभी छात्रों के लिएएमपी बोर्ड के द्वारा class 10th Hindi varshik paper 2026 model paper दिया गयाहै ।इस मॉडल पेपर के माध्यम से सभी छात्र अपनी तैयारी का आकलन आसानी से कर पाएंगे ।हिंदी का मॉडल पेपर वर्ष 2026 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है ।अगर आप इस मॉडल पेपर को सॉल्व करते हैं और इसके बाद अगर आप कोई भी गलती करते हैं तो आपको उसको सुधारने का मौका जरूर मिलेगा ।जो क्वेश्चन अपने कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2026 मॉडल पेपर में गलत किए हैं उन्हें आप अच्छी तरीके से याद कर पाएंगे ।


MP Board Class 10 Hindi वार्षिक पेपर 2026 | Important Questions & Answers

अगर आप भीइस मॉडल पेपर को अच्छी तरीके से करेंगे ।तो आप आसानी से कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2026 में अच्छे अंक ला सकते हैं ।क्योंकि यह मॉडल पेपर बहुत ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है ।इसमें बहुत सी ऐसी बातों का ध्यान रखा गया है कि बच्चों का स्तर कैसा रहता है कुछ प्रश्न डिफिकल्ट दिए गए हैं कुछ प्रश्न मीडियम दिए गए हैं और कुछ प्रश्न बहुत ही आसान दिएगए हैं ।इसलिए आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर करें ।


Roll No. : ____________

Total Printed Pages : 8
Total Questions : 23

Time : 3 Hours    Maximum Marks : 75
SET / सेट : A
Question Paper Code : 102503


हाईस्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष – 2026

High School Examination (Main) – 2026

विषय : हिन्दी (HINDI)


निर्देश :

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  2. प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 06 से 17 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं (लगभग 30 शब्द)।
  4. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं (लगभग 75 शब्द)।
  5. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं (लगभग 120 शब्द)।
  6. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए (1×6=6)

(i) ‘सूरसारावली’ के कवि हैं —

 (अ) सूरदास (ब) कबीरदास (स) मैथिलीशरण गुप्त (द) नागार्जुन

(ii) कवि निराला का जन्म हुआ था —

 (अ) 1904 (ब) 1900 (स) 1899 (द) 1888

(iii) ‘कुहासा’ का अर्थ है — 

(अ) कंबल (ब) कोहरा (स) सन्नाटा (द) सहारा

(iv) प्रगतिवादी कवि हैं — 

(अ) मुक्तिबोध (ब) पंत (स) नरेश मेहता (द) जगमोहन सिंह

(v) नेताजी की प्रतिमा की ऊँचाई थी —

 (अ) 2 फुट (ब) 5 फुट (स) 3 फुट (द) 10 फुट

(vi) ‘कलम का जादूगर’ किसे कहा जाता है —

 (अ) रामवृक्ष बेनीपुरी (ब) अज्ञेय (स) स्वयं प्रकाश (द) नागार्जुन


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (1×6=6)

(i) वल्लभाचार्य __________ के गुरु थे।

(ii) दोहा छंद की प्रथम एवं तृतीय पंक्ति में __________ मात्राएँ होती हैं।

(iii) रस के __________ अंग होते हैं।

(iv) आधुनिक हिन्दी कविता का प्रारंभ संवत् __________ से माना जाता है।

(v) अर्थ की दृष्टि से वाक्य के __________ प्रकार होते हैं।

(vi) छंद के __________ प्रकार होते हैं।


प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए (1×6=6)

मैथिलीशरण गुप्त — कामायनी

रिसाई — क्रोध करना

चौपाई — 16

एक अंक — एकांकी

शिवपूजन सहाय — मैला आँचल

रामवृक्ष बेनीपुरी — माता का आँचल


प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए (1×6=6)

(i) रामचरितमानस का मुख्य छंद क्या है?

(ii) विनय पत्रिका की रचना किस भाषा में हुई है?

(iii) कामायनी किसकी रचना है?

(iv) ‘अट नहीं रही’ कविता क्या व्यक्त करती है?

(v) कवि नागार्जुन का मूल नाम क्या था?

(vi) निकल रचनावली में कितने खंड हैं?


प्रश्न 5. सत्य / असत्य लिखिए (1×6=6)

(i) श्रीकृष्ण ने गोपियों को समझाने के लिए उद्धव को भेजा था।

(ii) बिस्मिल्ला खाँ हिन्दू-मुस्लिम एकता के समर्थक थे।

(iii) पर्वतीय सुंदरता मन को नहीं भाती है।

(iv) संस्मरण में कल्पना तत्व की प्रधानता होती है।

(v) हिन्दी का प्रथम उपन्यास ‘परीक्षा-गुरु’ है।

(vi) कहानी के छह तत्व होते हैं।


प्रश्न 6. कवि नागार्जुन की दो रचनाओं के नाम लिखिए। (2)

अथवा नई कविता की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 7. कवि सूरदास अथवा तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए। (2)

प्रश्न 8. ‘फसल’ क्या है? (2)

अथवा उद्धव के व्यवहार की तुलना किन-किन से की गई है?

प्रश्न 9. कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है? (2)

अथवा स्मृति को पाथेय बनाने से कवि का क्या आशय है?

प्रश्न 10. काव्य की परिभाषा लिखिए। (2)

अथवा पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 11. रस किसे कहते हैं? (2)

अथवा चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 12. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यतीन्द्र मिश्र का साहित्यिक परिचय लिखिए। (2)

प्रश्न 13. भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी? (2)

अथवा नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए।

प्रश्न 14. लेखिका मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व पर किन-किन का प्रभाव पड़ा? (2)

अथवा बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक क्यों कहा गया है?

प्रश्न 15. गद्य की चार विधाओं के नाम लिखिए। (2)

अथवा बाबू गुलाबराय के अनुसार निबंध की परिभाषा लिखिए।

प्रश्न 16. संधि और समास में दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा शब्द-शक्ति के प्रकार लिखिए।

प्रश्न 17. गंगटोक को ‘मेहनतकश बादशाहों का शहर’ क्यों कहा गया है? (2)

अथवा भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?


प्रश्न 18. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए। (3)

प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए। (3)

प्रश्न 20. ‘अनुशासन का महत्व’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए। (3)

अथवा क्रिकेट विषय पर संवाद लिखिए।


प्रश्न 21. अपठित गद्यांश / काव्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4)

प्रश्न 22. जिलाधीश को ध्वनि-विस्तारक यंत्रों पर रोक हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा मित्र को विवाह में आमंत्रण पत्र लिखिए।

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए।

(लगभग 120 शब्दों में)

(4 अंक)

(i) मेरा प्रिय खेल

(ii) विज्ञान के बढ़ते चरण

(iii) वृक्षारोपण

(iv) वर्तमान समय में कम्प्यूटर की उपयोगिता

(v) साहित्य और समाज

Post a Comment

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने

in feeds add

Hot post