dispaly

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 हिंदी | project work class 5th Hindi mp board project work

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 हिंदी | project work class 5th Hindi mp board project work


प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 हिंदी | project work class 5th Hindi mp board project work


प्रोजेक्ट कार्य


प्रायोजना-1


1. खेती में कौन-कौनसे औजारों का उपयोग किया जाता है पता करिए और उनका उपयोग कैसे करते हैं? लिखिए। 



उत्तर- खेती में गेंती, फावड़ा, हल, बक्खर, ट्रेक्टर आदि औजारों का उपयोग किया जाता है।


- गेंती जमीन की खुदाई करने में उपयोगी है।

- फावड़ा मिट्टी समेटने में काम आता है।

- हल जमीन को गहरा खोदने में उपयोगी है।

- बक्खर मिट्टी को बराबर करने में काम आता है।

- ट्रेक्टर जमीन को खोदने, बराबर करने और फसलों तथा उत्पादन को लाने लेजाने में बड़ा उपयोगी है।


प्रायोजना-2


2. आपके गाँव में दशहरा कैसे मनाया जाता है? इसके बारे में लिखिए। आप अन्य कौन-कौनसे त्योहार मनाते हैं। उनकी सूची बनाओ।

उत्तर- हमारे गाँव में दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वाहनों को साफ-स्वच्छ कर उन्हें फूल मालाओं से सजाया जाता है।


- लोग नये कपड़े पहनते हैं।

- दशहरा मैदान पर जाते हैं।

- रावण दहन होता है। आतिशबाजी होती है। दशहरा विजय कर, घर लौट कर आपस में बधाइयाँ देते हैं।


हम दीपावली, होली, रामनवमी, जन्माष्टमी, नवरात्रि, अष्टमी आदि पर्व मनाते हैं।


प्रायोजना-3


3. आपके आस-पास खेत होंगे। आप वहाँ गए होंगे। यदि हाँ तो आप खेत पर एक दिवस रहने के अपने अनुभव को लिखिए। यदि आप कभी खेत पर नहीं गए हैं तो कल्पना के आधार पर लिखिए।

उत्तर- हमारे गाँव के आसपास खेत होते हैं। हम वहाँ जाते हैं। फसलें देखते हैं। शुद्ध धूप व वायु का सेवन करते हैं। फलों का स्वाद लेते हैं। कभी-कभी वहाँ रात्रि विश्राम भी करते हैं।


रात्रि में सुख, शान्ति व आनन्द का अनुभव करते हैं। हमें गाँव में रहना व खेतों में जाना अच्छा लगता है।


प्रायोजना-4


4. आपको अपने गाँव/शहर में सबसे सुन्दर स्थान कौन सा लगता है और क्यों?

उत्तर- हमें हमारे गाँव में रहना बड़ा अच्छा लगता है। यहाँ का वातावरण शुद्ध होता है। प्रदूषण नहीं रहता है। पशु-पक्षियों को देखकर प्रसन्नता का अनुभव होता है। खेतों व जंगल की हरियाली देखकर मन आनन्द से भर जाता है। गाँव में खेत का स्थान सबसे अच्छा लगता है। यहाँ प्रकृति-माता का सान्निध्य मिलता है।


प्रायोजना-5


5. आप अपनी परीक्षाओं के पहले परीक्षा की तैयारी कैसे करते हैं? लिखिए।

उत्तर- हम अपनी परीक्षाओं के पहले परीक्षा की खूब अच्छी तैयारी करते हैं। विषयों को अच्छी तरह से तैयार करते हैं। प्रश्नों के उत्तरों को बार-बार याद करते हैं। प्रश्नों को ठीक से पढ़ व समझकर उनके सही उत्तर देते हैं। अच्छा परीक्षा-फल आने पर मन में अपार खुशी महसूस करते हैं।

और नया पुराने

in feeds add

Hot post