dispaly

100 Marks social science VVI Question Answer [pdf]

100 marks social science VVI Question Answer  MP Board 2023-24

100 marks social science VVI Question Answer
MP board 2023




100 Marks social science
 VVI Question 
mp Board EXAM

               


 100 marks Hindi VVI question-answer Mp board exam Guess Question top important 100 social science  Question Mp board new pattern 100 social science



       

100 marks social science VVI Question Answer




अंक -2.           




प्रश्न उपभोक्ता शोषण से क्या आशय है?

उत्तर -
उपभोक्ता शोषण से आशय है कि उपभोक्ताओं को कम वजन तोलना ,अधिक कीमत वसूलना, मिलावटी एवं दोषपूर्ण वस्तुएं बेचना एवं भ्रमित विज्ञापन देकर उपभोक्ताओं को गुमराह करना आदि से है।



प्रश्न उपभोक्ता शोषण के दो प्रकार बताइए

उत्तर -
उपभोक्ता शोषण के दो प्रकार निम्नलिखित हैं -

(1) ऊँची कीमतें -प्राय: दुकानदार निर्धारित फुटकर कीमत से अधिक मनमानी कीमत ले लेते हैं।

(2)मिलावट एवं शुद्धता- मिलावट का आशय है वस्तु में कुछ सस्ती वस्तु को मिला देना इससे कई बार उपभोक्ता के स्वास्थ्य को हानि होती है।


प्रश्न अर्थव्यवस्था के प्राथमिक एवं द्वितीयक क्षेत्र को उदाहरण सहित समझाइए

उत्तर

(1) प्राथमिक क्षेत्र-   प्राकृतिक संसाधनों पर प्रत्यक्ष रूप से आधारित गतिविधियों को प्राथमिक क्षेत्र कहा जाता है। उदाहरण के लिए कृषि को लिया जा सकता है । फसलों के लिए मुख्यतः प्राकृतिक कारको जैसे मृदा ,वर्षा ,सूर्य का प्रकाश, वायु आदि पर निर्भर रहना पड़ता है। अतः कृषि उपाय एक प्राकृतिक उत्पाद है।


(2) द्वितीयक क्षेत्र - इस क्षेत्र की गतिविधियों के अंतर्गत प्राकृतिक उत्पादों को भी निर्माण प्रणाली के माध्यम से अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है।
                               उदाहरण के लिए लोहे से मशीन बनाना या कपास से कपड़ा बनाना आदि प्राथमिक गतिविधियों के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में वस्तुएं सीधे प्रकृति से उत्पादित नहीं होती वरन उन्हें मानवीय क्रियाओं द्वारा निर्मित किया जाता है।



प्रश्न राष्ट्रीय आय की गणना किस अवधि में की जाती है?

उत्तर-
राष्ट्रीय आय की गणना देश में 1 अप्रैल से 31 मार्च में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को जोड़कर ज्ञात की जाती है।



प्रश्न इंडिया विजन -2020 क्या है ?

उत्तर-
इंडिया विजन 2020- आने वाले दो दशकों में अर्थव्यवस्था की प्रगति का पूर्व आकलन करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज इंडिया विजन Twenty20 योजना आयोग ने 23 जनवरी 2003 को जारी किया। दस्तावेज के अनुसार 2020 तक देश की 1.35 अरब जनसंख्या बेहतर पोषित ,अच्छे रहन-सहन के स्तर वाली, अधिक शिक्षित व स्वस्थ तथा अधिक औसत आयु वाली होगी। निरक्षरता व प्रमुख संक्रामक रोगों का तब तक अंत हो चुका होगा तथा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का स्कूली पंजीयन लगभग शत् होगा |2% वार्षिक वृद्धि की दर से रोजगार के 20 करोड़ अतिरिक्त अवसर सृजित किए जा सकेंगे।



प्रश्न प्रति व्यक्ति आय क्या है? इसकी गणना का सूत्र लिखिए ।

उत्तर
प्रति व्यक्ति आय - एक देश की किसी वर्ष विशेष में औसत आय को ही प्रति व्यक्ति आय कहते हैं इसे ज्ञात करने के लिए किसी 1 वर्ष को राष्ट्रीय आय में उस वर्ष की जनसंख्या से भाग दे दिया जाता है।
          अर्थात
 प्रति व्यक्ति आय=  राष्ट्रीय आय / जनसंख्या



प्रश्न राष्ट्रीय आय क्या है इसे कैसे ज्ञात किया जाता है?

उत्तर
राष्ट्रीय आय - किसी देश के श्रम एवं पूंजी उसके प्राकृतिक साधनों के साथ मिलकर 1 वर्ष में जिन वस्तुओं और सेवाओं का शुद्ध वास्तविक उत्पादन करते हैं कि मौद्रिक मूल को राष्ट्रीय आय कहते हैं।


प्रश्न एकाधिकार क्या है?

उत्तर -
एकाधिकार- एकाधिकार का आशय है कि किसी वस्तु के उत्पादन एवं वितरण पर किसी एक उत्पादक या एक उत्पादक समूह का अधिकार होना एकाधिकार कहलाता है।


प्रश्न 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख केंद्र कौन-कौन से थे?

उत्तर
1857के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख केंद्र निम्नलिखित हैं -

बैरकपुर,मेरठ ,दिल्ली, कानपुर, झांसी, ग्वालियर ,लखनऊ जगदीशपुर (बिहार) ।



प्रश्न 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का तात्कालिक कारण क्या था?

उत्तर
बैरकपुर छावनी में 29 मार्च 1857 को मंगल पांडे नामक सैनिक ने चर्बी वाले कारतूस को भरने से इनकार कर दिया। और उत्तेजित होकर अंग्रेज अधिकारियों की हत्या कर दी फल स्वरुप उसे बंदी बनाकर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई इस प्रकार चर्बी लगे कारतूस 1857 की क्रांति का तात्कालिक कारण था।


प्रश्न 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं के नाम बताइए

उत्तर
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं -

(1)मंगल पांडे,  (2)बहादुर शाह जफर (द्वितीय ), (3)रानी लक्ष्मीबाई, (4)तात्या टोपे, (5)नाना साहब , (6)बेगम हजरत महल , (7)कुवर सिंह (8)अहमदुल्ला खाँ, (9)सोनाजी पंडित आदि।


3 marks questions for 10th social science MP board


important questions class 10th hindi 2020
प्रश्न बहिष्कार का अर्थ स्पष्ट कीजिए?

उत्तर
बहिष्कार - बहिष्कार का अर्थ केवल विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से नहीं था अपितु इसका व्यापक अर्थ सरकारी सेवाओं, प्रतिष्ठानों तथा उपाधियों का बहिष्कार करने से था।

100 marks social science VVI Question Answer  MP Board 2020-21


प्रश्न उग्र राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रमुख नेताओं के नाम बताइए

उत्तर
उग्र राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रमुख नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं

लाला लाजपत राय ,बाल गंगाधर तिलक,  बिपिन चंद्र पाल, अरविंद घोष आदि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रमुख नेता थे



प्रश्न मृदा अपरदन से क्या तात्पर्य हैं?

उत्तर-
मृदा अपरदन - मृदा अपरदन से तात्पर्य है ``कि बहते हुए जल हवा तथा जीव-जंतुओं व मानव की क्रियाओं द्वारा भूपटल के ऊपरी उपजाऊ मिट्टी की परत के कट जाने और उड़कर अन्यत्र रूपांतरित हो जाने को मिट्टी का कटाव या मृदा अपरदन कहा जाता है।``




प्रश्न मृदा संरक्षण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-
मृदा संरक्षण - मृदा संरक्षण से आशय है कि मिट्टी के अपरदन या क्षय को रोकना ही मृदा का संरक्षण कहलाता है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों का बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है । इसलिए मृदा संरक्षण द्वारा विनाश रोकना आवश्यक है।



प्रश्न भौम जल पानी के स्त्रोत क्या है?

उत्तर-
भोम जल पानी के स्त्रोत निम्नलिखित हैं- .

(1)कुआं, (2) ट्यूबवेल , (3) तालाब आदि।


प्रश्न भारत में पाई जाने वाली मिट्टियों के नाम लिखिए।

उत्तर-
भारत में मुख्यतः निम्न प्रकार की मिट्टियां पाई जाती हैं -

(1) जलोढ़ मिट्टी।
(2) काली या रेगड़ मिट्टी।
(3) लाल मिट्टी।
(4) लैटेराइट मिट्टी।
(5) मरुस्थलीय मिट्टी।
(6) पर्वतीय मिट्टी।



प्रश्न गुलाबी क्रांति क्या है ?

उत्तर-
गुलाबी क्रांति- हमारे  देश में विविध जलवायु एवं मृदा का उपयोग करती हुई उष्ण एवं शीतोष्ण कटिबंध फलों ( सेब, आम ,केला नारियल, काजू ,अनानास ,संतरा, नींबू, नाशपाती, बादाम) की कृषि को विकसित करने पर जोर दिया गया है ।इसे ही गुलाबी क्रांति का नाम दिया गया है।


प्रश्न अधोसंरचना किसे कहते हैं? एवं इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए

उत्तर-
अधोसंरचना - वे सुविधाएं एवं क्रियाएं जो उत्पाद के कार्यों में सहायक होती हैं को अधोसंरचना कहा जाता है।

अधोसंरचना के प्रकार

(1) आर्थिक अधोसंरचना -  अधोसंरचना जो मुख्यतः शक्ति यातायात एवं दूरसंचार से संबंधित होती है को आर्थिक अधोसंरचना कहा जाता है। रेल ,सड़क ,बंदरगाह ,हवाई अड्डे, बांध विद्युत केंद्र आदि को आर्थिक संरचना के अंतर्गत रखा जाता है ।आर्थिक विकास में इनका महत्वपूर्ण स्थान होता है ।इसीलिए इन्हें बुनियादी आर्थिक सुविधाएं भी कहा जाता है।


(2) सामाजिक अधोसंरचना -  सामाजिक अधोसंरचना मानव संसाधन का विकास करने एवं मानव पूंजी निर्माण करने में सहायक होती है।  शिक्षा, स्वास्थ्य ,चिकित्सा आदि इसके अंग होते हैं । इनसे समाज को कुशल निपुण एवं स्वस्थ जन शक्ति प्राप्त होती है।



प्रश्न बेरोजगारी से क्या आशय है ?

उत्तर
बेरोजगारी से आशय -  बेरोजगारी से आशय ऐसी स्थिति से है जिसमें व्यक्ति वर्तमान मजदूरी की दर पर कार्य करने को तैयार होता है परंतु उसे कार्य नहीं मिलता इसे ही बेरोजगारी कहते हैं।



प्रश्न जॉब कार्ड संबंधी शिकायत का समाधान कौन करता है ?



प्रश्न बेरोजगारी भत्ता किसे दिया जाता है?


प्रश्न एटीएम क्या है?


प्रश्न मुद्रा क्या है? मुद्रा के दो कार्य लिखिए।



प्रश्न सेवा क्षेत्र क्या है?


प्रश्न राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?















               

और नया पुराने

in feeds add

Hot post