dispaly

UP Board class 12th Physics half yearly paper 2021|12th Physics ardhvarshik paper solution 2022-23

 UP Board class 12th Physics half yearly paper 2022-23|12th Physics ardhvarshik paper solution 2022-23

UP Board 12 th class physics ardhvaarshik paper 2022-23

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप कक्षा 12वीं विषय भौतिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा का सलूशन देखने वाले हैं। दोस्तों इस वेबसाइट के माध्यम से आपको यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं के सभी विषयों का संपूर्ण सॉल्यूशन देखने को मिलेगा इसलिए आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।

       अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 - 2023 

                     कक्षा - 12 वी

                     विषय - भौतिक विज्ञान


 समय 3:00                                    पूर्णांक :70

नोट : सभी प्रश्न करने अनिवार्य है-

  

                           खण्ड - अ

1.  (क) वैधुत क्षेत्र का मात्रक हैं-

(अ) न्यूटन / मीटर 

(ब) कूलाम /न्यूटन 

(स) न्यूटन /कुलम 

(द) जूल /न्यूटन


2. 5 सेमी त्रिज्या वाले धातु के एक खोखले गोले के पृष्ठ पर वैधुत विभव 50वोल्ट है। गोले के केन्द्र पर विभव होगा-

(अ)10 वोल्ट

(ब) 50 वोल्ट

(स) 250 वोल्ट

(द) शून्य


3. किसी वैद्युतरोधी माध्यम पर परावैद्युतांक K हो सकता है -

(अ) 0

(ब) 0.7

(स) -3

(द) 6.0


4. जब एकवर्णी प्रकाश निर्वात् से किसी पारदर्शी माध्यम में प्रवेश करता है, तो प्रकाश का कौन-सा अभिलक्षण अपरिवर्तित रहता है -

(अ) तीव्रता

(ब)  चाल

(स) आवृत्ति

(द) तरंगदैर्ध्य


5. सम्पर्क में रखे उत्तल एवं अवतल लेंस की फोकस दूरियाँ क्रमशः 12 सेमी और 18 सेमी हैं। संयुक्न लेंस की फोकस दूरी होगी -

(अ) 50 सेमी

(ब) 45 सेमी

(स) 36 सेमी

(द) 18 सेमी


6 .प्रिज्म से गुजरने पर निम्नलिखित में से किस रंग के प्रकाश का विचलन अधिकतम होगा -

(अ)  लाल रंग

(ब)   बैगनी रंग

(स)  नीला रंग

(द)   हरा रंग

         


                      खण्ड - ब

2. (क) मानव नेत्र की समंजन क्षमता क्या होती है? समझाइए।

(ख) हाइगेन्स के तरंग सम्बन्धी सिद्धांत की व्याख्या कीजिए। 

(ग) क्रान्तिक कोण की परिभाषा लिखिए।

(घ) किसी सेल के आन्तरिक प्रतिरोध से आप क्या समझते हैं?

(इ) विशिष्ट चालकता के लिए सूत्र एवं मात्रक लिखिए। (च) संधारित्रों में परावैद्युत पदार्थ के उपयोग से धारिता क्यों बढत्र जाती है ?


                         खण्ड - स


3. (क) सिद्ध कीजिए कि निरक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर वैद्युत द्विध्रुव द्वारा वैद्युत विभव शून्य होता है?


(ख) किसी सेल के वैद्युत वाहक बल से क्या तात्पर्य है? (ग) लेन्स की क्षमता की परिभाषा लिखिए तथा लेन्स को जल में डुबोने पर


उसकी फोकस दूरी और क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (घ) किसी प्रिज्म के लिए आपतन कोण तथा विचलन कोण के बीच ग्राफ बनाइए। दिखाइए कि विचलन कोण कब न्यूनतम होगा ?


                          खण्ड - द


4. (क) परस्पर सम्पर्क में रखे दो पतले लेंसों के संयोजन की फोकस दूरी के लिए की स्थापना कीजिए।


(ख) प्रकाश के अपवर्तन से आप क्या समझते हैं? इसके नियम लिखिए।


(ग) वैद्युत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के दोनों नियम समुचित आरेख बनाकर समझाइए। 


(घ) व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत क्या है?


(इ) ऐम्पियर के परिपथीय नियम की सहायता से धारावाही परिनालिका के अंदर उसकी अक्ष पर चुम्बकीय क्षेत्र के सूत्र की स्थापना कीजिए।


5. (क) एक लम्बे सीधे तार में 20.0 ऐम्पियर की वैद्युत धारा उत्तर से दक्षिण दिशा में बह रही है। एक इलेक्ट्रॉन दक्षिण से उत्तर दिशा में 2.0 मी/से के वेग से तार से 10.0 सेमी दूरी पर प्रक्षेपित किया जाता है। इलेक्ट्रॉन पर कार्यरत् चुम्बकीय बल का परिमाण तथा दिशा ज्ञात कीजिए।


(ख) लेन्स के सूत्र को व्युत्पन्न कीजिए।


(ग) चुम्बकीय आघूर्ण क्या है? इसका सूत्र व्युत्पन्न कीजिए। (घ) स्वप्रेरण गुणांक को परिभाषित कीजिए तथा धारावाही लम्बी परिनालिका के लिए स्वप्रेरकत्व का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।


(ड़) ताँबे के तार की लम्बाई 10 सेमी तथा अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल 1 वर्ग मिमी है। इसमें 1 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है। यदि ताँबे का विशिष्ट प्रतिरोध 17x10 ओम-मी हो, तो (अ) तार का प्रतिरोध एवं (ब) तार के सिरों के बीच विभवान्तर ज्ञात कीजिए।


                          खण्ड - य


6. L1/L2 स्वप्रेरकत्व वालि कुण्डलियों के माध्य महत्तम अन्योन्य प्रेरकव्व क्या होगा ?

                             अथवा

दो सामन्तर धारावाही ऋ जुरेखीय तारों के बीच लगने वाले बल के सूत्र F / L = का निगमन कीजिए ।


7. चुम्बकीय क्षेत्र में एक धारावाही लूप लटकाया गया है। इस लूप पर लगने वाले बल-युग्म के आघूर्ण का सूत्र निगमित कीजिए। अथवा ट्रांसफार्मर का सिद्धांत क्या होता है? उच्चायी तथा अपचायी ट्रांसफार्मर में अंतर उल्लेखित कीजिए। ट्रांसफार्मर में ऊर्जा क्षय के कारणों का उल्लेख कीजिए।


8. गॉस की प्रमेय लिखिए। अनन्त विस्तार की समतल आवेशित चालक चादर के निकट वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए। अथवा समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए व्यंजक का निगमन कीजिए।


9. किसी परावर्तक दूरदर्शी का किरण पथ खींचकर उसमें प्रतिबिम्य का बनना समझाइए तथा अपवर्ती की तुलना में यह क्या उत्कृष्ठ होता है? अथवा किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में 2.0 सेमी फोकस दूरी का अभिदृश्यक लेंस तथा 6.25 सेमी फोकस दूरी का नेत्रिका लेन्स एक-दूसरे से 15 सेमी की दूरी पर लगे हैं। किसी वस्तु को अभिदृश्यक से कितनी दूरी पर रखा जाए कि अन्तिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (25 सेमी) पर बने? इसके लिए आवर्धन क्षमता भी ज्ञात कीजिए।





         अर्धवार्षिक परीक्षा 2021 - 2022 

                       कक्षा - 12 वी

                     विषय - सामान्य हिन्दी


निर्धारित समय 3:15                           पूर्णांक :70


सामान्य निर्देश :

1. प्रत्येक प्रश्न के उत्तर खण्डो के क्रमअनुसार ही कीजिए ।

2. कृपया जांच ले प्रश्नपत्र में प्रश्नों की कुल संख्या 14 तथा मुद्रित पृष्ठों की संख्या 07 है ।

3.  कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखिए |

4. घंटी का प्रथम संकेत प्रश्न पत्रों के वितरण एवं प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए है ।

5.15 मिनट के पश्चात घंटी के द्वितीय संकेत पर प्रश्न पत्र हल करना प्रारंभ कीजिए ।


                              खण्ड - क

क. हिंदी एकांकी का जनक माना जाता है -

1.डॉ रामकुमार वर्मा

2. भारतेंदु हरिश्चंद्र को

3. मुंशी प्रेमचंद्र को

4. चंद्रधर धर्मा गुलेरी को


ख. लाल किशोरी लाल गोस्वामी की रचना है -

1. नहुष

2. इन्दुमती

3. अपनी कहानी

4. ग्यारह वर्ष का समय


ग. 'कुटज' की रचना विद्या है-

1. निबन्ध

2. संस्मरण

3. आलोचना

4. आत्मकथा


घ. आनंद कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक थे-

1. हजारी प्रसाद द्विवेदी

2. भारतेंदु हरिश्चंद्र

3. राय कृष्णदास

4. बद्री नारायण चौधरी प्रेमघन


ड. आवारा मसीहा के लेखक हैं-

1. हजारी प्रसाद द्विवेदी

2. महावीर प्रसाद द्विवेदी

3. विष्णु प्रभाकर

4. शरद चंद्र


1.आत्मा नाम में भक्ति का वचन है -

अ. षष्ठी बहुवचन

ब. द्वितीय बहुवचन

स. सप्तमी द्विवचन

द. चतुर्थी एकवचन


2. नामभि: शब्द में विभक्ति और वचन है-

अ. चतुर्थी एकवचन

ब. सप्तमी एकवचन

स. सप्तमी बहुवचम

द. तृतीया बहुवचन



क. निम्नलिखित शब्द युग्मों का सही अर्थ चयन करके लिखिए 

1.  तरणी तरुणी

अ. यमुना और सूर्य

ब. नौका और युवती

स. युवती और स्त्री

द. नदी और नाली


2. कुल कूल

अ. वंश और किनारा

ब. वंश और सावाज

स. ध्वनि और शीतल

द. सब और शीतल


ख. निम्नलिखित शब्दों में से से किसी एक शब्द के दो अर्थ लिखिए -

1. द्विज

2. चपला

3. घनश्याम

4. जलज


ग. निम्नलिखित वाक्यों वाक्यांशों के लिए एक शब्द का चयन करके लिखिए 


1. अभी अभी स्नान किया हुआ

अ. सद्य: स्नात

ब. सद्य: स्नाता

स. अद्य: स्नात

द. शीघ्र स्नान


2. किसी के उपकार को ना मानने वाला 

अ. कृतज्ञ 

ब. कृतघ्न

स. अकृतज्ञ 

द. उपकृत्य 


घ.निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध कीजिए 1. एक पुरुष और एक स्त्री जा रही है 

2. महादेवी छायावाद की कमी है 

3. आपने मुझे आशा देकर निराशा दी ।

4. रमेश की सौभाग्यवती पुत्री का विवाह तय हो गया ।



क. 'हास्य रस' अथवा वीर रस की परिभाषा सोदाहरण लिखिए ।


ख. ' उपमा' अथवा 'यमक' अलंकार का लक्षण और उदाहरण लिखिए ।


2.


क.  ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रथम कवि माने जाते  है -

1. संत कबीर

2. संत रविदास

3. संत तुलसीदास

4. इनमें से कोई नहीं


ख. रामचंद्रिका के रचयिता हैं 

1. धर्मदास 

2. नाभादास 

3. रामचंद्र शुक्ल 

4. केशवदास


ग. उर्वशी महाकाव्य के रचयिता हैं 

1. रामधारी सिंह दिनकर 

2. अयोध्या सिंह उपाध्याय 

3. जयशंकर प्रसाद 

4. मैथिलीशरण गुप्त


घ. सुमित्रानंदन पंत को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला -

अ. लोकामतन पर

ब. कला और बूढ़ा चांद पर

स. चिदंबरा पर

द. अतिमा पर


ड़ द्विवेदी युग की कालावधि है-

अ. 1900 ई. से 1918 ई. तक

ब. 1919 ई. से 1938 ई. तक

स. 1885 ई. से 1900 ई. तक

द. 1938 ई. से 1943 ई. तक


3. दिये गये गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -


राष्ट्र का तीसरा अंग जन की संस्कृति है। मनुष्यों ने युगों-युगों में जिस सभ्यता का निर्माण किया है वही उसके जीवन की श्वास-प्रश्वास है। बिना संस्कृति के जन की कल्पना कबंध मात्र है। संस्कृति ही जन का मस्तिष्क है। संस्कृति के विकास और अभ्युदय के द्वारा ही राष्ट्र की वृद्धि सम्भव है। राष्ट्र के समग्र रूप में भूमि और जन के साथ-साथ जन की संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थान है। यदि भूमि और जन अपनी संस्कृति से विरहित कर दिये जाएँ तो राष्ट्र का लोप समझना चाहिए। जीवन के विटप का पुष्प संस्कृति है। संस्कृति के सौन्दर्य और सौरभ में ही राष्ट्रीय जन के जीवन का सौन्दर्य और यश अन्तर्निहित है। ज्ञान और कर्म दोनों के

पारस्परिक प्रकाश की संज्ञा संस्कृति है।


क. उपर्युक्त गद्याश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

ख. रेखांकित अंश की याख्या कीजिए।

ग. राष्ट्र के समग्र रूप में भूमि और जन के साथ-साथ किसका महत्वपूर्ण स्थान है?

घ. कब राष्ट्र का लोप समझना चाहिए?

ङ. संस्कृति के सौन्दर्य और सौरभ में क्या अन्तर्निहित है?

                      अथवा

5. 

क. निम्नलिखित में से किसी एक लेख का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए (अधिकतम शब्द सीमा 80 है )

  1. वासुदेव शरण अग्रवाल 

      2. डॉ हजारी प्रसाद द्विवेदी

ख. निम्नलिखित में से किसी एक कवि का साहित्य परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए ।

 (अधिकतम शब्द सीमा 80 है )

1. मैथिलीशरण गुप्त

2. जयशंकर प्रसाद

3. सुमित्रनंदन पंत


6. 'ध्रुवयात्रा' अथवा 'पंचलाइट' कहानी का सारांश लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)

                         अथवा

ध्रुवयात्रा अथवा पंचलाइट कहानी का उद्देश्य लिखिए। (शब्द सीमा 80 शब्द)


7. स्वपठित खण्ड काव्य के आधार पर प्रमुख पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द) 

                             अथवा

स्वपठित खण्डकाव्य की कथावस्तु लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)


8. क. दिये गये गद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए।

याज्ञवल्क्यः उवाच- न वा अरे मैत्रेयि! पत्युःकामाय पतिः प्रियो । भवति आत्मनस्तु वै कामाय पतिः प्रियो भवति। न वा अरे, जायायाः कामाय जाया प्रिया भवति, आत्मनस्तु वै कामाय जाया प्रिया भवति । न वा अरे पुत्रस्य वित्तस्य च कामाय पुत्रो वित्तं वा प्रियं भवति, आत्मनस्तु वै कामाय पुत्रो वित्तं वा प्रियं भवति। न वा अरे, सर्वस्य कामाय सर्वप्रियं भवति, आत्मनस्तु वैकामाय सर्व प्रियं भवति ।


                          अथवा

संस्कृतस्य साहित्यं सरसं, व्याकरणंच सुनिश्चितम्। तस्य गद्ये-पद्ये च लालित्यं, भावबोध सामर्थ्यम्, अद्वितीयं श्रुति माधुर्य च वर्तते। किं बहुना चरित्र निर्माणार्थ यादृशी सत्प्रेरणां संस्कृतवाङ्मयं ददाति न तादृशीं किंचितदन्यत् । मूलभूतानां मानवीय गुणानां यादृशी विवेचना संस्कृत साहित्ये वर्तते नान्यत्र तादृशी। दया, दानं, शौचम्, औदार्यम्, अनसूया, क्षमा अन्ये च अनेके गुणाः अस्यं साहित्यस्य अनुशीलनेन संजायन्ते ।


ख. दिये गये श्लोकों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए -

     

        न में रोचते भद्रं वः उलूकस्याभिषेचनम् । अक्रुद्धस्य मुखं पश्य कथं कुद्धो भवष्यिति ।।

                       अथवा 

       न चौरहार्य न च राजहार्य 

                न भ्रातृभाज्यं न चभारकारि ।

व्यये कृते वर्द्धत एवं नित्यं

                विद्याधनं सर्वधन प्रधानम् ।।


9. निम्नलिखित मुहावरों लोकोक्तियो को में से किसी एक का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए -

क. कूपमण्डूक होना

ख. ईंद का चांद होना

ग. कहां राजा भोज कहां गंगू तेली

घ. छछूंदर के सर पर चमेली का तेल


क. निम्नलिखित शब्दों के संधि विच्छेद की सही विकल्प का चयन कीजिए -

1. कवीश्वर : का सन्धि विच्छेद है-

अ. कवी + ईश्वरः

ब. कवि + ईश्वरः

स. कवि + इश्वर

द.  कवी + श्वरः


2. ' कठोपनिष' का सन्धि विच्छेद है-

अ. कठ + उपनिषद

ब. कठोप + निषद

स. कठु + उपनिषद

द. कठो + पनिषद


3. मध्वरि: का र्सन्धि विच्छेद है-

अ. मधु + आरिः

ब. मध्व + रि

स. मध्वा + रिः

द. मधु + अरिः


ख. निम्नलिखित शब्दों की भक्ति और वचन के अनुसार चयन कीजिए -


ग. दोहा अथवा चौपाई छंद का मात्रा सहित लक्षण एवं उदाहरण लिखिए ।


किसी विद्यालय के प्रबधक के नाम हिन्दी प्रवक्ता पह हेतु अपनी नियुक्ति केलिए आवेदन पत्र लिखिए

                         अथवा 

अपने क्षेत्र के कोविड-19 कोरोनावायरस की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लिखिए 


10.  निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर अपनी भाषा शैली में निबंध लिखिए । 

क. साहित्य और समाज 

ख.वैश्विक महामारी कोविड-19 

ग. मेरे प्रिय कवि / लेखक 

घ.राष्ट्रीय एकता

ङ पर्यावरण प्रदूषण के कारण एवं निवारण









 



UP Board class 12th half yearly model paper 2021:


और नया पुराने

in feeds add

Hot post