dispaly

RBSE 12th Hindi Half Early Exam model paper 202-23| राजस्थान अर्धवार्षिक हिंदी पेपर 2022 23

RBSE 12th Hindi Half Early Exam model paper 202-23| राजस्थान अर्धवार्षिक हिंदी पेपर 2022 23

Rbse 12th hindi half yearly paper 2022 : राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10वी हिंदी विषय का अर्धवार्षिक पेपर 9 दिसंबर को बुधवार के दिन होने  वाला है सभी छात्र राजस्थान बोर्ड 12वी हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी में जुटे हुए हैं। आप सभी छात्रों के लिए यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण होने बाली है इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 12वी हिंदी विषय के अर्धवार्षिक पेपर के अति महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे है।यह प्रश्न। अति महत्वपूर्ण है ,इन्हे राजस्थान बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अनुवभी टीचर्स के द्वारा बनाया गया है।इस लिए नीचे जो भी प्रश्न दिए है उन्हे अच्छी तरीके से याद करले ।

राजस्थान बोर्ड हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022

राजस्थान बोर्ड में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है RBSE board Class 12th hindi half yearly paper solution download करने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।


RBSE Board Class 12th Half Yearly Time Table 2022 Download

RBSE Board Class 10th Half Yearly Time Table 2022 Download





RBSE 12th hindi helf exam model paper 2022-23 राजस्थान बोर्ड ने जारी की अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

Rajasthan board of secondary education Rajasthan Ajmer

द्वारा क्लास 12th के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के मॉडल पेपर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी 12th क्लास के एग्जाम देने वाले हैं तो आज ही इस वेबसाइट में दिए गए मॉडल पेपर डाउनलोड करें और अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं और बोर्ड के रिजल्ट में अच्छे अंक लेकर आएं छात्रों आपको यहां पर दिए गए सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की से जारी किए गए न्यू पैटर्न के आधार पर हैं और इन्हीं मॉडल पेपर के आधार पर ही आपके एग्जाम में पेपर होने वाले अतः आप बोर्ड द्वारा जारी इन मॉडल पेपर के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं सभी विषयों के मॉडल पेपर आपको इस वेबसाइट में दिए गए हैं आप यहां से अपने सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।


राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किए जाने वाले मॉडल पेपर छात्रों की अच्छी तैयारी और एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। और यह मॉडल पेपर हर वर्ष सिलेबस के अनुरूप ही जारी किए जाते हैं।


अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23

कक्षा - 12वीं

विषय - हिंदी अनिवार्य


समय : 3:15 घंटे                          पूर्णांक : 70


परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश:


1.परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें। 

2.सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

3.प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तरपुस्तिका में निर्धारित शब्द सीमा में लिखें।


खण्ड - 'क'


प्रश्न 1. सही विकल्प कोष्ठक में अंकित करें (प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का है।) 


1.निम्न में से कौन सी रचना हरिवंश राय बच्चन की नहीं है-

(अ) मधुशाला

(ब) मधुबाला

(स) मधुकलश

(द) कपड़े के जूते


2.दूरदर्शन द्वारा एक अपंग व्यक्ति को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने का उद्देश्य क्या था ?

(अ) अपंगता दिखाने के लिए

(ज) दर्शकों में सहानुभूति जगाने के लिए। 

(स) अपंगता निवारण के लिए

(द) चैनल की लोकप्रियता बढ़ाने व धनोपार्जन


3. 'सिल्वर वैंडिंग' पर भूषण ने अपने पिता को क्या उपहार दिया?

(अ) कलम

(ब) घड़ी

(स) जूते

(3) ऊनी ड्रेसिंग गाउन


4. हिन्दी किस लिपि में लिखी जाती है?

(अ) सिधू लिपि

(ब) खरोष्ठी लिपि

(स) गुप्त लिपि

(द) देवनागरी


5. स्वरों की संख्या कितनी होगी?

(अ) 19

(ब) 09

(स) 17

(द) 11

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करों (प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का है)

6. कवि हरिवंशराय बच्चन का जन्म सन् …. में हुआ। (1967/1917)

7. 'पतंग' कविता के रचनाकार कवि …. है । (आलोक धन्वा/ विष्णु खेर)

8. रघुवीर सहाय को …. पुरस्कार से सम्मानित किया।

9. 'बाजार दर्शन' निबन्ध के लेखक …. हैं। (जैनेन्द्र कुमार / फणीश्वर नाथ रेणु)


प्रश्न 3. अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न -


10. अलंकार कितने प्रकार के होते हैं?

11. भाषा के रूप कौन-कौन से हैं?

12. भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है ?

13. शब्द किसे कहते हैं?

14. महादेवी वर्मा ने किन-किन रूपों में प्रतिष्ठा प्राप्त की ?

15. भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी?

16. यशोधर बाबू किसको अपना आदर्श मानते थे?

17. किला पस्त शब्द का अर्थ लिखों- 


प्रश्न 4. लघुत्तरात्मक प्रश्न - 20 से 30 शब्दों में उत्तर दीजिए-        2 अंक


18. किशनदा की कौन-सी छवि यशोधर बाबू के मन में बसी हुई थी ? 

19. यशोधर बाबू व उनके अपने बच्चों का आपस में कैसा व्यवहार था? सिल्वर वैडिंग के आधार पर बताइए

20. पत्र कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए। ।

21.अर्द्धशासकीय पत्र किसे कहते है?

32. बच्चन के संकलित गीत में दिन ढलते समय पथिकों और पक्षियों की गति में तीव्रता और कवि के गीत में शिथिलन के कारण लिखिए।

खण्ड-ख

23. निम्न कवितांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए -   5 अंक

कविता एक उडान है चिडिया के बहाने,

कविता की उडान भला चिडिया क्या जाने, 

बाहर भीतर,

इस घर, उस घर

कविता के पंख लगा उड़ने के माने

चिड़िया क्या जाने?

24. निम्न गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए -      5 अंक

यहाँ एक अंतर चीन्ह लेना बहुत जरूरी है। मन खाली नहीं रहना चाहिए, इसका मतलब यह नहीं कि वह मन बंद रहना चाहिए। जो बंद हो जाएगा, वह शून्य हो जाएगा, शून्य होने का अधिकार बस परमात्मा का है जो सनातन भाव से सम्पूर्ण है। शेष सब अपूर्ण है। इससे मन बंद नहीं रह सकता।

सब इच्छाओं का निरोध कर लोगे, यह झूठ है और अगर इच्छानिरोधस्तपः का ऐसा ही नकारात्मक अर्थ होता है वह तप झूठ है। वैसे तप की राह रेगिस्तान को जाती होगी, मोक्ष की राह वह नहीं है।

खण्ड - 'ग'

25. एक अर्द्धशासकीय पत्र शासन सचिव, राजस्थान द्वारा, आयुक्त माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर को लिखकर विद्यालयो में शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु ध्यान आकृष्ट किया जाए।          3 अंक


26. निम्नांकित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में सारगर्भित निबंध लिखिए।     3 अंक

(अ) अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार।

(ब) राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान ।

(स) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं।

(द) भारत में किसानों की समस्याएँ ।

खण्ड - 'घ'

27. अपठित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 3

"मनुष्य समाज की इकाई और परिवार उसका अभिन्न अंग है। अतः सर्वप्रथम पारिवारिक शांति, सद्भाव और प्रेम इसलिए आवश्यक है कि उनके द्वारा वह अपने आपको समाज के हित-चिन्तन में लगा सकें। जिस समाज में मनुष्य परस्पर मिलकर कार्य करता है, वहाँ उस देश में सम्पन्नता, समृद्धि व खुशियाँ स्वतः ही उपलब्ध होती है। वस्तुतः वह देश निःसंदेह प्रशंसनीय है,जिनके निवासियों में देश के प्रति गर्व की भावना विद्यमान हो तथा मातृ-भूमि पर स्वाभिमान हो और सह-अस्तित्व और बन्धुत्व की भावना जाग्रत हो। ऐसे देश में सामाजिक राजनीतिक तथा आर्थिक समृद्धियाँ निरन्तर व्याप्त रहती है।"


प्रश्नi) समाज की इकाई किसे माना गया है?

अथवा

समाज का अभिन्न अंग किसे बताया गया है? 


(ii) देश प्रशंसनीय कब बनता है?

अथवा

मनुष्य को अपने देश के प्रति कैसी भावना रखनी चाहिए?


28. निम्नांकित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए, 

इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए, 

आज ये दीवार, परदों की तरह हिलने लगी, 

शर्त लेकिन थी की ये बुनियाद हिलनी चाहिए। 

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, 

मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए, 

मेरे सीने में न ही तो तेरे सीने में सही, 

हो कही भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।


प्रश्न -


(i) 'इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए' इस पंक्ति में हिमालय से कवि का क्या तात्पर्य है?

(ii) सामाजिक परिवर्तन के लिए कवि ने क्या शर्त रखी है।

अथवा

"हो कही भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए" - इस पंक्ति में कवि का क्या आशय है? लिखिए।


और नया पुराने

in feeds add

Hot post