dispaly

Class 7th Social science Varshik Paper 2025 Mp Board

Mp Board Class 7th Social science Varshik Paper 2024-25


7th Sst Varshik Paper Pdf 2025:राय शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कक्षा सातवीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ।कक्षा सातवीं सामाजिक विज्ञान पेपर के लिए अगर आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो आप सही जगह पर आ चुके हैं ।यहां पर हम आपको कक्षा सातवीं वार्षिक पेपर 2025 के लिए महत्वपूर्ण मॉडल प्रश्न पत्र बांटने वाले हैं । Class 7 social science varshik paper 2025 PDFके लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य करें ।

राज्य शिक्षा केंद्र म.प्र भोपाल
वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
विषय - सामाजिक विज्ञान
समय 2:30 घंटे                        कक्षा- 7 पूर्णांक 60
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 10 तक)

1.तंजावूर शहर की स्थापना इनमें से किसने की थी ?
(क) हषवर्धन (ख) पुलकेशिन द्वितीय
(ग) विजयालय (घ) पृथ्वीराज तृतीय

2.निम्न में से कौन दिल्ली सल्तनत का एक शहर है?
(क) देहली-ए-कुहना (ख) जहाँपनाह
(ग) सीरी (घ) उपर्युक्त सभी

3.रानी दुर्गावती कौन थी -
(क) झाँसी की रानी (ख) काशी की रानी
(ग) गढ़कटंगा की रानी (घ) कन्नौज की रानी


4.इनमें से कौन भक्ति भावना का एक स्त्रोत है -
(क) भगवद् गीता (ख) चरक संहिता
(ग) अर्थशास्त्र (घ) आर्यभट्टम्

5.खालसा ने अपने सार्वभौम शासन की घोषणा कब की -
(क) 1655 ई. मेंख) (ख) 1765 ई. में
(ग) 1787 ई. में (घ) 1795 ई. में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 
5×1= 5
6.शंकर…………..के समर्थक थे।
7.रामानुज………….के द्वारा प्रभावित हुए थे
8.वर्णों के भीतर पैदा होती नयी जातियाँ………कहलाती थीं।
9…………..ने इस बात का उल्लेख किया है कटंगा में 70,000 गाँव थे।  
10.जात एक मनसबदार के पद और वेतन का द्योतक था, तो सवार उसके……….को दिखाता था

अति लघु उत्तरीय (प्रश्न 11-16)
11.भक्ति का क्या अर्थ है? 2
12.तंजावुर नगर का निर्माण किसने किया था ? 2
13.कुल से क्या तात्पर्य है ? 2
14.लंगर किसे कहते हैं ? 2
15.चेर राजाओं ने किस लिपि का प्रयोग किया था? 2
16.चौथ क्या थी ? 2

लघु उत्तरीय (प्रश्न 17-22)

17.सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से क्या तात्पर्य ? 3
18.ऑक्सीजन गैस की महत्ता पर प्रकाश डालिए। 3
19.भूकम्पीय तरंगें कितने प्रकार की होती हैं? 3
20.पर्पटी क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइए। 3
21.वायुमंडल किस प्रकार हमारे लिए आवश्यक है? 3
22.राजपूतों की सांस्कृतिक परम्पराओं का वर्णन कीजिए। 3.

दीर्घ उत्तरीय (प्रश्न 23-26)

23.मध्यकाल के दौरान जाति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 5
24.चोल साम्राज्य के भव्य मंदिर और कांस्य मूर्तिकला के बारे में व्याख्या कीजिए। 5
25.गोंडों की प्रशासनिक व्यवस्था का वर्णन कीजिए। 5
26.मुगलों के संरक्षण में हुए लघु चित्रों के विकास की चर्चा कीजिए। 5
और नया पुराने

in feeds add

Hot post