Mp Board 11Th Biology Varshik Paper 2023

Mp Board 11Th Biology Varshik Paper 2023|11 वीं जीव विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

Mp Board 11Th Biology Varshik Paper 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल माह में शुरू हो रही है सभी छात्र 11वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी में लगे हुए होंगे। आज की इस पोस्ट में सभी छात्रों को जानकारी मिलेगी की 11 वीं जीव विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 में किस प्रकार से तैयारी करें और जीव विज्ञान के विषय में अच्छे अंक प्राप्त कैसे करें सारी जानकारी इस पोस्ट में मिलने वाली है तो छात्र इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। एमपी बोर्ड 11 वीं जीव विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आप वार्षिक पेपर के सभी ओल्ड क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करना होगा और इसके बाद जीव विज्ञान क्वेश्चन बैंक 2023 को सॉल्व करना होगा।

11 वीं जीव विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

11 वीं जीव विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 में टॉप करना चाहते हैं तो इस पोस्ट में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आप कक्षा 11 वीं जीव विज्ञान विषय वार्षिक पेपर 2023 में टॉप कर जाओगे।

  • सबसे पहले ब्लूप्रिंट को देखें
  • इसके बाद ब्लूप्रिंट के हिसाब से तैयारी करना शुरू करें
  • 11th जीव विज्ञान के सभी ओल्ड क्वेश्चन पेपर को देखें और उन्हें सॉल्व करें
  • 11th जीव विज्ञान के सभी मॉडल क्वेश्चन पेपर को देखें और उन्हें सॉल्व करें
  • 11 वीं जीव विज्ञान हाफ इयरली पेपर 2023 को सॉल्व करें
  • 11 वीं जीव विज्ञान पेपर 2023 को सॉल्व करें


वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2022-23

कक्षा-11वीं

विषय-जीव विज्ञान

समय-3 घंटे                                       पूर्णांक-70


निर्देश :


1.सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2.प्रश्नों के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

3.प्रश्न क्रमांक 1 से प्रश्न क्रमांक 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।

4. प्रश्न क्रमांक 5 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए–                    (1×7=7)


1. द्धिव नाम नामकरण दो शब्दों से मिलकर बना होता है–

(अ) गण तथा कुल                 (ब) वर्ग तथा गण

(स) कुल तथा वंश                  (द) वंश तथा जाति

उत्तर - (द) वंश तथा जाति


2. आवृत्तबीजियों में भ्रूणपोष होता है–

(अ) द्विगुणित                       (ब) त्रिगुणित 

(स) अगुणित                        (द) बहुगुणित 

उत्तर - (ब) त्रिगुणित 


3. हैवर्सियन तंत्र पाया जाता है–

(अ) उपास्थि में                     (ब) रक्त में

(स) अस्थि में                        (द) संयोजी उत्तक में

उत्तर - (अ) उपास्थि में


4. निम्नलिखित में से किसमें DNA नहीं पाया जाता है–

(अ) केंद्रक                          (ब) हरित लवक

(स) गॉल्जीकाय                    (द) माइट्रोकांड्रिया

उत्तर - (स) गॉल्जीकाय


5. प्रकाश-संश्लेषण है–

(अ) अपचयन अभिक्रिया        

(ब) ऑक्सीकरण अभिक्रिया

(स) ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रिया                                   

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - (स) ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रिया


6. जैव कला (कोशिका झिल्ली) प्रमुखत: बनी होती हैं–

(अ) सेल्यूलोज की                (ब) काइटिन की 

(स) स्टार्स की                      (द) लिपिड व प्रोटीन की

उत्तर - (द) लिपिड व प्रोटीन की


7. शुद्ध रक्त (ऑक्सीजन युक्त) पाया जाता है–

(अ) फुफ्फुसीय शिरा में           

(ब) वृक्क शिरा में 

(स) यकृत निवाहिका शिरा में                                  (द) फुफ्फुसीय धमिनी में

उत्तर - (द) फुफ्फुसीय धमिनी में


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–       (1×7=7)


1. मास्ट कोशिकाएं ….. ऊतक में पाई जाती हैं।

उत्तर - संयोजी

2. पुष्प एक रूपांतरित …. है।

उत्तर - प्ररोह

3. रेखित पेशी में दो निकटस्थ जेड रेखाओं के बीच का भाग …. कहलाता है।

उत्तर - सार्कोमियर

4. कोशिका की खोज …. ने सन् 1965 में की थी।

उत्तर - रॉबर्ट हुक

5. पक्षियों एवं सरीसृपों का मुख्य उत्सर्जी पदार्थ …. है।

उत्तर - यूरिक अम्ल

6. इंसुलिन की कमी से …. रोग होता है।

उत्तर- मधुमेह

7. वयस्क मानव शरीर में कुल ….. अस्थियां होती हैं।

उत्तर - 206


प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए–                    (1×7=7)


(अ)                                   (ब)


1.कार्क कैम्बियम     –         कॉक्लिया

2.केंद्रकाभ    –             सहायक वर्णक

3. एण्डोलिम्फ      –       प्रोकैरियोटिक कोशिका

4.कुटगुहा       –            द्वितीयक वृद्धि

5. टेस्टोस्टेरोन    –         तरल संयोजी ऊतक

6. रक्त         –               गोलकृमि

7. कैरोटिनॉइड      –        वृषण की लेडिग कोशिकाएं


उत्तर –


(अ)                                   (ब)


1.कार्क कैम्बियम       –           द्वितीयक वृद्धि

2.केंद्रकाभ        –               प्रोकैरियोटिक कोशिका

3. एण्डोलिम्फ     –                 कॉक्लिया

4.कुटगुहा       –                    गोलकृमि

5. टेस्टोस्टेरोन    –         वृषण की लेडिग कोशिकाएं

6. रक्त         –                 तरल संयोजी ऊतक

7. कैरोटिनॉइड      –           सहायक वर्णक


प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए–           (1×7=7)


1. एकबीजपत्री पत्ती में किस प्रकार का शिरा विन्यास पाया जाता है?

उत्तर - समांतर शिरा विन्यास

2. ऑक्टोपस किस संघ का जंतु है?

उत्तर - मेलास्का संघ

3. काकरोच का जंतु वैज्ञानिक नाम लिखिए।

उत्तर - पेरीप्लेनेटा अमोरिकाना

4. किन कोशिकाओं में अर्धसूत्री विभाजन होता है?

उत्तर - मियोसाइट द्विगुणित जनन कोशिकाओं में 

5. रेटिना का कौन सा भाग सिर्फ शंकु (कोन) कोशिकाओं का बना होता है?

उत्तर - पीत बिंदु

6. किस हार्मोन को प्रसव हार्मोन कहते हैं?

उत्तर - ऑक्सीटोजीन

7. मनुष्य में कितनी स्पाइनल तंत्रिकाएं पाई जाती हैं?

उत्तर - 31 जोड़ी


प्रश्न 5. ICBN तथा NBRI का पूरा नाम लिखिए।    (2)

अथवा

ब्रायोफाइट्स को पादप जगत का उभयचर क्यों कहा जाता है?


प्रश्न 6. वर्गक किसे कहते हैं?          (2)

अथवा

चपटे कृमी व कीटों के उत्सर्जी अंगो के नाम बताइए।


प्रश्न 7. सोलेनेसी व फेबेसी कुल के पुष्प सूत्र लिखिए।  (2)

अथवा

खुला व बंद संवहन पूल क्या है?


प्रश्न 8. जड़ में संवहन बंडल अरीय रूप से क्यों व्यवस्थित होते हैं?       (2)

अथवा

तने पर उपस्थित ऐसी चार रचनाओं के नाम लिखिए जो मूलों पर नहीं पाई जाती। तने व जड़ के किसी एक से कार्यिकीय कार्य का भी उल्लेख करें।


प्रश्न 9. प्रोकैरियोटिक कोशिका के लक्षण और विशेषताएं लिखिए।       (2)

अथवा

कार्बोहाइड्रेट्स के दो कार्य लिखिए।


प्रश्न 10. मियोसिस को न्यूनकारी विभाजन क्यों कहा जाता है?        (2)

अथवा

कोशिकाय पूल से आपका क्या अभिप्राय है?


प्रश्न 11. इमर्सन प्रभाव किसे कहते हैं?       (2)

अथवा

साइटोकाइनिन के दो प्रायोगिक महत्व लिखिए।


प्रश्न 12. पोर्टल तंत्र से आप क्या समझते हैं? मनुष्य में पाए जाने वाले एक पोर्टल तंत्र का नाम लिखिए।    (2)

अथवा

फ्लोटिंग रिब्स से आप क्या समझते हैं?


प्रश्न 13. संघ कॉर्डेटा के प्रमुख लक्षणों की सूची बनाइए। (3)

अथवा

बीजीय पादपों के कौन से गुण उन्हें भूमि पर जीवन हेतु विशेष रुप से अनुकूलित बनाते हैं।


प्रश्न 14. एक प्रारूपिक पुष्प का नामांकित चित्र बनाइए। (3)

अथवा

एकबीजपत्री जड़ की अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।


प्रश्न 15. किसी यूकैरियोटिक पादप अथवा जंतु कोशिका का चित्र बनाइए।       (3)

अथवा

डीएनए के द्धिकुंडलीय मॉडल का चित्र बनाइए।


प्रश्न 16. बसंतीकरण क्या है? इसका महत्व लिखिए।  (3)

अथवा

कम्पेनसेशन बिंदु से आप क्या समझते हैं? समझाइए।


प्रश्न 17. मनुष्य में उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए तथा उसके अंगों के नाम लिखिए।       (4)

अथवा

संधि को परिभाषित करें कंदुक-खल्लिका संधि को चित्र सहित समझाइए।


प्रश्न 18. C3 और C4 पौधों में अंतर लिखिए।      (5)

अथवा

ग्लाइकोलाइसिस तथा क्रेब्स चक्र में अंतर लिखिए।


प्रश्न 19. रुधिर (श्वसन) में CO2 के परिवहन को समझाइए।          (5)

अथवा

प्रतिवर्ती क्रिया क्या है? उदाहरण समझाइए।


Join social media accounts and update more information

Join telegram channel 

Click here 

Join whatsapp group 

Click here

Join instgram channel 

Click here

Home page

Click here


2 टिप्पणियाँ

आपकी राय जरूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने