dispaly

Class 10th Math half yearly paper 2022 |10वी गणित शास्त्र अर्धवार्षिक पेपर 2022-Mp Board

Class 10th Math half yearly paper 2022 |10वी गणित शास्त्र अर्धवार्षिक पेपर 2022-Mp Board 

Class 10th Math half yearly paper 2022: कक्षा 10वी के अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू हो रही। सभी छात्र अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी में लगे हुए होंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के लिए यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। इस पोस्ट में कक्षा 10वीं गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न और आपके क्वेश्चन पेपर के प्रश्न इस पोस्ट में बताने वाले हैं।

एमपी बोर्ड 10वी गणित अर्धवार्षिक रियल पेपर 2022

अगर आप भी कक्षा 10वी गणित विषय के  पेपर के प्रश्न देखना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। Mp Boards class 10th Math half yearly paper 2022 real paper. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वी अर्धवार्षिक 10वी गणित रियल पेपर के क्वेश्चन से नीचे दिए गए हैं इन्हें आप अच्छी तरीके से याद कर ले।

इसमें जो भी प्रश्न शामिल किए गए हैं वह अनुभवी टीचर के द्वारा बनाए गए हैं। इसलिए अगर आप भी गूगल पर कक्षा 10वी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के लिए क्वेश्चन पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर आ चुके हैं। इस पोस्ट में अनुभवी टीचर्स के द्वारा कक्षा 10वी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का प्रश्न पत्र बनाया गया है जो नीचे दिया गया है। इसमें जो भी प्रश्न बताए गए हैं वह आप अच्छी तरीके से याद कर ले।

कक्षा 10वी गणित हाफ इयरली पेपर 2022 में अच्छे अंक कैसे लाएं

अगर आप भी कक्षा 10वी में है  गणित   विषय से आपको डर लगता है तो आप आप को डरने की जरूरत नहीं कुल भी नहीं है। मध्य प्रदेश बोर्ड में अभी 10वीं विषय की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं तो सभी छात्र अदवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी में जुटे हुए होंगे।

और सभी छात्रों को यह भी डर लग रहा होगा कि हमें 10वी गणित अर्धवार्षिक पेपर 2022 में अच्छे अंक लाना है तो अब आप को डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको 10वी गणित अर्धवार्षिक पेपर 2022 के प्रश्न पत्र लेकर आ चुके हैं इसमें जो भी प्रश्न बताए गए हैं वह आपके एग्जाम की दृष्टि से ही बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए आप लोग इन क्वेश्चंस को याद जरूर कर लें क्योंकि यह प्रश्न आपके एमपी बोर्ड कक्षा 10वी गणित अर्धवार्षिक पेपर 2022 में पूछे जाने की संभावना बहुत अधिक है

यह भी पढिये

Class 10th Math Half yearly Paper 2022-23 Download 


अर्द्ध वार्षिक परीक्षा

कक्षा - 10 

विषय - गणित

समय-2 घण्टा 30 मिनट                     पूर्णांक- 70


निर्देश :- (1) सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है। (2) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट है।


                         खण्ड- 'अ' 20 अंक

नोट:- निम्न प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी ओ.एम.आर. शीट पर अंकित कीजिए। 1x20=20


प्रश्न 1. किसी पूर्णांक m के लिये, प्रत्येक धनात्मक सम पूर्णांक निम्नलिखित रूप का होता है


(अ) m

(ब) m + 1

 (स) 2m

 (द) 2m+1

उत्तर –(स) 2m


प्रश्न 2. 15, 18 और 24 का ल० स० है 

(अ) 90

(ब) 120

 (स) 240

(द) 360

उत्तर –(द) 360


प्रश्न 3. यदि रैखिक समीकरणों का कोई युग्म संगत है, तो इसके आलेख की रेखाएं होगी


(अ) समान्तर

 (ब) सदैव सम्पाती 

(स) सदैव प्रतिच्छेदी

 (द) प्रतिच्छेदी या सम्पाती

उत्तर –(द) प्रतिच्छेदी या सम्पाती


प्रश्न 4. यदि समीकरण 2x² - 8x + c = 0 के मूल बराबर है तो c का मान होगा


 (अ) 2

(ब) 4

(स) 6

(द) 8

उत्तर –(द) 8


प्रश्न 5. चित्र में AB = 3 सेमी, AC = 6 सेमी, BD = 2 सेमी और CD=4 सेमी, तो कोण BAD और कोण CAD का अनुपात होगा


(अ) 2:4 

(ब) 1:1 

(स) 3:6

(द) 6:3

उत्तर –(ब) 1:1


 प्रश्न 6. बिन्दु (3,4) की मूलबिन्दु से दूरी है 

(अ) 6 

(ब) 5 

(स) 4 

द) 3

उत्तर –(ब) 5 

प्रश्न 7. (tan1 tan2° tan3°…... tan89°) का मान है


(अ) 0

(ब) 1

(स) 2 

(द) 1/2 

उत्तर –(ब) 1


यह भी पढ़ें


प्रश्न 8. एक उर्ध्वाधर खम्भे की परछाई, खम्भे की ऊँचाई के बराबर है। सूर्य का उन्नयन कोण होगा

(अ) 45°

(ब) 30°

(स) 60°

 (द) 50° 

उत्तर –(अ) 45°


प्रश्न 9. किसी वृत्त पर स्पर्श रेखाओं का एक ऐसा युग्म खींचने के लिए उनके बीच का कोण 60° हो, उन दो त्रिज्याओं के सिरों पर स्पर्श रेखाएँ खींचनी चाहिए जिनके बीच का कोण हो


(अ) 135°

(ब)60

(स) 90°

(द) 120°

उत्तर –(द) 120°


 प्रश्न 10. यदि एक वृत्त का परिमाप वर्ग के परिमाप के बराबर है, तो उनके क्षेत्रफलों का अनुपात है 


(अ) 22:7  

(ब) 14:11

(स) 7:22

( द) 11:14  

उत्तर –(ब) 14:11


प्रश्न 11. एक लम्बवृत्तीय बेलन के आधार का क्षेत्रफल 9 πसेमी' है, तो उसके आधार पर व्यास होगा 


(अ) 2 सेमी 

(ब) 3 सेमी

(स) 4 सेमी

(द) 6 सेमी

उत्तर (द) 6 सेमी


प्रश्न 12. 2,3,7,2,7,5.3.7 का बहुलक है


 (अ) 2 

(ब) 3

(स) 7

(द) 5 

उत्तर –(स) 7


प्रश्न 13. आकड़ो 2,12,0,9,5,15,7.4 की मध्यिका होगी 


(अ) 7

(ब) 6 

(स) 5

(द) 4 

उत्तर –(ब) 6 


प्रश्न 14. यदि ∆ABC और ∆EDF मे AB/DE = BC/FD तब वे समन्य होंगे यदि? 


(अ) कोण B=कोण E

(ब) कोण A=कोण D 

(स) कोण B=कोण D

(द) कोण A=कोण F

उत्तर –(स) कोण B=कोण D


प्रश्न 15. 2tan30°/(1+tan²)

 का मान होगा


(अ) Sin60°

(ब) Cos60° 

(स ) tan60°

(द) Sin30°

उत्तर –(अ) Sin60°

12th hindi half yearly paper 2022 download 

प्रश्न 16. यदि वृत्त की त्रिज्या a है, तो वृत्त की परिधि होगी


अ) πa

ब) 2πa

स) πa/2

द) 2π²

उत्तर –ब) 2πa


प्रश्न 17. एक पिता एवं पुत्र की आयु का योगफल 40 वर्ष तथा अन्तर 20 वर्ष है।पिता की आयु होगी 


(अ) 35 वर्ष

(ब) 30 वर्ष

(स) 25 वर्ष

(द) 20 वर्ष

उत्तर –(ब) 30 वर्ष


प्रश्न 18.98 के अभाज्य गुणनखण्ड है


(अ) 2²x7

(ब) 2³x7 

(स) 2²x7²

(द) 2x7²

उत्तर –(द) 2x7²

 

प्रश्न 19. निम्नलिखित में परिमेय संख्या है


(अ) 2.732416...

(ब)√7

(स) 2.737373 

(द) √0.9

उत्तर –(स) 2.737373 


प्रश्न 20. भिन्न 2/3 प्राप्त करने के लिये भिन्न 2/7 के अंश तथा हर में जोड़ी जाने वाली संख्या होगी


(अ) 8

(ब) 5

(स) 3

(द) 1

उत्तर –(अ) 8


                            खण्ड - 'ब'


प्रश्न 21. किन्हीं पाँच खण्डों को हल कीजिए


(क) संख्याओं 1656 और 4025 कस म० स० यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका द्वारा ज्ञात कीजिए।

उत्तर –23 


 (ख) समीकरण x²-7x + 12=0 के मूलों के व्युत्क्रमों का योगफल ज्ञात कीजिए।

उत्तर –x²-4x-3x+12=0

x(x-4)-3(x-4)=0

x =4

x=3

मूलों के व्युत्क्रमों का योगफल 

⅓+¼  = 7/12


(ग) ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए, जिनका योग 27 हो और गुणनफल 182 हो

उत्तर – माना x,y है

x+y = 27

xy = 182


x(27-x) = 182

27x -x² = 182

x² -27x +182 = 0 

x² -14x -13x +182= 0

x(x-14)-13(x-14)=0

(x-14)(x-13)= 0

x =13,14

y =14,13


Ans.13,14


(घ) चित्र में DEIIBC यदि AD = x, DB =x- 2, AE =x + 2 और EC=x-1 है, तो x का मान ज्ञात करों ।

Ans. AD/DB = AE/BC

x/x-2 = x+2/x-1

x(x-1) = (x+2)(x-2)

x²-x = x²-4

x =4

(इ) बिन्दुओं (a, b) तथा B(-a-b) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए

Ans=√(a+a)²+(b+b)²


= √4a²+4b²

=2√a²+b²

 (च) यदि tanA=cotB तो सिद्ध कीजिए कि A + B = 90°

Ans.tanA = cotB

tanA = tan(90-B)

A = 90-B

A+B = 90

प्रश्न 22. किन्हीं चार प्रश्नों को हल कीजिए


 (क) ज्यामितीय रचना से, एक दिये हुए रेखाखण्ड को √3 : 1/√3 के. अनुपात में विभाजित किया जा सकता है।


 (ख) एक त्रिभुज खींचिए जिसकी भुजाएं 5 सेमी, 6 सेमी तथा 7 सेमी है और अब एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएं पहले बने त्रिभुज की संगत भुजाओं की 3/5 गुनी है।

(ग) 6 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक त्रिज्याखण्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका कोण 60° है।


(घ) विमाओं 5.5 सेमी X10 सेमी X3.5 सेमी वाला एक घनाम बनाने के लिये 1.75 सेमी व्यास और 2 मिमी मोटाई वाले कितने चाँदी के सिक्कों को पिघलाना पड़ेगा ?

(ड) प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 

प्रश्न 23. किन्हीं तीन प्रश्नों को हल कीजिए -

(क) सिद्ध कीजिए कि √3 एक अपरिमेय संख्या है।

(ख) एक आयताकार बाग जिसकी लम्बाई, चौड़ाई से 4 मीटर अधिक अर्द्धपरिमाप 36 मीटर है। बाग की बिमाएँ ज्ञात कीजिए।








और नया पुराने

in feeds add

Hot post