Class 9th Hindi trimasik paper 2026-27 set A Full Solution:skteach

Class 9th Hindi trimasik paper 2026-27 set A Full Solution |mp board quarterly exam paper class 9th hindi trimasik paper 2026-27 download pdf


mp board trimasik paper 2026: नमस्कार दोस्तों 8 सितंबर 2026 को कक्षा नवी हिंदी का त्रैमासिक परीक्षा पेपर होने वाला है, quarterly exam question paper class 9th Hindi मैं टॉप करने के लिए skteach website द्वारा आपको 3 मॉडल सेट पेपर दिए जाएंगे,जो कि अनुभवी शिक्षकों द्वारा बनाए गए हैं । Class 9th Hindi trimasik pariksha paper 2026 मैं अच्छे अंक लाने के लिए इन सेट पेपरों को अच्छे से याद कर ले ।



Table of content :-

1. Class 9th hindi trimasik pariksha paper 2026-27 set a full solution pdf download

2. Class 9th hindi trimasik pariksha paper 2026-27 set b full solution 





Mp board class 9th trimasik pariksha paper 2026-27 set A


                                             त्रैमासिक परीक्षा 2026-27.                        सेट-A
                                                     कक्षा – 9वीं
                                                  विषय – हिन्दी

समय : 3 घंटे                                                                                               पूर्णांक : 75

नोट – सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (6 अंक)

1. झूरी के साले का नाम था?
(1) दया  (2) गया  (3) दयाल  (4) राम

2. "इस जल में प्रलय" पाठ की विधा है—
(1) नाटक  (2) रिपोर्ताज  (3) कहानी  (4) एकांकी

3. कबीर की भाषा है—
(1) सधुक्कड़ी  (2) ब्रज  (3) अवधी  (4) मैथिली

4. "अतिथि" शब्द का अर्थ है—
(1) मेहमान  (2) भगवान  (3) मिजबान  (4) सखा

5. "धरती" शब्द का विलोम शब्द होगा—
(1) जलद  (2) मेघ  (3) आकाश  (4) बादल

6. वर के विमल भाल में मोती कौन पिरोने वाली है?
(1) हवा  (2) उषा  (3) निशा  (4) दिशा

प्रश्न 1 (MCQ) उत्तर
1.गया 
2.रिपोर्ताज 
3.सधुक्कड़ी 
4.मेहमान 
5.आकाश 
6.उषा 


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (6 अंक)

1. लावारिस पशुओं को बंद करने का स्थान ______ कहलाता है। (काँजी हाउस / अस्तबल)
2. मानसरोवर के जल में ______ क्रीड़ा कर रहे हैं। (हंस / बगुले)
3. मृत्यु के तरल दूत को आता देख लेखक ने उसे ______ किया। (प्रणाम / अनसुना)
4. पं. जसराज जी का पहला कार्यक्रम काठमांडू के ______ में हुआ। (भूटान / नेपाल)
5. अंतरिक्ष यात्री की उम्र ______ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। (30 / 40)
6. "रन फॉर यूनिटी" मैराथन दौड़ ______ कि.मी. लंबी थी। (तीन / चार)

प्रश्न 2 (रिक्त स्थान) उत्तर
1.काँजी हाउस 
2.हंस 
3.प्रणाम 
4.नेपाल 
5.30 वर्ष 
6.चार किलोमीटर 



प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य / असत्य लिखिए। (6 अंक)

1. भोला की लड़की दोनों बैलों को घास खिलाने आती थी।
2. लेखक फणीश्वरनाथ रेणु बाढ़ देखने अकेले ही निकल पड़े थे।
3. ईश्वर काबा और कैलाश में मिल सकता है।
4. "दूर के ढोल सुहावने" मुहावरे का अर्थ है – दूर की वस्तु अच्छी लगना।
5. हेलेन केलर ने पाँच बार विश्व भ्रमण किया था।
6. सर आइज़क न्यूटन ने गति के नियम की खोज की थी।


प्रश्न .3 उत्तर: 
1. सत्य, 
2. असत्य,
3. असत्य, 
4. सत्य, 
5. असत्य, 
6. सत्य.


प्रश्न 4. सही जोड़ियाँ बनाइए। (6 अंक)

1.सूरज का ब्याह — रामधारी सिंह दिनकर
2.साइंटिस्ट — वैज्ञानिक
3.स्वतंत्रतागार — जलपान
4.पक्ष–पक्षी — साथी एवं संबंधी
5.पराकाष्ठा — अंतिम सीमा
6.आच्छादित — ढका हुआ

Note: प्रश्न 4 सही जोड़ी के उत्तर आमाने सामने दिये गये है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए। (6 अंक)

1. सहिष्णुता शब्द का क्या अर्थ है?
2. मनुष्य की श्रेष्ठता किसके कारण होती है?
3. साध्य पत्रिका के विशेषांक का नाम लिखिए।
4. "सूरज का ब्याह" कविता में सुहाग के गीत कौन गा रहा है?
5. भारत के अंतरिक्ष केंद्र का नाम क्या है?
6. अब्राहम लिंकन ने पत्र किसको लिखा था?

प्रश्न 5. उत्तर  (6 अंक)
1. सहिष्णुता शब्द का अर्थ सहनशीलता है।
2. मनुष्य की श्रेष्ठता उसके गुणों के कारण होती है।
3. साध्य पत्रिका के विशेषांक का नाम बाढ़ विशेषांक है।
4."सूरज का ब्याह" कविता में सुहाग के गीत कोयल गा रही है।
5.भारत के अंतरिक्ष केंद्र का नाम सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा है।
6.अब्राहम लिंकन ने पत्र अपने पुत्र के अध्यापक (हेडमास्टर) को लिखा था।


प्रश्न 6."मिजबान" लोककथा के आधार पर लिखिए कि मेहमान कैसे थे और उन्हें भोजन में सबसे अधिक क्या पसंद था?
                                                                                                                                                  ( 2 अंक)
                                  अथवा

"रन फॉर यूनिटी" मैराथन दौड़ का उद्देश्य लिखिए।


प्रश्न 7.अंतरिक्ष यात्री को प्रशिक्षण के दौरान किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? लिखिए। (2 अंक)

                                            अथवा

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अपने माता-पिता से कौन-कौन से गुण विरासत में मिले थे?

प्रश्न 8. हेलेन केलर की पहली गुरु कौन बनी? उन्होंने हेलेन के जीवन में क्या परिवर्तन किया?
 (2 अंक)
                                      अथवा
अब्राहम लिंकन ने शिक्षक को पत्र क्यों लिखा था?

प्रश्न 9.प्रत्यय किसे कहते हैं? "आवट" एवं "इक" प्रत्यय का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द लिखिए।
(2 अंक)
                                   अथवा
विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

प्रश्न 10. तत्सम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।(2 अंक)
                                   अथवा
देशज शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 11. कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
(2 अंक)
                                  अथवा
रस किसे कहते हैं? रस के प्रकारों के नाम लिखिए।

प्रश्न 12.विराम चिह्न किसे कहते हैं? पूर्ण विराम तथा प्रश्नवाचक चिह्न का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य लिखिए। (2 अंक)
                                  अथवा
संधि किसे कहते हैं? संधि के प्रकारों के नाम लिखिए।

प्रश्न 13. विलोम शब्द किसे कहते हैं? "सदुपयोग" तथा "विश्वास" के विलोम शब्द लिखिए।
 (2 अंक)
                                 अथवा
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? "सूर्य" तथा "भूमि" के दो-दो पर्यायवाची लिखिए।

प्रश्न 14. (2 अंक)

निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए—

1. देव + आलय
2. प्रति + एक
3. सु + आगत
4. पौ + अक
5. सुर + ईश
6. सदा + एव

                              अथवा

निम्नलिखित मूल शब्दों में दिए गए प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइए—

1. विज्ञान + इक
2. दुकान + दार
3. सम्मान + दूत
4. पालन + हार

प्रश्न 15. मानसरोवर से कवि कबीरदास का क्या आशय है? (2 अंक)
                             अथवा
मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढ़ता फिरता है?

प्रश्न 16. काँजीहाउस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी? लिखिए।
(2 अंक)
                              अथवा
दोनों बैलों ने काँजीहाउस से निकलने के लिए क्या उपाय किया?

प्रश्न 17. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलने का खतरा होता है?(2 अंक)
                              अथवा
फणीश्वरनाथ रेणु के मित्रों के नाम लिखिए।

प्रश्न 18. मुहावरे और लोकोक्तियों में कोई दो अंतर लिखिए।(3 अंक)
                             अथवा
निपात शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 19. (3 अंक)
वर्तनी किसे कहते हैं? निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके लिखिए—
1. आर्शीवाद
2. कम्प्यूटर
3. विधालय
4. निरोगी

                           अथवा
उपसर्ग किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

प्रश्न 20. (3 अंक)

हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए? अपने शब्दों में लिखिए।
                          अथवा
“जीवन में जल का महत्व” विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।


प्रश्न 21. अपठित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4 अंक)

पढ़ना और घूमना ये दोनों क्रियाएँ हमारे लिए आवश्यक हैं। दोनों ही हमें ज्ञान, अनुभव तथा समझदारी प्रदान करती हैं। तरह-तरह की पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने से जहाँ ज्ञान प्राप्त होता है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह घूमने से अनुभव मिलता है। भारत में भी घूमने के लिए अनेक प्रसिद्ध स्थल हैं। उत्तर में हिमालय, दक्षिण में समुद्र, पूर्व में बड़े-बड़े मैदान तथा पश्चिम में रेगिस्तान के साथ समुद्र भी है। जब हम भारत का भ्रमण करते हैं, तब उसकी संस्कृति, सभ्यता तथा विविधता से परिचित होते हैं।

प्रश्न:
1. हमारे लिए कौन-कौन सी क्रियाएँ आवश्यक हैं?
2. पुस्तकें पढ़ने से हमें क्या प्राप्त होता है?
3. भारत के पश्चिम में क्या है?
4. गद्यांश में प्रयुक्त कोई दो विशेषण शब्द लिखिए।

                            अथवा

दिए गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

प्रश्न 22. पत्र लेखन। (4 अंक)

अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क माफ कराने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।

                            अथवा

समय के सदुपयोग और परिश्रम का महत्व बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।

प्रश्न 23. निबंध लेखन। (5 अंक)

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए—

1. मेरी प्रिय पुस्तक
2. पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निदान
3. जल ही जीवन है
4. जीवन में खेलों का महत्व
5. स्वच्छ भारत अभियान

***** शुभकामनाएँ  (note yh 2025-26 ka previous paper he )


 📚 Class 9th Hindi PDF Download Section।                                  
पेपर का नामडाउनलोड

Hindi Set – A PaperPDF





5 टिप्पणियाँ

आपकी राय जरूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने

in feeds add

Hot post