dispaly

UP Board class 12th Hindi half yearly paper 2022-23

UP Board class 12th Hindi half yearly paper 2022-23|12th Hindi ardhvarshik paper solution 2021

UP Board 12th class Hindi ardhvaarshik paper 2022-22:

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप कक्षा 12वीं विषय hindi अर्धवार्षिक परीक्षा का सलूशन देखने वाले हैं। दोस्तों इस वेबसाइट के माध्यम से आपको यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं के सभी विषयों का संपूर्ण सॉल्यूशन देखने को मिलेगा इसलिए आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।
UP Board class 12th Hindi half yearly paper 2021,12th Hindi ardhvarshik paper solution 2021solution,





         अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 - 2023 

                       कक्षा - 12 वी

                     विषय - सामान्य हिन्दी


निर्धारित समय 3:15                           पूर्णांक :70


सामान्य निर्देश :

1. प्रत्येक प्रश्न के उत्तर खण्डो के क्रमअनुसार ही कीजिए ।

2. कृपया जांच ले प्रश्नपत्र में प्रश्नों की कुल संख्या 14 तथा मुद्रित पृष्ठों की संख्या 07 है ।

3.  कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखिए |

4. घंटी का प्रथम संकेत प्रश्न पत्रों के वितरण एवं प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए है ।

5.15 मिनट के पश्चात घंटी के द्वितीय संकेत पर प्रश्न पत्र हल करना प्रारंभ कीजिए ।


                              खण्ड - क

क. हिंदी एकांकी का जनक माना जाता है -

1.डॉ रामकुमार वर्मा

2. भारतेंदु हरिश्चंद्र को

3. मुंशी प्रेमचंद्र को

4. चंद्रधर धर्मा गुलेरी को


ख. लाल किशोरी लाल गोस्वामी की रचना है -

1. नहुष

2. इन्दुमती

3. अपनी कहानी

4. ग्यारह वर्ष का समय


ग. 'कुटज' की रचना विद्या है-

1. निबन्ध

2. संस्मरण

3. आलोचना

4. आत्मकथा


घ. आनंद कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक थे-

1. हजारी प्रसाद द्विवेदी

2. भारतेंदु हरिश्चंद्र

3. राय कृष्णदास

4. बद्री नारायण चौधरी प्रेमघन


ड. आवारा मसीहा के लेखक हैं-

1. हजारी प्रसाद द्विवेदी

2. महावीर प्रसाद द्विवेदी

3. विष्णु प्रभाकर

4. शरद चंद्र


1.आत्मा नाम में भक्ति का वचन है -

अ. षष्ठी बहुवचन

ब. द्वितीय बहुवचन

स. सप्तमी द्विवचन

द. चतुर्थी एकवचन


2. नामभि: शब्द में विभक्ति और वचन है-

अ. चतुर्थी एकवचन

ब. सप्तमी एकवचन

स. सप्तमी बहुवचम

द. तृतीया बहुवचन



क. निम्नलिखित शब्द युग्मों का सही अर्थ चयन करके लिखिए 

1.  तरणी तरुणी

अ. यमुना और सूर्य

ब. नौका और युवती

स. युवती और स्त्री

द. नदी और नाली


2. कुल कूल

अ. वंश और किनारा

ब. वंश और सावाज

स. ध्वनि और शीतल

द. सब और शीतल


ख. निम्नलिखित शब्दों में से से किसी एक शब्द के दो अर्थ लिखिए -

1. द्विज

2. चपला

3. घनश्याम

4. जलज


ग. निम्नलिखित वाक्यों वाक्यांशों के लिए एक शब्द का चयन करके लिखिए 


1. अभी अभी स्नान किया हुआ

अ. सद्य: स्नात

ब. सद्य: स्नाता

स. अद्य: स्नात

द. शीघ्र स्नान


2. किसी के उपकार को ना मानने वाला 

अ. कृतज्ञ 

ब. कृतघ्न

स. अकृतज्ञ 

द. उपकृत्य 


घ.निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध कीजिए 1. एक पुरुष और एक स्त्री जा रही है 

2. महादेवी छायावाद की कमी है 

3. आपने मुझे आशा देकर निराशा दी ।

4. रमेश की सौभाग्यवती पुत्री का विवाह तय हो गया ।



क. 'हास्य रस' अथवा वीर रस की परिभाषा सोदाहरण लिखिए ।


ख. ' उपमा' अथवा 'यमक' अलंकार का लक्षण और उदाहरण लिखिए ।


2.


क.  ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रथम कवि माने जाते  है -

1. संत कबीर

2. संत रविदास

3. संत तुलसीदास

4. इनमें से कोई नहीं


ख. रामचंद्रिका के रचयिता हैं 

1. धर्मदास 

2. नाभादास 

3. रामचंद्र शुक्ल 

4. केशवदास


ग. उर्वशी महाकाव्य के रचयिता हैं 

1. रामधारी सिंह दिनकर 

2. अयोध्या सिंह उपाध्याय 

3. जयशंकर प्रसाद 

4. मैथिलीशरण गुप्त


घ. सुमित्रानंदन पंत को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला -

अ. लोकामतन पर

ब. कला और बूढ़ा चांद पर

स. चिदंबरा पर

द. अतिमा पर


ड़ द्विवेदी युग की कालावधि है-

अ. 1900 ई. से 1918 ई. तक

ब. 1919 ई. से 1938 ई. तक

स. 1885 ई. से 1900 ई. तक

द. 1938 ई. से 1943 ई. तक



Class 12th physics half yearly paper 2021

Class 12th Biology half yearly paper 2021

3. दिये गये गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -


राष्ट्र का तीसरा अंग जन की संस्कृति है। मनुष्यों ने युगों-युगों में जिस सभ्यता का निर्माण किया है वही उसके जीवन की श्वास-प्रश्वास है। बिना संस्कृति के जन की कल्पना कबंध मात्र है। संस्कृति ही जन का मस्तिष्क है। संस्कृति के विकास और अभ्युदय के द्वारा ही राष्ट्र की वृद्धि सम्भव है। राष्ट्र के समग्र रूप में भूमि और जन के साथ-साथ जन की संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थान है। यदि भूमि और जन अपनी संस्कृति से विरहित कर दिये जाएँ तो राष्ट्र का लोप समझना चाहिए। जीवन के विटप का पुष्प संस्कृति है। संस्कृति के सौन्दर्य और सौरभ में ही राष्ट्रीय जन के जीवन का सौन्दर्य और यश अन्तर्निहित है। ज्ञान और कर्म दोनों के

पारस्परिक प्रकाश की संज्ञा संस्कृति है।


क. उपर्युक्त गद्याश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

ख. रेखांकित अंश की याख्या कीजिए।

ग. राष्ट्र के समग्र रूप में भूमि और जन के साथ-साथ किसका महत्वपूर्ण स्थान है?

घ. कब राष्ट्र का लोप समझना चाहिए?

ङ. संस्कृति के सौन्दर्य और सौरभ में क्या अन्तर्निहित है?

                      अथवा

5. 

क. निम्नलिखित में से किसी एक लेख का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए (अधिकतम शब्द सीमा 80 है )

  1. वासुदेव शरण अग्रवाल 

      2. डॉ हजारी प्रसाद द्विवेदी

ख. निम्नलिखित में से किसी एक कवि का साहित्य परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए ।

 (अधिकतम शब्द सीमा 80 है )

1. मैथिलीशरण गुप्त

2. जयशंकर प्रसाद

3. सुमित्रनंदन पंत


6. 'ध्रुवयात्रा' अथवा 'पंचलाइट' कहानी का सारांश लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)

                         अथवा

ध्रुवयात्रा अथवा पंचलाइट कहानी का उद्देश्य लिखिए। (शब्द सीमा 80 शब्द)


7. स्वपठित खण्ड काव्य के आधार पर प्रमुख पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द) 

                             अथवा

स्वपठित खण्डकाव्य की कथावस्तु लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)


8. क. दिये गये गद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए।

याज्ञवल्क्यः उवाच- न वा अरे मैत्रेयि! पत्युःकामाय पतिः प्रियो । भवति आत्मनस्तु वै कामाय पतिः प्रियो भवति। न वा अरे, जायायाः कामाय जाया प्रिया भवति, आत्मनस्तु वै कामाय जाया प्रिया भवति । न वा अरे पुत्रस्य वित्तस्य च कामाय पुत्रो वित्तं वा प्रियं भवति, आत्मनस्तु वै कामाय पुत्रो वित्तं वा प्रियं भवति। न वा अरे, सर्वस्य कामाय सर्वप्रियं भवति, आत्मनस्तु वैकामाय सर्व प्रियं भवति ।


                          अथवा

संस्कृतस्य साहित्यं सरसं, व्याकरणंच सुनिश्चितम्। तस्य गद्ये-पद्ये च लालित्यं, भावबोध सामर्थ्यम्, अद्वितीयं श्रुति माधुर्य च वर्तते। किं बहुना चरित्र निर्माणार्थ यादृशी सत्प्रेरणां संस्कृतवाङ्मयं ददाति न तादृशीं किंचितदन्यत् । मूलभूतानां मानवीय गुणानां यादृशी विवेचना संस्कृत साहित्ये वर्तते नान्यत्र तादृशी। दया, दानं, शौचम्, औदार्यम्, अनसूया, क्षमा अन्ये च अनेके गुणाः अस्यं साहित्यस्य अनुशीलनेन संजायन्ते ।


ख. दिये गये श्लोकों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए -

     

        न में रोचते भद्रं वः उलूकस्याभिषेचनम् । अक्रुद्धस्य मुखं पश्य कथं कुद्धो भवष्यिति ।।

                       अथवा 

       न चौरहार्य न च राजहार्य 

                न भ्रातृभाज्यं न चभारकारि ।

व्यये कृते वर्द्धत एवं नित्यं

                विद्याधनं सर्वधन प्रधानम् ।।


यह भी पढ़ें👇👇


Class 12th physics half yearly paper 2021

Class 12th Biology half yearly paper 2021

9. निम्नलिखित मुहावरों लोकोक्तियो को में से किसी एक का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए -

क. कूपमण्डूक होना

ख. ईंद का चांद होना

ग. कहां राजा भोज कहां गंगू तेली

घ. छछूंदर के सर पर चमेली का तेल


क. निम्नलिखित शब्दों के संधि विच्छेद की सही विकल्प का चयन कीजिए -

1. कवीश्वर : का सन्धि विच्छेद है-

अ. कवी + ईश्वरः

ब. कवि + ईश्वरः

स. कवि + इश्वर

द.  कवी + श्वरः


2. ' कठोपनिष' का सन्धि विच्छेद है-

अ. कठ + उपनिषद

ब. कठोप + निषद

स. कठु + उपनिषद

द. कठो + पनिषद


3. मध्वरि: का र्सन्धि विच्छेद है-

अ. मधु + आरिः

ब. मध्व + रि

स. मध्वा + रिः

द. मधु + अरिः


ख. निम्नलिखित शब्दों की भक्ति और वचन के अनुसार चयन कीजिए -


ग. दोहा अथवा चौपाई छंद का मात्रा सहित लक्षण एवं उदाहरण लिखिए ।


किसी विद्यालय के प्रबधक के नाम हिन्दी प्रवक्ता पह हेतु अपनी नियुक्ति केलिए आवेदन पत्र लिखिए

                         अथवा 

अपने क्षेत्र के कोविड-19 कोरोनावायरस की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लिखिए 


10.  निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर अपनी भाषा शैली में निबंध लिखिए । 

क. साहित्य और समाज 

ख.वैश्विक महामारी कोविड-19 

ग. मेरे प्रिय कवि / लेखक 

घ.राष्ट्रीय एकता

ङ पर्यावरण प्रदूषण के कारण एवं निवारण


यह भी पढ़ें

UP Board class 12th half yearly model paper 2021:


और नया पुराने

in feeds add

Hot post