class 9th hindi trimasik paper 2026-27 set b full solution

class 9th hindi trimasik paper 2026-27 set b full solution| mp board class 9th hindi trimasik pariksha paper answers |

Class 9th hindi trimasik paper 2026-27


mp board trimasik paper 2026: नमस्कार दोस्तों 8 सितंबर 2026 को कक्षा नवी हिंदी का त्रैमासिक परीक्षा पेपर होने वाला है, quarterly exam question paper class 9th Hindi मैं टॉप करने के लिए skteach website द्वारा आपको 3 मॉडल सेट पेपर दिए जाएंगे,जो कि अनुभवी शिक्षकों द्वारा बनाए गए हैं । Class 9th Hindi trimasik pariksha paper 2026 मैं अच्छे अंक लाने के लिए इन सेट पेपरों को अच्छे से याद कर ले । Class 9th Hindi quarterly exam question paper 2026-27 full solution पेपर के बाद दिया है ।



MP Board class 9th hindi trimasik paper 2026-27| quarterly exam question paper class 9th hindi  2026-27 set B full solution 



                                      त्रैमासिक परीक्षा 2026–27 (Set B)

                                         कक्षा – 9वीं विषय – हिन्दी

समय : 3 घंटे  .                                                                      पूर्णांक : 75

निर्देश

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।

प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।

प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।

प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के हैं तथा आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (6 अंक)

1.कारक के कितने प्रकार होते हैं? 

(अ) चार (ब) पाँच (स) सात (द) आठ

2.धरा शब्द का विलोम शब्द होगा— 

(अ) जलज (ब) मेघ (स) आकाश (द) बादल

3.कबीर की भाषा है— 

(अ) सधुक्कड़ी/सधुकड़ी (ब) ब्रज (स) अवधी (द) मैथिली

4.‘रेणु’ का पूरा नाम है— 

(अ) वागीश्वरनाथ रेणु (ब) तारकेश्वरनाथ रेणु (स) फणीश्वरनाथ रेणु (द) सोमेश्वरनाथ रेणु

‘5.अतिथि’ शब्द का अर्थ है— 

(अ) मेहमान (ब) भगवान (स) मित्रवान (द) आतिथ्य

6.जो व्यक्ति अपनी किस्मत खुद रचते हैं, उन्हें कहते हैं—

(अ) साहसी (ब) आलसी (स) रचनिता (द) मेहनती


प्रश्न 2. उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। (6 अंक)

1.मृत्यु के सरल दूत को आता देख लेखक ने उसे ______ किया। (प्रणाम / अनुरोध)

2.अंतरिक्ष यात्री ______ का मिला-जुला रूप है। (वायुयान / जलयान)

3.पं. जसराज जी का पहला कार्यक्रम काठमांडू के ______ में हुआ। (भूटान / नेपाल)

4.अब्राहम लिंकन ने पत्र अपने पुत्र के ______ को लिखा था। (शिक्षक / मित्र)

5.हेलन केलर की माता का नाम ______ था। (कैथरीन एडम्स / मेरी)

6. झूरी के साले का नाम ______ था। (गया / नया)

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए। (6 अंक)

1.कबीर एक समाज सुधारक नहीं थे।

2.‘सूरज का ब्याह’ कविता के रचयिता रामधारी सिंह दिनकर हैं।

3.हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी।

4.धोखे से सफलता पाना सम्मानजनक होता है।

5.पंडित जसराज जी को ‘सरसराज’ भी कहा जाता है।

6.अंतरिक्ष यात्री को भोजन में ठोस पदार्थ दिया जाता है।


प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए। (6 अंक)

i. सूरज का ब्याह        (क) टका हुआ

ii. सम्माननीय             (ख) मुंशी प्रेमचंद

iii. मृत्तिका                 (ग) आदर योग्य

iv. पक्ष-विपक्ष .          (घ) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

v. दो बैलों की कथा       (ङ) पक्ष-विपक्ष

vi. आठगठित              (च) मिट्टी

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए। (6 अंक)

1.‘एक दिन भज का’ पाठ की विधा लिखिए।

2.भारत के अंतरिक्ष केंद्र का नाम क्या है?

3.हेलन केलर की पहली गुरु कौन बनी?

4.कबीरदास ने ज्ञान की तुलना किससे की है?

5.साक्ष्य पत्रिका के विशेषांक का नाम लिखिए।

6.युक्ति भिड़ाना का क्या अर्थ है?


प्रश्न 6. उपसर्ग किसे कहते हैं?                                   (2 अंक)

'प्र’ एवं ‘अनु’ उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाकर लिखिए।

                                अथवा

प्रत्यय किसे कहते हैं? ‘आहट’ एवं ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाकर लिखिए।

प्रश्न 7. विलोम शब्द किसे कहते हैं?‘सदुपयोग’ एवं ‘विश्वास’ शब्द के विलोम शब्द लिखिए। (2 अंक)

                                  अथवा

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? ‘सूर्य’ एवं ‘भूमि’ शब्द के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों की संधि कर लिखिए। (2 अंक)

(i) देव + आलय

(ii) सु + आगत

(iii) वि + अक

(iv) सूर + ईश

                               अथवा

संधि किसे कहते हैं? संधि के प्रकारों के नाम लिखिए।

प्रश्न 9. अंतरिक्ष यात्री कौन होते हैं? और उनकी उम्र क्या होनी चाहिए? (2 अंक)

                            अथवा

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बचपन के मित्रों के नाम लिखिए।

प्रश्न 10. मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए। (2 अंक)

                            अथवा

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ एवं वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए—

(i) नौ दो ग्यारह होना

(ii) तिल का ताड़ बनाना


प्रश्न 11. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2 अंक)


(क) मृत्यु के समय लेखक ने यमराज से क्या प्रार्थना की?


(ख) अंतरिक्ष यात्री के भोजन में किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है?


अथवा


(क) पंडित जसराज जी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम कहाँ हुआ था?


(ख) अब्राहम लिंकन ने अपने पुत्र के शिक्षक से क्या अपेक्षा की थी?


प्रश्न 12. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2 अंक)

(क) कबीर के अनुसार सच्चा ज्ञानी कौन होता है?

(ख) “सूरज का ब्याह” कविता में प्रकृति का कौन-सा दृश्य प्रस्तुत किया गया है?

अथवा

(क) “साखियाँ एवं सबद” से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

(ख) “सूरज का ब्याह” कविता का मुख्य भाव लिखिए।


प्रश्न 13. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2 अंक)

(क) दो बैलों की कथा में हीरा और मोती की मित्रता का वर्णन कीजिए।

(ख) हेलन केलर के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

                         अथवा

(क) “एक दिन भड़ का” पाठ का उद्देश्य लिखिए।

(ख) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ लिखिए।


प्रश्न 14. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2 अंक)

(क) मुहावरा और लोकोक्ति में अंतर लिखिए।

(ख) ‘नौ दो ग्यारह होना’ तथा ‘तिल का ताड़ बनाना’ मुहावरों का अर्थ लिखिए।

                                 अथवा

(क) अपने विद्यालय के प्राचार्य को अवकाश हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।

(ख) परीक्षा की तैयारी पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए।

प्रश्न 15. मानसरोवर से कवि कबीरदास का क्या आशय है? (2 अंक)

                              अथवा

कवि कबीर ने सच्चे प्रेमी की क्या कसौटी बताई है? (3 अंक)


प्रश्न 16. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी? लिखिए। (2 अंक)

                                     अथवा

किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी? लिखिए।


प्रश्न 17. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलने का खतरा होता है? (2 अंक)

                                 अथवा

गोपालर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी? (2 अंक)


प्रश्न 18. वर्तनी किसे कहते हैं? निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कर पुनः लिखिए। (3 अंक)

(i) आशीर्वद

(ii) कम्प्युटर

                                       अथवा

निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए—

विमल, प्रयोगशाला, मृदुभाषी, श्रोता, तात्सम, निधन।


प्रश्न 19. पेड़-पौधों की आवश्यकता हमें क्यों है? अपने विचार लिखिए। (3 अंक)

                                        अथवा

हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए? अपने शब्दों में लिखिए।


प्रश्न 20. जीवन में जल का महत्व विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3 अंक)

                                        अथवा

त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षक और विद्यार्थी के मध्य संवाद (बातचीत) लिखिए।


प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4 अंक)

अथवा

"पढ़ना और घूमना यह दोनों क्रियाएँ हमारे लिए आवश्यक हैं। दोनों ही हमें ज्ञान, अनुभव के साथ-साथ समझदारी भी देती हैं। तरह-तरह की पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने से जहाँ ज्ञान मिलता है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह घूमने से अनुभव। भारत में भी घूमने के लिए अनेक प्रसिद्ध स्थल हैं। इसके उत्तर में बर्फ, दक्षिण में समुद्र, पूर्व में बड़े-बड़े मैदान, तो पश्चिम में रेगिस्तान के साथ समुद्र भी है। जब हम भारत का भ्रमण करते हैं, तो उसकी संस्कृति, सभ्यता तथा विविधता से परिचित होते हैं।"

प्रश्न:

(i) हमारे लिए क्या आवश्यक है?

(ii) पुस्तकें पढ़ने से हमें क्या मिलता है?

(iii) भारत के पश्चिम में क्या है?

(iv) 'बड़े-बड़े मैदान' में विशेषण शब्द क्या है?


प्रश्न 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (T.C.) हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4 अंक)

अथवा

अपने मित्र को उसके जन्मदिवस के अवसर में बधाई पत्र लिखिए।


प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। (4 अंक)

(i) जीवन में खेलों का महत्व

(ii) पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निदान

(iii) मोबाइल फोन के लाभ एवं हानि

(iv) स्वच्छ भारत अभियान


 📚 Class 9th Hindi PDF Download Section।                                  
पेपर का नामडाउनलोड

Hindi Set – B PaperPDF

Mp board class 9th hindi trimasik pariksha paper 2026-27 set b full solution

प्रश्न 1. सही विकल्प (6 अंक)

1. कारक के कितने प्रकार होते हैं? उत्तर: (द) आठ

2. धरा शब्द का विलोम शब्द होगा? उत्तर: (स) आकाश

3. कबीर की भाषा है? उत्तर: (अ) सधुक्कड़ी

4. 'रेणु' का पूरा नाम है? उत्तर: (स) फणीश्वरनाथ रेणु

5. 'अतिथि' शब्द का अर्थ है? उत्तर: (अ) मेहमान

6. जो व्यक्ति अपनी किस्मत खुद रचते हैं, उन्हें कहते हैं? उत्तर: (अ) साहसी

प्रश्न 2. रिक्त स्थान पूर्ति (6 अंक)

1. प्रणाम

2. वायुयान

3. नेपाल

4. शिक्षक

5. कैथरीन एडम्स

6. गया

प्रश्न 3. सत्य / असत्य (6 अंक)

1. असत्य

2. सत्य

3. सत्य

4. असत्य

5. असत्य

6. असत्य

प्रश्न 4. सही जोड़ियाँ (6 अंक)

1. सूरज का ब्याह → रामधारी सिंह 'दिनकर'

2. सम्माननीय → आदर योग्य

3. मृत्तिका → मिट्टी

4. पटा-पटी → पक्ष-विपक्ष

5. दो बैलों की कथा → मुंशी प्रेमचंद

6. आठगठित → टका हुआ

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर (6 अंक)

1. संस्मरण

2. इसरो (ISRO)

3. ऐन सुलिवन

4. तलवार से

5. रन फॉर यूनिटी

6. उपाय या तरकीब लगाना




🟢 प्रश्न 6. उत्तर (2 अंक)

उपसर्ग किसे कहते हैं?

जो शब्दांश किसी मूल शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर दे, उसे उपसर्ग कहते हैं।

'प्र' उपसर्ग: प्रगति, प्रवेश

'अनु' उपसर्ग: अनुसरण, अनुकरण

अथवा

प्रत्यय किसे कहते हैं?

जो शब्दांश किसी मूल शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाता है, उसे प्रत्यय कहते हैं।

'आहट' प्रत्यय: घबराहट, कड़वाहट

'इक' प्रत्यय: सामाजिक, धार्मिक

🔵 प्रश्न 7. उत्तर (2 अंक)

विलोम शब्द किसे कहते हैं?

जिन शब्दों के अर्थ एक-दूसरे के विपरीत हों, उन्हें विलोम शब्द कहते हैं।

सदुपयोग → दुरुपयोग

विश्वास → अविश्वास

अथवा

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जिन शब्दों के अर्थ समान या मिलते-जुलते हों, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

सूर्य: रवि, भानु

भूमि: धरती, पृथ्वी

🔴 प्रश्न 8. उत्तर (2 अंक)

संधि कीजिए

1. देव + आलय = देवालय

2. सु + आगत = स्वागत

3. वि + एक = विवेक

4. सुर + ईश = सुरेश

अथवा

संधि किसे कहते हैं?

दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को संधि कहते हैं।

संधि के प्रकार:

  • स्वर संधि
  • व्यंजन संधि
  • विसर्ग संधि


प्रश्न 9. उत्तर (2 अंक)

उत्तर: अंतरिक्ष यात्री वे व्यक्ति होते हैं जो अंतरिक्ष में जाकर वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य कार्य करते हैं। उनकी आयु लगभग 27 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अथवा

उत्तर: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बचपन के मित्र रामानंद शास्त्री, अरविंदन और शिवप्रकाशन थे।

प्रश्न 10. उत्तर (2 अंक)

मुहावरा और लोकोक्ति में दो अंतर

1. मुहावरा वाक्य का भाग होता है, जबकि लोकोक्ति अपने आप में पूर्ण वाक्य होती है।

2. मुहावरा विशेष अर्थ प्रकट करता है, जबकि लोकोक्ति अनुभव या शिक्षा देती है।

अथवा

1. नौ दो ग्यारह होना — भाग जाना।

वाक्य: पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया।

2. तिल का ताड़ बनाना — छोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना।

वाक्य: छोटी-सी बात का तिल का ताड़ मत बनाओ।

प्रश्न 11. उत्तर (2 अंक)

1. मृत्यु के समय लेखक ने यमराज से प्रार्थना की कि उन्हें मातृभूमि की सेवा के लिए कुछ समय और दिया जाए।

2. अंतरिक्ष यात्रियों के भोजन में पौष्टिकता, कम वजन तथा आसानी से पचने योग्य होने का ध्यान रखा जाता है।

अथवा

1. पंडित जसराज जी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम काठमांडू (नेपाल) में हुआ था।

2. अब्राहम लिंकन ने शिक्षक से अपने पुत्र को ईमानदारी, सत्य और अच्छे संस्कार सिखाने की अपेक्षा की थी।

प्रश्न 12. उत्तर (2 अंक)

1. कबीर के अनुसार सच्चा ज्ञानी वही है जो प्रेम, सत्य और सदाचार का पालन करता है।

2. "सूरज का ब्याह" कविता में प्रकृति का सुंदर और कल्पनापूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया है।

अथवा

1. "साखियाँ एवं सबद" से हमें सत्य, प्रेम और सदाचार का पालन करने की शिक्षा मिलती है।

2. "सूरज का ब्याह" कविता का मुख्य भाव प्रकृति का सुंदर, हास्यपूर्ण और कल्पनाशील चित्रण है।





प्रश्न 13. उत्तर (2 अंक)

प्रश्न (क): दो बैलों की कथा में हीरा और मोती की मित्रता का वर्णन कीजिए।

उत्तर: हीरा और मोती सच्चे मित्र थे। वे हर सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ देते थे और संकट के समय भी एक-दूसरे को नहीं छोड़ते थे।


अथवा

प्रश्न (ख): हेलन केलर के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर: हेलन केलर के जीवन से हमें कठिन परिस्थितियों में भी साहस, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 14. उत्तर (2 अंक)

प्रश्न (क): मुहावरा और लोकोक्ति में दो अंतर लिखिए।

उत्तर:

1. मुहावरा वाक्य का भाग होता है, जबकि लोकोक्ति अपने आप में पूर्ण वाक्य होती है।

2. मुहावरा विशेष अर्थ प्रकट करता है, जबकि लोकोक्ति अनुभव या शिक्षा देती है।


अथवा

प्रश्न (ख): ‘नौ दो ग्यारह होना’ तथा ‘तिल का ताड़ बनाना’ मुहावरों का अर्थ लिखिए।

उत्तर:

• नौ दो ग्यारह होना — भाग जाना।

• तिल का ताड़ बनाना — छोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना।

प्रश्न 15. उत्तर (2 अंक)

प्रश्न: मानसरोवर से कवि कबीरदास का क्या आशय है?

उत्तर: कबीरदास के अनुसार मानसरोवर से आशय परमात्मा के प्रेम और ज्ञान के पवित्र सरोवर से है, जहाँ सच्चे भक्त को शांति और आनंद प्राप्त होता है।


अथवा

प्रश्न: कवि कबीर ने सच्चे प्रेमी की क्या कसौटी बताई है?

उत्तर: सच्चा प्रेमी वही है जो प्रेम में अहंकार और स्वार्थ का त्याग कर पूर्ण समर्पण के साथ प्रेम निभाता है।

प्रश्न 16. उत्तर (2 अंक)

प्रश्न: कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी?

उत्तर: कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी इसलिए ली जाती थी ताकि यह पता चल सके कि सभी पशु मौजूद हैं और कोई पशु भाग तो नहीं गया।


अथवा

प्रश्न: किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?

उत्तर: हीरा और मोती हर कठिन परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देते थे, साथ मिलकर संकट का सामना करते थे और एक-दूसरे की रक्षा करते थे। इससे उनकी गहरी मित्रता सिद्ध होती है।


प्रश्न 17. उत्तर (2 अंक)

प्रश्न: बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलने का खतरा होता है?

उत्तर: बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में हैजा, टायफाइड, मलेरिया, डेंगू तथा दस्त जैसी बीमारियाँ फैलने का खतरा होता है।


अथवा

प्रश्न: गोपालपुर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी?

उत्तर: जनसंपर्क की गाड़ी लोगों को बाढ़ से सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने का ऐलान कर रही थी।

प्रश्न 18. उत्तर (3 अंक)

प्रश्न: वर्तनी किसे कहते हैं? निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कर पुनः लिखिए।

उत्तर: शब्दों को शुद्ध रूप में लिखने की विधि को वर्तनी कहते हैं।

शुद्ध वर्तनी:

1. आशीर्वद → आशीर्वाद

2. कम्प्युटर → कंप्यूटर


अथवा

निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए।

  • विमल — शुद्ध, निर्मल
  • प्रयोगशाला — प्रयोग करने का स्थान
  • मृदुभाषी — मीठा बोलने वाला
  • श्रोता — सुनने वाला
  • तत्सम — संस्कृत से ज्यों का त्यों लिया गया शब्द
  • निधन — मृत्यु

प्रश्न 19. उत्तर (3 अंक)

प्रश्न: पेड़-पौधों की आवश्यकता हमें क्यों है? अपने विचार लिखिए।

उत्तर: पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, लकड़ी और औषधियाँ प्रदान करते हैं। वे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, वर्षा में सहायता करते हैं तथा जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।


अथवा

प्रश्न: हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए?

उत्तर: हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, जल और वायु प्रदूषण रोकना चाहिए, प्लास्टिक का कम उपयोग करना चाहिए तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए।

प्रश्न 20. उत्तर (3 अंक)

प्रश्न: जीवन में जल का महत्व विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

उत्तर: जल जीवन का आधार है। मनुष्य, पशु-पक्षी और पेड़-पौधों सभी के लिए जल आवश्यक है। जल पीने, खेती, भोजन बनाने तथा दैनिक कार्यों में उपयोग होता है। हमें जल का संरक्षण करना चाहिए और इसकी बर्बादी नहीं करनी चाहिए।


अथवा

प्रश्न: त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संवाद लिखिए।

उत्तर:

विद्यार्थी: सर, परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

शिक्षक: प्रतिदिन समय-तालिका बनाकर पढ़ाई करो।

विद्यार्थी: क्या सभी विषयों की पुनरावृत्ति करना आवश्यक है?

शिक्षक: हाँ, नियमित अभ्यास और पुनरावृत्ति से अच्छे अंक मिलते हैं।

प्रश्न 21. उत्तर (4 अंक)

प्रश्न: अपठित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

उत्तर:

1. हमारे लिए पढ़ना और घूमना आवश्यक है।

2. पुस्तकें पढ़ने से हमें ज्ञान मिलता है।

3. भारत के पश्चिम में रेगिस्तान और समुद्र है।

4. "बड़े-बड़े" विशेषण शब्द है।

प्रश्न 22. उत्तर (4 अंक)

प्रश्न: अपने विद्यालय के प्राचार्य को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।

उत्तर:

सेवा में,
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।

विषय: स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) प्रदान करने हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा 9वीं का विद्यार्थी हूँ। मेरे परिवार का स्थानांतरण अन्य नगर में हो गया है। अतः कृपया मुझे स्थानांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

भवदीय
आपका आज्ञाकारी विद्यार्थी
नाम : ___________
कक्षा : 9वीं


अथवा

प्रश्न 22 (अथवा) उत्तर (4 अंक)

प्रश्न: अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई-पत्र लिखिए।

उत्तर:

सेवा में,
प्रिय मित्र राहुल,
भोपाल (म.प्र.)

विषय: जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रिय मित्र,

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि तुम्हारा जीवन सदैव सुख, स्वास्थ्य और सफलता से भरपूर रहे। तुम अपने जीवन में निरंतर प्रगति करो और अपने सभी लक्ष्य प्राप्त करो।

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

तुम्हारा प्रिय मित्र,
सौरभ



प्रश्न 23. उत्तर (4 अंक)

प्रश्न: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए।

जीवन में खेलों का महत्व

रूपरेखा: प्रस्तावना, खेलों का महत्व, खेलों के लाभ, उपसंहार।

उत्तर:

प्रस्तावना:
खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

खेलों का महत्व:
खेल खेलने से शरीर मजबूत और फुर्तीला बनता है। खेल अनुशासन, समय का पालन, सहयोग और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं।

खेलों के लाभ:
नियमित खेलकूद से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, तनाव कम होता है और मन एकाग्र रहता है। खेल हमें हार-जीत का सामना करना भी सिखाते हैं।

उपसंहार:
हमें प्रतिदिन कुछ समय खेलकूद के लिए अवश्य निकालना चाहिए। खेल स्वस्थ, अनुशासित और सफल जीवन की आधारशिला हैं















2 टिप्पणियाँ

आपकी राय जरूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने

in feeds add

Hot post