dispaly

Mp Board class 3rd-8th Ardhvarshik Time Table 2022 Download

Mp Board class 3rd-8th Ardhvarshik Time Table 2022 Download |

Mp Board class 3rd-8th Ardhvarshik Time Table 2022 Download



अकादमिक सत्र 2022-23 में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप समझ, अनुप्रयोग, समस्या समाधान तथा विश्लेषण आधारित दक्षता जैसे कौशलों पर केन्द्रित किया गया है। इस प्रकार के मूल्यांकन से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया व सतत मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में यह प्रयास किया गया है कि बच्चे रटत अधिगम के स्थान पर सीखे गए ज्ञान का प्रयोग वास्तविक जीवन की दशाओं में कर सकें अतएव ज्ञान के बजाए समझ / अनुप्रयोग तथा उच्च तार्किक क्षमताओं के आकलन किए जाने पर जोर दिया गया है। 

अकादमिक सत्र 2022-23 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश निम्नानुसार हैं

1. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन आयोजन की तिथि अवधि एवं पाठ्यक्रम सीमा शासकीय शालाओं हेतु


• समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं की कक्षा 3 से 8 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का आयोजन दिनांक 7 नवंबर से 16 नवंबर 2022 की अवधि में किया जाएगा। कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट- 1 व परिशिष्ट- 2 पर संलग्न है।

• अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 अक्टूबर 2022 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा। संदर्भित पत्र क्र. 1 व 2 अनुसार प्रसारित निर्देशों के अनुक्रम में शासकीय शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र का निर्माण लर्निंग आउटकम्स आधारित लर्निंग गेप सामग्री (N-1) आधारित पाठ्यक्रम पर किया गया है।

अशासकीय शालाओं हेतु

• संदर्भित पत्र क्र. 4 अनुसार प्रशासकीय अनुमोदन के अनुक्रम में अकादमिक सत्र 2022-23 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा में शासकीय शालाओं के साथ-साथ समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं को भी सम्मिलित किया गया है।

• वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का 20 प्रतिशत अधिभार लिया जाएगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि शाला द्वारा विद्यार्थियों के कक्षा 5 व 8 के विषयवार प्राप्तांकों की प्रविष्टि पोर्टल पर की जानी है। अधिभार की गणना शाला द्वारा नहीं की जाएगी। यह गणना साफ्टवेयर द्वारा स्वतः ही हो जाएगी।

• एकरूपता की दृष्टि से शासकीय शालाओं के समान ही अशासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं में भी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 7 नवंबर से 16 नवंबर 2022 की अवधि में किया जाए। उपरोक्त शालाओं में कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थियों के मूल्यांकन हेतु कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 पर संलग्न है।

• कक्षा 5 एवं 8 के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्रों का निर्माण 30 अक्टूबर 2022 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि इन शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन कक्षा 5वीं एवं 8वीं के प्रश्नपत्र शाला स्तर पर ही निर्मित किए जाएंगे कक्षा 5 एवं 8 हेतु प्रश्नपत्रों के निर्माण हेतु ब्लूप्रिंट राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं जोकि परिशिष्ट- 3 पर संलग्न हैं।

• शेष कक्षाओं (कक्षा 1 से 4 एवं 6 व 7) में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन शालाओं द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार कराया जा सकता है।

प्रश्नपत्रों की एक एक प्रति बी.आर.सी. कार्यालय में जमा करना- शासकीय मान्यता प्राप्त तथा अशासकीय शालाएं निर्धारित समय-सारणी अनुसार परीक्षा आयोजित करने के उपरांत 21 नवंबर 2022 तक प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों की एक-एक प्रति बी आर.सी. कार्यालय में जमा कराएंगे तथा पावती प्राप्त करेंगे। बी. आर. सी. यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाली समस्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्रत्येक शाला के प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र (केवल कक्षा 5 8) उनके कार्यालय में जमा हो जाएं।

• बी. आर. सी. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी अशासकीय शालाओं के प्रमुख द्वारा निम्न प्रारूप में प्रमाणीकरण भी बी. आर. सी. में जमा कराया जाए

अकादमिक सत्र 2022-23 हेतु अर्द्धवार्षिक प्रश्नपत्र का प्रारूप

प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजन

कुल प्रश्न संख्या

पूर्णांक

  • विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न

  • बहुविकल्पीय - ( 10 प्रश्न x 1 अंक = 10 अंक)

  • लघुत्तरीय- (10 प्रश्न x 3 अंक = 30 अंक)

  • दीर्घउत्तरीय- ( 2 प्रश्न x 5 अंक = 10 अंक)







22







50

MP Board Ardhvarshik pariksha Time table 2022 class 3rd-8th

 राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी । मध्यप्रदेश में सभी छात्रों की अर्धवर्षिक परीक्षा 7 नवंबर से होगी ।







और नया पुराने

in feeds add

Hot post