dispaly

UP board class 9th social science half yearly paper 2021

 

UP board class 9th social science half yearly paper 2021 |कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2021

UP Board 9th class social science ardhvaarshik paper 2021:

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप कक्षा 9वीं विषय सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा का सलूशन देखने वाले हैं। दोस्तों इस वेबसाइट के माध्यम से आपको यूपी बोर्ड के कक्षा 9वीं के सभी विषयों का संपूर्ण सॉल्यूशन देखने को मिलेगा इसलिए आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।

Up board class 9th half yearly model paper 2021:

                 सत्र - 2021 - 22

                  आदर्श प्रश्न - पत्र

                         कक्षा -9

विषय - सामाजिक विज्ञान ( केवल प्रश्न पत्र )


समय : 3 घण्टे 15 मिनट                     पूर्णांक - 70


सामान्य निर्देश -  


i. प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।


ii. यह प्रश्न पत्र दो खण्डों 'अ' एवं 'ब' में विभाजित है।


iii  खण्ड 'अ' में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।


iv. खण्ड 'ब' 50 अंकों का है। इसमें वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-2 एवं मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं- 'क'- विश्व का मानचित्र, 'ख' भारत का - मानचित्र


V. प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित है।


vi. दिये गये मानचित्र को उत्तरपुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।


vii. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये है।



                           खण्ड 'अ'                2O अंक

बहुविकल्पीय प्रश्न


1.  रूस की 1917 की अक्टूबर क्रांति का क्या परिणाम हुआ ?

(अ) जारशाही और सशक्त हुई।

(ब) जारशाही का अन्त हो गया।

(स) दो दलीय राजनीतिक व्यवस्था लागू की गयी।

(द) बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था लागू की गयी।


2. शब्द की किस भाषा से संबंधित है ?

(अ) लैटिन

(ब) अंग्रेजी 

(स) यूनानी 

(द) जर्मन

यह भी पढ़ें
Up Board 9th English half yearly paper 2021

3. सामाजिक आर्थिक समानता का समर्थक है ?

(अ) उदारवाद 

(ब) समाजवाद 

(स) व्यक्तिवाद 

(द) आदर्शवाद


4.फ्रांसीसी समाज में 'टाईथ नामक ' कर की वसूली वहां का कौन सा वर्ग करता था ?

(अ) कुलीन वर्ग 

(ब) सामान्य वर्ग 

(स) पादरी वर्ग 

(द) किसान और कारीगर वर्ग


5.निम्नलिखित में कौन सा तत्व भारतीय संविधान की भावनाओं के विपरीत है ?

(अ) स्वतंत्रता

(ब) समानता 

(स) धर्मनिरपेक्षता 

(द) सांप्रदायिकता


6. 'बुग्याल' किसे कहते हैं ?


(अ) ऊंचे पहाड़ों में स्थित घास के मैदान को 

(ब) दवाब में स्थित घास के मैदान को

(स) दक्षिण भारत के घास के मैदान को 

(द) कुमाऊँ और गढ़वाल की निचली पहाड़ियों के शुष्क या सूखे इलाके को


7. मार्सिले क्या है?

(अ) इंग्लैंड का राष्ट्रगीत

(ब)  फ्रांस का राष्ट्रगान

(स)  जर्मनी का राष्ट्रगान

(द)  रूस का राष्ट्रीय गीत


8.निम्नलिखित में से कौन सा तर्क लोकतंत्र के अर्थ के विपरीत है -

(अ) लोकतंत्र जनता का जनता के लिए शासन है

(ब) लोकतंत्र में लोक कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जाता है

(स) लोकतंत्र में एक ही धर्म को मानने वाले लोग रहतेहैं

(द) लोकतंत्र में पथ निरपेक्षता का पालन किया जाता है


9. संविधान में वर्णित 'पंथ निरपेक्षता' का क्या अर्थ है

(अ) नागरिकों को किसी एक धर्म को मानने की स्वतंत्रता रहती है

(ब) नागरिकों को किसी भी धर्म को मानने की स्वतंत्रता नहीं होती

(स) सरकार सभी धर्मों आदर्शों को मान्यताओं को सम्मान देती है सम्मान देती है

(द)उपरोक्त में से कोई नहीं ।


10. स्तालिनके सामूहिक करण कार्यक्रम ने किस वर्ग को सर्वाधिक प्रभावित किया ?

(अ) किसान बारे में

(ब) औद्योगिक वर्ग

(स) धार्मिक वर्ग

(द) प्रशासनिक वर्ग


11. भारत की किस नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है ?

(अ) गोदावरी

(ब) ब्रह्मपुत्र

(स)  ताप्ती

(द) कृष्णा


12.यदि आप ग्रीष्मावकाश मे कवरत्ती जाना चाहते है तोकिस केंद्र शासित प्रदेश में जाएंगे ?

(अ) पांडिचेरी

(ब) लक्षद्वीप

(स) अंडमान निकोबार

(द) द्वीप और दमन


13. मेरा मित्र एक ऐसे देश का निवासी है जिस देश की सीमा भारत देश की सीमा के साथ नहीं लगती है वह देश कौन सा है ?

(अ) भूटान

(ब) ताजिकिस्तान

(स) बांग्लादेश

(द) नेपाल


14. निम्नलिखित में जनसंख्या वृद्धि का कारण क्या है?

(अ) उच्च जन्म दर

(ब) निम्न मृत्यु दर

(स) निरक्षरता 

(द) उपयुक्त सभी



15. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक गतिविधि नहीं है?

(अ) कृषि

(ब) खनन

(स)  उत्खनन

(द) बैंकिंग


16. निम्न में कौन एक गैर - आर्थिक गतिविधि है ?

(अ) बाजार में मछली

(ब) एक निजी फार्म में काम करना

(स) परिवार के लिए खाना बनाना

(द) एक संस्थान में शिक्षण कार्य करना


17.भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन सा नहीं है ?

(अ) अक्षांश

(ब) कर्क रेखा

(स) वायु दाब एवं पवन

(द)  जनसंख्या


18. निम्न में से खाद्य - असुरक्षित वर्ग कौन है ?

(अ)पारंपरिक दस्तकार

(ब) लघु किसान 

(स) बड़े काश्तकार

(द) मिल - मजदूर


19. एक व्यक्ति कागजों से लिफाफे बना रहा है उसकी गतिविधि को किस क्षेत्र में सम्मिलित किया जाना चाहिए ?

(अ) प्राथमिक क्षेत्र

(ब) माध्यमिक क्षेत्र

(स) तृतीयक क्षेत्र

(द)  सूचना क्षेत्र


20.आपके विचार में भारत किस क्षेत्र में रोजगार के सर्वाधिक अवसर सृजित कर सकता है -

(अ)प्राथमिक क्षेत्र

(ब) द्वितीयक क्षेत्र

(स)  तृतीयक क्षेत्र

(द) अ और ब दोनों


                        खण्ड  ' ब '                 50अंक


1. भारत में 'चरवाही टैक्स' का चरवाहों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए ।

                          अथवा

‘अपराधी जनजाति अधिनियम' का घुमन्तु किस्म के लोगों पर पड़ने वाले दों प्रभावों को लिखिये।


2. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सरकार के अन्य स्वरूपों की अपेक्षा बेहतर क्यों माना जाता है? इसके पक्ष में दो तर्क दीजिए |

                             अथवा


किसी भी देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के लिए संविधान क्यों आवश्यक होता है? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए जो आपकी दृष्टि में अति आवश्यक हों। 


3. यदि भारत के मैदानी क्षेत्र में गंगा नदी न होती तो मैदानी क्षेत्र पर इसका क्या प्रभाव पड़ता ? स्पष्ट कीजिए । 

                           अथवा


भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है? इसके दो कारण बताइये। 


4. भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी और मानव पूँजी में से किसे आप सबसे अच्छा समझते है? और क्यों?


                         अथवा


क्या शिक्षित बेरोजगारी भारत की प्रमुख समस्या है? इस सम्बन्ध में अपना मत स्पष्ट कीजिए।


वर्णनात्मक -2 ( उत्तर लगभग 150 शब्दो मे दीजिए )


5. फ्रान्स की क्रान्ति कब हुयी थी? इस क्रान्ति ने विश्व को किस प्रकार प्रभावित किया? 

                            अथवा


समाजवाद से क्या तात्पर्य है? समाजवादी किस प्रकार का परिवर्तन चाहते थे? 

6. मूल अधिकार से क्या आशय है? वर्तमान संदर्भ में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। 

                          अथवा


गठबंधन सरकार का क्या अर्थ है? गठबंधन सरकार के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री की शक्तियों की विवेचना कीजिए। 


7. मानसून से क्या तात्पर्य है? मानसून के वापसी का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

                            अथवा


जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों का उल्लेख कीजिए। 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर घटने के क्या कारण है? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए|


8. हरित क्रांति का क्या अर्थ है? भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में हरित क्रान्ति का क्या योगदान है? स्पष्ट कीजिए |

                           अथवा


खाद्य सुरक्षा किसे कहते हैं? भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है? स्पष्ट कीजिए



9. मानचित्र कार्य

क. निम्नलिखित स्थानों को दिये गये विश्व के रेखा-मानचित्र में ● चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइये। सही नाम तथा सही अंकन के लिए 1½, 1/2 अंक निर्धारित है।


(i) मित्र राष्ट्र में सम्मिलित किसी एक देश का नाम


(ii) 'केन्द्रीय शक्ति' में सम्मिलित किसी एक देश का नाम

(iii) भारत के उस राज्य का नाम जहाँ गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते

(iv) अफ्रीका का वह क्षेत्र जिसे मसाई लैंड कहा जाता है

(v) वह स्थान जो 1789 की क्रान्ति के समय फ्रांस की राजधानी थी


(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)


निर्देश - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।


(i) मित्र राष्ट्र में सम्मिलित किसी एक देश का नाम लिखिए |

(ii) केन्द्रीय शक्ति में सम्मिलित किसी एक देश का नाम लिखिए।

(ii) भारत के उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते है।

(iv) अफ्रीका के उस क्षेत्र का नाम लिखिए जिसे मसाई लैंड कहा जाता है 

(v)1789 की क्रान्ति के समय फ्रांस की राजधानी का नाम लिखिए।



ख. निर्देश: भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए -


(i) भारत के पश्चिमी घाट से पूर्वी घाट तक बहने वाली एक नदी का नाम चिह्न द्वारा दर्शाएं।

(ii) राजस्थान के मरुस्थल का नाम लिखकर चिह्न द्वारा दर्शाएं।

(iii)भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक बन्दरगाह • चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाएं।

(iv) उत्तर प्रदेश की राजधानी • चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाएं।

(v) गुजरात में स्थित खाड़ी का नाम चिह्न सहित दर्शाएं।



(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र कार्य विकल्प के रूप में)


1- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।


(i) पश्चिम से पूर्व बहने वाली एक नदी का नाम लिखिए।

(ii) पूर्वी घाट पर स्थित एक बन्दरगाह का नाम लिखिए।

(iii) राजस्थान के एक मरुस्थल का नाम लिखिए |

(iv) उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लिखिए | 

(v) गुजरात में स्थित खाड़ी का नाम लिखिए |





















UP Board class 10th half yearly model paper 2021:


           हाईस्कूल परीक्षा सत्र 2021 2022 

                प्रतिदर्श प्रश्नपत्र - कक्षा - 10 

                 विषय - सामाजिक विज्ञान 



समय :  3 घंटे 15 मिनट                      पूर्णांक :70 


नोटः प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

निर्देश :


1 : यह प्रश्न पत्र दो खण्डों 'क' एवं 'ख'मैं व्यवहार जीत है प्रत्येक खंड में सभी प्रश्न एक साथ हल करना आवश्यक है प्रत्येक खंड का उत्तर नये पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाये |


2 . प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित है ।

3 . प्रश्नपत्र पत्र के चार प्रकार के प्रश्न है बहुविकल्पी , अतिलघुउत्तरीय प्रश्न , लघुउत्तरीय प्रश्न , विस्तृत उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके आरंभ में दिए गए हैं ।


4. 'क' तथा 'ख' खण्डों हेतु दिये गये मानचित्रों को उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्र करना आवश्यक है।


5 . हष्टिबाधित  परीक्षार्थियों के लियेमानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से खण्ड 'क' में प्रश्न संख्या - 14 तथा खण्ड 'ख' में प्रश्न संख्या -28 के उत्तर लिखने के लिये दिये गये हैं।


                            खण्ड - ' क '

                     ( बहुविकल्पीय प्रश्न )


निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्प में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये ।


1- 'बेल्जियम मॉडल' की मुख्य विशेषताएं क्या है ?

क. सत्ता मैं सभी जातीय समूह की साझेदारी

ख. सत्ता में कुछ गिने-चुने लोगों  साझेदारी

ग.  सत्ता में सभी धर्म के लोगों की साझेदारी

घ. उपरोक्त में से कोई नहीं।



2 -महात्मा गांधी ने किस घटना के कारण असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया था


क. रॉयल एक्ट

ख. जलियांवाला बाग हत्याकांड

ग.  खिलाफत आंदोलन

घ.  चौरी चौरा कांड




3 - 18 सो 61 में संयुक्त इटली का शासक कौन था ?

क.  विक्टर इमैनुएल

ख.  बिस्मार्क

ग.   विक्टर इमैनुएल - ॥

घ.   काबुल




4 - हिंद स्वराज नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?

क.पंडित जवाहरलाल नेहरू

ख. रविंद्र नाथ टैगोर

ग. महात्मा गांधी

घ. बाल गंगाधर तिलक


5 -जर्मनी का एकीकरण किस युद्ध के बाद पूरा हुआ ?


क. ऑस्ट्रेलिया - प्रशा युद्ध द्वारा

ख. फ्रांस -प्रशा योग द्वारा

ग.  ऑस्ट्रेलिया युद्ध द्वारा

घ.  इनमें से कोई नहीं





6 -भाषाओं को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में रखा गया है ?


क. सातवीं

ख.  दसवीं

ग. आठवीं

घ. नौवीं

             

               (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )


7 . गांधी जी द्वारा चलाए गए दो सत्याग्रह आंदोलन का उल्लेख कीजिए ।


8 . लोकतांत्रिक शासन क्यों लोकप्रिय माना जाता है दो कारण लिखिए ।


9 . भारत की उत्तर - पूर्वी सीमा पर स्थित दो लोकतांत्रिक देशों का नाम लिखिए ।


                    (लघु उत्तरीय प्रश्न)


10- मरीआन और जर्मनिया कौन थी ?उनको चित्रित करने का क्या उद्देश्य था ?

                         अथवा

रोलेट एक्ट क्या था ? गांधी जी ने इस एक्ट का विरोध किस प्रकार किया



11 .  वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था की तीन चुनौतियों का उल्लेख कीजिए । 

                         अथवा

'लोकतंत्र में उत्तरदाई शासन एवं पारदर्शिता आवश्यक है।' इनके पक्ष में अपना मत स्पष्ट कीजिए ।


                 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )


12 .अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विमानों में तीन तरह की गतियो या प्रभावों की उल्लेख कीजिए अपनी उत्तर की पुष्टि हेतु उपयुक्त उदाहरण भी दें ।

                          अथवा 

प्रथम विश्व युद्ध के बाद आयी आर्थिक महामंदी का क्या कारण था ? कि नहीं दो प्रभावों का उल्लेख कीजिए ।


13 . सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है? यह क्यों आवश्यक है? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।           2+2+1+1

                .        अथवा


संघवाद का क्या अर्थ है? संघीय प्रणाली की किन्हीं तीन विशेषताओं का 1½+12+12+12 उल्लेख कीजिए ।


               (मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)


14 -निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा-मानचित्रों में (·) चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइये। सही नाम व सही अंकन हेतु ½ ½ अंक निर्धारित है।


(क) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ।

(ख)वह स्थान जहाँ से गाँधी जी ने नमक बनाना प्रारम्भ किया।

(ग) वह स्थान जहाँ नील की खेती करने वाले किसानों ने आन्दोलन किया।

(घ) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों ने सत्याग्रह किया।

(ड़) वह स्थान जहाँ दिसम्बर, 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।


14(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में) निर्देश :- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।


(i)जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किस स्थान पर हुआ?

(ii) गाँधी जी ने नमक बनाना किस स्थान से प्रारम्भ किया?

(iii) नील की खेती करने वाले किसानों ने किस स्थान से आंदोलन प्रारम्भ किया ?

(iv) सूती मिल श्रमिकों ने कहाँ सत्याग्रह किया?

(V)दिसम्बर, 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन किस स्थान हुआ ?


                         खण्ड 'ख'

बहुविकल्पीय प्रश्न


15 . निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार 

(सोपानी)खेती की जाती है -

क. पंजाब

ख. हरियाणा

ग. उत्तर प्रदेश

घ.  उत्तराखंड

             


16 .निम्न में से कौन सी रबी फसल है ?

क.  दालें

ख.  मोटे आनाज

ग.   चना

घ.    कपास



17 . झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है -

क . बॉक्साइट

ख . अभ्रक

ग . लोहा अभस्क

घ . तांबा


18. इनमें से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप में पाई जाती है -

(क) गुजरात

(ख) राजस्थान

(ग)  महाराष्ट्र

(घ) झारखण्ड


19. मानव विकास सूचकांक (HDI) में भारत का स्थान कितना है? 

(क) 120 वाँ

(ख) 130 वाँ

(ग) 180 वाँ

(घ) 190 वाँ


20. भारत आय की दृष्टि से कैसा राष्ट्र है? 

(क) उच्च आय वर्ग वाला

(ख) मध्य आय वर्ग वाला

(ग) निम्न आय वर्ग वाला

(घ) इनमें से कोई नहीं।


अतिलघु उत्तरीय प्रश्न


21. जैव और अजैव संसाधन का कोई दो अन्तर लिखिय ।

22. सकल घरेलू उत्पाद क्या है?

23 प्रछन्न बेरोजगारी का कोई अन्य नाम लिखें।


लघु उत्तरी प्रश्न


24. आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में खनिजों का निर्माण किस प्रकार होता है?


                          अथवा

 किसी एक पेय फसल का नाम लिखिए। उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण लिखिए।




25. भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रकों के नाम लिखिये व प्रत्येक का संक्षिप्त परिचय दीजिए। अथवा

                       अथवा

वैश्वीकरण क्या है? संक्षिप्त परिचय दीजिए।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


26. अन्तर्राष्ट्रीय बाजार किसे कहते हैं? इसकी पाँच विषेशताओं को लिखिये।

                      अथवा


परिवहन के साधन कितने प्रकार के होते हैं? स्थल परिवहन में सड़क परिवहन को कितने भागों में बांटा जा सकता है। किसी दो का वर्णन कीजिये।


27. भारत में उपभोक्ता को समर्थ बनाने के लिए सरकार द्वारा किन कानूनी मापदण्डों को लागू करना चाहिए।

                       अथवा


"वैश्वीकरण का प्रभाव एक समान नहीं है।" इस कथन की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।


28. मानचित्र कार्य


निर्देश दिये गये भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइये


(i) पश्चिम बंगाल का एक उद्यान  चिह्न द्वारा नाम सहित।

(ii) नर्मदा नदी पर बने बांध • चिह्न द्वारा नामसहित।

(iii) महानदी , चिह्न द्वारा नाम सहित ।

(iv) झारखण्ड का एक कोयला क्षेत्र चिह्न द्वारा नाम सहित ।

(v) भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक पत्तन चिह्न द्वारा नाम सहित ।


28. (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)


निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।


(i) पश्चिम बंगाल का एक उद्यान नाम लिखिए।

 (ii) नर्मदा नदी पर बने बांध का नाम लिखिए।


(iii) उत्तर भारत की एक नदी का नाम लिखिए।

(iv) झारखण्ड के एक कोयला खान का नाम लिखिए।

(v) भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक पत्तन का नाम लिखिए।





और नया पुराने

in feeds add

Hot post