dispaly

MP board class 9th Hindi varshik paper 2024-25

MP board class 9th Hindi varshik paper 2024-25|9वी हिंदी वार्षिक पेपर 2025



MP board class 9th Hindi varshik paper 2024-25 : एमपी बोर्ड में कक्षा नवी की वार्षिक परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू हो रही है ।सभी छात्र वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं ।एमपी बोर्ड के सभी छात्रों के लिए कक्षा नवी हिंदी के लिए यहां पर महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र दिया जा रहा है ।इस पोस्ट के माध्यम से हम सभी कक्षा नवी के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र देने वाले हैं ।यह आपके लिए MP board class 9th Hindi varshik paper 2025 के लिए महत्वपूर्ण है ।

9th Science MCQ Question Pdf

Class 9 social science MCQ question

कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर 2025

कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर 2025 के लिए यह प्रश्न पत्र आप सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ।कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर को अनुभव भी टीचर्स द्वारा बनाया गया है ।सभी टीचर से नहीं पिछले 5 वर्षों के पेपर को देखकर यह पेपर को बनाया है ।कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर में आए गए सभी प्रश्न महत्वपूर्ण है ।


Roll NO……….………                                   

                                    [930]      

            कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा, 2024-25 

                              [401]

                               हिंदी

[Total No. of question:][Time:03 Hours] maximum Mark: 80


निर्देश –


(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं। इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न है।

(2) प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1×30= 30 अंक निर्धारित है।

(3) प्रश्न क्रमांक 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

(4) प्रश्न क्रमांक 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

(5) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।

(6) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रश्न 04 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।

(7) प्रश्न क्रमांक 23 के लिए प्रदत्त मानचित्र में अपना उत्तर अंकित करें तथा मानचित्र को भरकर उत्तर पुस्तिका में संलग्न करें।



1.निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कर लिखिए. (1×6=6)


(i) नाना साहब की पुत्री का नाम था

(क) मनु (ख) चपला देवी

(ग) मैना (घ) मेरी


(ii) रीढ़ की हड्डी’ एकांकी का प्रमुख पात्र है –

(क) उमा (ख) शंकर

(ग) रामस्वरूप (घ) गोपाल प्रसाद


(iii) माटी वाली का क्या काम था –

(क) खाना बनाना (ख) कपड़े धोना

(ग) झाडू लगाना (घ) मिट्टी लाना


(iv) पूजनीय में प्रत्यय बताइए –

(क) पूज (ख) नीय

(ग) अनीय (घ) अनी


(v) घनश्याम’ समास का उदाहरण है –


(क) कर्मधारय (ख) तत्पुरुष

(ग) बहुब्रीहि (घ) द्विगु


(vi) पीपर पात सरिस मन डोला’ में अलंकार है –

(क) उपमा (ख) रूपक

(ग) उत्प्रेक्षा (घ) यमक


2. रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए (1×6=6)

(i) जानवरों में गधा सबसे…………समझा जाता है। (बुद्धिमान/बुद्धिहीन/चालाक)

(ii) कवि को कोकिला की चीख……..….में सुनाई दी। (प्रातः अर्द्धरात्रि/दोपहर)

(iii) अध्यादेश में………….उपसर्ग है। (अधि/अध/अध्या)

(iv) द्विगु समास का उदाहरण……………है। (गजानन/पंचवटी)

(v) समास के……..….भेद होते हैं। (छः पाँच)

(vi) पंडिताइन में……………प्रत्यय है। (आनी / आइन)


3. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए ‌ ‌ ‌ ‌ (1×6=6)                                    


         (क) (ख)

(i) कबीर (क) निबंध

(ii) भक्तिकाल (ख) प्रेमचंद

(iii) मेघ आए (ग) केदारनाथ अग्रवाल

(iv) दो बैलों की कथा। (घ) सबद

(v) एक कुत्ता और एक मैना. (ड) रहीम

(vi) युग की गंगा (च) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना


4. एक शब्द वाक्य में उत्तर दीजिए ‌ ‌ ‌। (1×6=6)


(i) मृत्यु का तरल दूत किसे कहा गया है?

(ii) रसखान’ के सवैये की भाषा कौन-सी है?

(iii) विजन का क्या अर्थ है?

(iv) निराधार शब्द में कौन सा मूल शब्द है।

(v) समास किसे कहते हैं?

(vi) नागलकोट में प्राइमरी स्कूल खोलने का व्रत किसने लिया था?


5. सत्य असत्य का चयन कर लिखिए ‌ ‌ ‌ (1×6=6)    


(i) तिब्बत में जाति-पौति छुआछूत था।

(ii) सच्चा ज्ञानी वह है जो स्वयं को जानता है।

(iii) पक्षी बनकर कवि कदम्ब के पेड़ों पर बसेरा करना चाहता है।

(iv) मुरलीधर राधा को कहा जाता है।

(v) चन्द्र गहना’ एक गाँव का नाम है।

vi) रिपोर्ताज फ्राँसौसी भाषा का शब्द है


6.लेखक ने अपनी यह यात्रा भिखारियों के भेश में क्यों की?

                         अथवा

उपमा तथा उत्प्रेक्षा अलंकार में अंतर लिखिए


7.वीरगाथा काल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

                        अथवा

इस संसार में सच्चा सन्त कौन कहलाता है?


8.जगन्नाथ के अनुसार काव्य किसे कहते हैं?

                      अथवा

रौद्र रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 


9.वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

                          अथवा

चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


10.अर्थालंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए

                          अथवा

गया ने बैलों को शरारत के लिए क्या सजा दी ?


11.प्रेमचन्द की विडंबना क्या थी ?

                         अथवा

मुहावरा क्या है? परिभाषा एवं उदाहरण सहित लिखिए।


12.विज्ञापन लेखन की दो विशेषताएँ लिखिए।

                        अथवा

लेखिका अपनी नानी के व्यक्तित्व से क्यों प्रभावित थी ?


13.रचना के आधार पर वाक्य के भेद उदाहरण सहित लिखिए।

                         अथवा

जीवनी और आत्मकथा में अंतर लिखिए


14.रिपोर्ताज से आप क्या समझते हैं?

                        अथवा

     मैना की अंतिम इच्छा क्या थी ?


15.मानवीकरण अलंकार की परिभाषा लिखिए

                        अथवा

मात्रिक छन्द व वार्णिक छन्द में अन्तर लिखिए।


16.विभाव व अनुभाव में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

        ‌ ‌ अथवा

अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


17.मुक्तक काव्य की परिभाषा लिखिए।

                         अथवा

सुमित्रानंदन पंत के भाव सौन्दर्य की दो विशेषताएँ लिखिए


18.उपन्यास विद्या से आप क्या समझते हैं? किन्हीं एक उपन्यासकार का नाम लिखिए

                         अथवा

समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं?


19.लेखक शमशेर सिंह को कविता लिखने का अफसोस क्यों रहा होगा?

                          अथवा

भूख मीठी कि भोजन मीठा’ से क्या अभिप्राय हैं?


20.उपभोक्तावादी संस्कृति के क्या दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं?

                           अथवा

रीढ़ की हड्‌डी शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।


21.अगर मनुष्य में कर्त्तव्यबोध नहीं है तो वह उच्च पद प्राप्त करके भी समाज के सापेक्ष असफल ही कहा जाएगा। उच्च शिक्षा व योग्यता तभी उपयोगी है, जब व्यक्ति समाज व राष्ट्र के हित में उसका उपयोग करें। कर्त्तव्य बोध की भावना से परिपूर्ण व्यक्ति ही अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन में खरे उतरते हैं। सचमुच में ऐसे व्यक्ति ही कर्तव्य-बोध न हो तो वह कभी भी राष्ट्र-निर्माता नहीं हो सकता

                          अथवा

लन्दन के मंत्रिमण्डल का यह मत है कि नाना का


स्मृति चिह्न तक मिटा दिया जाए। इसलिए वहाँ की आज्ञा के बिना कुछ नहीं हो सकता। उस क्षण क्रूर जनरल अउटरम की आज्ञा से नाना साहब के सुविशाल राजमंदिर पर तोप के गोले बरसने लगे। घंटे भर में वह महल मिट्टी में मिला दिया गया।


22.अपने प्राचार्य महोदय को शाला शुल्क-मुक्ति हेतु एक प्रार्थना-पत्र लिखिए

                          अथवा

अपने विद्यालय के प्राचार्य महोदय को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।


23. निम्नलिखित विषयों पर 120 शब्दों में निबय लिखिए-


(i) जल ही जीवन है

(ii) कोविड-19

(iii) समाचार पत्रों का महत्व

(iv) विद्यार्थी जीवन

Download question paper pdf

 

और नया पुराने

in feeds add

Hot post