अब लोगों की होगी जेब खाली! 1 नवंबर से बदल जाएंगे बड़े नियम 😱 | SKTEACH

अब लोगों की होगी जेब खाली! 1 नवंबर से बदल जाएंगे बड़े नियम 😱 | SKTEACH



🗓 1 नवंबर 2025 से होने वाले बड़े बदलाव

1 नवंबर 2025 से कई नियमों में फेरबदल होने जा रहा है, जो सीधे तौर पर आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी और खर्चों को प्रभावित करेगा। इन बदलावों में LPG सिलेंडर की कीमत, आधार अपडेट फीस, बैंक और SBI कार्ड से जुड़े नियम, तथा नए GST स्लैब शामिल हैं।

1 नवंबर 2025 से क्या बदल रहा है –

1️⃣ LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

  • आज से नए रेट लागू होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर सस्ते हो गए हैं।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस की पिछली कीमत ₹1595.50 थी।
  • अब 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹5 की कमी की गई है।

2️⃣ आधार अपडेट फीस में बदलाव

  • UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने पर लगने वाली ₹125 की फीस को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
  • यह सुविधा एक साल तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
  • वयस्कों के लिए, अगर नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर में बदलाव करना हो तो ₹75 शुल्क देना होगा।
  • लेकिन फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने पर ₹125 का चार्ज जारी रहेगा।


3️⃣ SBI कार्ड से जुड़े नए नियम

  • SBI कार्डधारकों के लिए 1 नवंबर से कुछ नए शुल्क लागू होंगे।
  • अगर आप MobiKwik या CRED जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के माध्यम से एजुकेशन से जुड़ी पेमेंट करते हैं, तो 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
  • यदि आप SBI कार्ड का उपयोग कर किसी डिजिटल वॉलेट में ₹1000 से अधिक की राशि लोड करते हैं, तो उस पर भी 1% ट्रांजेक्शन फीस लगेगी।


4️⃣ पेंशन और GST से जुड़े बदलाव

  • NPS या UPS की सीमा बढ़ाई गई है।
  • पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
  • नए GST स्लैब लागू होंगे।



सारांश

👉 1 नवंबर 2025 से निम्न मुख्य क्षेत्रों में बदलाव होंगे:

LPG सिलेंडर की कीमतें

आधार अपडेट फीस

SBI कार्ड शुल्क

बैंक और GST नियम


Post a Comment

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने