dispaly

Cg Board Class 11th Physics Baseline Test paper

Cg Board Class 11th Physics  Baseline Test paper solution download |Cg baseline test paper download

Cg Board Baseline test paper 2022दोस्तो स्वागत है एक नई पोस्ट मे । सीजी बोर्ड में बेसलाइन टेस्ट लिए जा रहे है। इस पोस्ट मे कक्षा 11वी  बेसलाइन टेस्ट पेपर 2022 के पेपर का हल मिलने वाला है।cg Board Baseline test 2022 के मॉडल questiom पेपर नीचे दिया है।सभी छात्रों के लिए यह बेसलाइन टेस्ट पेपर 2022 अधिक महत्वपूर्ण है।इस लिए cg Board baseline test paper 2022 को सभी छात्र इस परीक्षा को दे।

Cg Board class 11th physics Baseline test paper download pdf 

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा ग्यारहवीं physics बेसलाइन टेस्ट पेपर 2022 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कक्षा ग्यारहवीं physics बेसलाइन टेस्ट पेपर 2022 को डाउनलोड कर पाएंगे

Download pdf 


बेसलाइन सर्वे परीक्षा 2022

कक्षा- ग्यारहवीं

विषय भौतिकी


समय - 2 घंटा.   पूर्णांक - 50                                                                                       



निर्देश 1

1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक अतिलघुउत्तीय प्रश्न है। प्रत्येक में 1 अंक निर्धारित है।

3.प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक लघुउत्तीय प्रश्न है। प्रत्येक में 2 अंक निर्धारित है।

4. प्रश्न क्रमांक 21 से 25 तक दीर्घउत्तीय प्रश्न है। प्रत्येक में 4 अंक निर्धारित है।


प्रश्न -

1. द्रव्य और ऊर्जा की तुल्यता का सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने दिया था ?

2. प्रकाश वर्ष किस भौतिक राशि का मात्रक है ?

 3. किसी मीनार की चोटी से 1kg. 2kg तथा 3 kg के तीन पत्थर क्रमश: 4m/s. 5m/s तथा 6 m/s के क्षैतिज वेग से फेकें जाते है तो बताइए कौन सा पत्थर पृथ्वी पर पहले पहुंचेगा ।

4. प्रकृति में सर्वाधिक निर्बल बल कौन सा है ?

5. चन्द्रमा सतह पर पलायन वेग का मान कितना होता है ?

6. पृथ्वी के केन्द्र पर गुरुत्वीय त्वरण (g)* का मान कितना होता है ?

7. स्टील और रबर में कौन अधिक प्रत्यास्थ है ?

8. सूर्य से प्रकाश को पृथ्वी तक आने में लगभग कितना समय लगता है ?

9. थर्मामीटर में पारा ही क्यों मापा जाता है ?

10. जल की विशिष्ट ऊष्मा कितनी होती है ?

11. फायरिंग करते समय गोली को ठीक लक्ष्य पर दागने की बजाय उससे थोड़ा सा ऊपर दागना चाहिए क्यों ?

12. जड़त्व का अर्थ स्पष्ट कीजिए ?

13. आटा पीसने की चक्की में हथ्था परिधि के पास लगाया जाता है क्यों ?

14. तुल्यकाली उपग्रह क्या है ? इसकी दो विशेषताएं लिखिए।

15. स्प्रिंग स्टील की बनायी जाती है, तांबे की नहीं क्यों ?

 16. आर्कमिडीज का सिद्धांत लिखिए।

17. ऊष्मा विकिरण के तीन व्यवहारिक उपयोग बताइए।

18. आदर्श गैस किसे कहते है ? इसके 2 गुण बताइए ।

19. सरल आवर्त गति क्या है ? उदाहरण सहित समझाइए

20. डाप्लर प्रभाव के दैनिक जीवन से संबंधित कोई दो उदाहरण दीजिए।

21. विस्थापन और दूरी में अन्तर लिखिए।

22. धनात्मक, ऋणात्मक तथा शून्यकार्य से आप क्या समझते है ? प्रत्येक का उदाहरण दीजिए।

23. न्यूटन का सर्वात्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम क्यों है ? इसकी सहायता से सर्वात्रिक गुरुत्वीय नियतांक की परिभाषा लिखकर इसका मान बताइए।

24. चालन, संवहन और विकिरण में अन्तर लिखिए।

25. व्यतिकरण और विस्पन्द में अन्तर लिखिए।


11th chemistry baseline test paper 2022 download 

11th physics baseline test paper solution download

और नया पुराने

in feeds add

Hot post