dispaly

REET Hindi Answer Key 2021

REET Hindi Answer Key 2021 | REET Hindi 2021 Exam Solved Question Paper 

Read: REET Answer Key 2021, reet 2021 solved paper, REET Answer Key Download 2021, How to Check REET Answer Key, REET level 1 Marks Classification, REET level 2 Marks Classification, Reet 2021 Objection Form Process,

Qualifying Marks For REET 2021, How to Calculate REET Exam Score, official answer key of Reet 2021, Reet 2021 Solved Paper Level 1, Reet 2021 Solved Paper Leve 2, Reet 2021 Question Paper,

Reet Question Paper 2021, REET Solved Paper 2021 Model Paper, REET solved paper 2021.


खंड-2

भाषा-1

हिंदी



इस खंड में कुल 30 प्रश्न है।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।



31. व्याकरण शिक्षण प्रणाली में किस प्रणाली को विकृत रूप में शुग्गा प्रणाली भी कहते हैं?

A. निगमन प्रणाली

B. व्याकृति प्रणाली

C. पाठ्य पुस्तक प्रणाली

D. आगमन प्रणाली


उत्तर. पाठ्य पुस्तक प्रणाली



32.नवीन शिक्षण पद्धतियों में प्रोजेक्ट पद्धति के व्यापक प्रयोग का श्रेय किसको है?

A. ड्यूवी और किलपैट्रिक को

B. स्टीवेंसन और रिचर्ड्स को

C. कुमारी हेलेन पार्क हर्स्ट को

D. कार्लटन बाश वर्न को


उत्तर. ड्यूवी और किलपैट्रिक को


33. "शिक्षकों को बालक की रूचि का सदैव ध्यान रखना चाहिए। जब पालक की रूचि पढ़ने की और नहीं हो तो उसे नहीं पढ़ाना चाहिए। इससे उसके विचारों में बाधा पहुंचती है। पाठ पढ़ाने से पूर्व उन्हें पाठ में बालकों की रूचि पैदा करनी चाहिए।"

A. स्टीवेंसन का

B. कार्लटन का

C. हरबर्ट

D. ड्यूवी का


उत्तर.  स्टीवेंसन का 



34.पाठ्य पुस्तकों के उद्देश के अंतर्गत पाठ्यपुस्तक के शिक्षक या बालकों के लिए हैं -

A.साध्य नहीं वरन साधन हैं।

B. पुस्तकें शिक्षक व शिक्षार्थी के लिए।

C. अध्यापन हेतु साध्य एवं साधन हैं।

D. साधन कम साध्य अधिक हैं।


उत्तर. साध्य नहीं वरन साधन हैं।


35. भाषा शिक्षण में उपयोगी श्रव्य दृश्य साधन है -

A.रेडियो

B.अभिनय

C.श्यामपट्ट

D.पोस्टर


उत्तर. अभिनय


36.जिस समास में सामासिक पद के दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य उपमें-उपमान का संबंध हो वह है-

A.दिगु समास

B.द्वंद समास

Cकर्मधारय समास

D.बाहुब्रीही समाज


उत्तर. कर्मधारय समास


37. डॉक्टर चंद्रा अदम साहस की धनी थी वाक्य में रेखांकित शब्द में विशेषण है -

A.परिमाणवाचक

B.व्यक्तिवाचक

C.संकेतवाचक

D.गुणवाचक


उत्तर. गुणवाचक विशेषण


38. निम्नलिखित में से उद्धरण के लिए प्रयोग किया जाने वाला चिन्ह है -

A. ;

B. ""

C. -

D. |


उत्तर. B


39. उच्च शिक्षा शास्त्री का नाम बताइए जिन्होंने कहा था स्कूल एक भाग है,अध्यापक एक माली, और बच्चे पौधे के समान हैं-

A.मोंटसरी

B.फ्रोबेल

C. वाश बर्न

D. डे कॉली


उत्तर फ्रोबेल


40. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा प्रवर्तित बेसिक शिक्षा का एक प्रमुख सिद्धांत है -

A.व्यक्तिगत भिन्नता पर बल देना।

B.कक्षा के स्थान प्रयोगशाला में शिक्षा देना।

C.मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना।

D.खेल के माध्यम से शिक्षा देना।


उत्तर व्यक्तिगत भिन्नता पर बल देना।



निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर अब प्रश्न संख्या 41 से 45 तक के उत्तर लिखिए:

सुखी सफल और उत्तम जीवन जीने के लिए किए गए आचरण और प्रश्नों का नाम ही धर्म है। देश काल और सामाजिक मूल्यों की दृष्टि से संसार में भारी विविधता है अतएव अपने अपने ढंग से जीवन को पूर्णता की ओर ले जाने वाले विभिन्न धर्मों के बीच भी ऊपर से विविधता दिखाई देती है। आदमी का स्वभाव है कि यह अपने विचारों और जीने के तौर-तरीकों तथा अपनी भाषा और खानपान को सर्वश्रेष्ठ मानता है तथा यह समझता है कि लोग उसी का अनुसरण और अनुकरण करें यथाशक्ति दूसरों से अपने धर्म को श्रेष्ठतम समझते हुए यह जाता है कि सभी लोग उसे अपनाएं। इसके लिए वह जोर-जबर्दस्ती को भी बुरा नहीं समझता। धर्म के नाम पर होने वाले व्यक्तिगत, विद्वष और हिंसा के पीछे मनुष्य की यही स्वार्थ भावना काम करती है।


41. देश शब्द का पर्यायवाची है -

A. वासव

B. अटवी

C. सदन

D.राष्ट्र


उत्तर. राष्ट्र


42. उत्तम का विलोम है.

A.अगम

B.अधम

C.उच्च

D. अज्ञ


उत्तर अधम


43. अपने हित के लिए किया गया कार्य वाक्यांश के लिए एक शब्द है.

A.स्वार्थ

B.दूरदर्शी

C.परोपकार

D. अक्षम्य


उत्तर स्वार्थ की


44. विद्वेष शब्द में उपसर्ग है.

A. वि

B.वी

C. विद्

D. व


उत्तर. वि


45. यथाशक्ति शब्द में समास का प्रकार है -

A.अव्ययीभाव समास

B.तत्पुरुष समास

C.बहुव्रीहि समास

D.कर्मधारय समास


उत्तर अव्ययीभाव समास


46. निम्नलिखित में से कौन-सी बोलने की योग्यता है?

A.शुद्ध वर्तनी

B.सुलेख

C.श्रुतलेख

D.आशु भाषण


उत्तर. आशु भाषण


47. रेडियो अधिगम सामग्री है -

A.दृश्य अधिगम सामग्री

B.श्रव्य दृश्य अधिगम सामग्री

C. श्रव्य अधिगम सामग्री

D.इनमें से सभी


उत्तर. श्रव्य अधिगम सामग्री


48. ध्वनि, शब्द एवं वाक्य रचना का ध्यान देना हिंदी शिक्षण का कौन सा उद्देश्य है?

A.कौशलात्मक उद्देश्य

B.सृजनात्मक उद्देश्य

C.रसात्मक उद्देश्य

D.ज्ञानात्मक उद्देश्य


उत्तर. सृजनात्मक उद्देश्य


49. शिक्षक श्यामपट्ट, कॉपी या स्लेट पर अक्षरों को लिख देता है और छात्रों को कहता है कि इन अक्षरों को देखकर उनकी नीचे स्वयं उसी प्रकार अफसर बनाएं। यह विधि है -

A.पेस्ट्रोलॉजी विधि

B.अनुकरण विधि

C.मोंटेसरी विधि

D.जै कॉटोर्ट विधि


उत्तर. अनुकरण विधि


50. बहु विकल्प, सही-गलत,विषम का चुनाव चुगलीकरण एवं रिक्त स्थानों की पूर्ति किस प्रकार के प्रश्नों के भेद हैं?

A लघुउत्तर प्रश्न

B.निबंधात्मक प्रश्न

C.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

D.इनमें से सभी


उत्तर. वस्तुनिष्ठ प्रश्न


51. मुहावरे के प्रयोग से बने वाक्य का सही विकल्प चुनिए:

A.सुरेश की तो अक्ल मर गई।

B.बंद कमरे में उसका दम फूलने लगा।

C.दोनों भाई खेत के स्वामित्व के लिए लाल पीले हो रहे थे।

D.चोरी करते पकड़े जाने पर उसकी नाक झुक गई।


उत्तर. दोनों भाई खेत के स्वामित्व के लिए लाल पीले हो रहे थे।



52. हिंदी भाषा में वाक्य के मनुष्य अंग होते हैं -

A.दो

B.पाँच

C.चार

D.तीन


उत्तर. दो



53. खुद श्रीमान बैगन खाए औरों को परहेज बताएं।लोकोक्ति का सही अर्थ है -

A.कहने से जिद्दी व्यक्ति काम नहीं करता

B.बैगन खाने के नुकसान बताना

C.उपाय वही अच्छा जो कारगर हो

D.केवल दूसरों को सलाह देना लेकिन उसे व्यवहार में ना लाना


उत्तर. केवल दूसरों को सलाह देना लेकिन उसे व्यवहार में ना लाना


54. परोपकार में किस संधि का प्रयोग है?

A.वृद्धि संधि

B.गुण संधि

C.यण संधि

D.अयादि संधि


उत्तर. गुण संधि


55. मुझे विश्वास है कि उन्हें किसी अन्य बंदी से नहीं मिलने दिया जाता था। उक्त वाक्य है -

A.सरल वाक्य

B.मिश्र वाक्य

C.संयुक्त वाक्य

D.साधारण वाक्य


उत्तर. मिश्र वाक्य


56. आपका जीवन सुख में हो अर्थ भेद के आधार पर यह किस प्रकार का वाक्य है?

A.विधान वाचक

B.आज्ञा वाचक

C.इच्छा वाचक

D.संकेतवाचक


उत्तर. इच्छा वाचक


निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 57 से 60 तक के उत्तर दीजिए:


विद्या  भ्यासी पुरुष को साथियों का अभाव कभी नहीं रहता। उनकी कोठरी में सदा ऐसे लोगों का वास रहता है जो अमर हैं। वे उसके प्रति सहानुभूति प्रकट करने और उसे समझाने के लिए सदा प्रस्तुत रहते हैं। कभी दार्शनिक और विद्वान जिन्होंने प्रकृति के रहस्यों का उद्घाटन किया है, और बड़े-बड़े महात्मा जिन्होंने आत्मा के गूढ़ रहस्यों की था लगा ली है सदा उसकी बातें सुनने और उसकी शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्यत रहते हैं। बिना किसी उद्देश्य के सरसरी तौर पर पुस्तकों के पन्ने ओ लटकते जाना ध्यान नहीं है। लिखी हुई बातों को विचार पूर्वक पूर्ण रूप से हृदय से ग्रहण करने का नाम अध्ययन है। प्रत्येक स्त्री-पुरुष को अपनी शिक्षा काउद्देश्य स्थिर कर लेना चाहिए।


57. विद्वान का स्त्रीलिंग है -

A.महिषी

B.विदुषी

C.ज्ञानी

D.विभूषी


उत्तर. विदुषी



58. एकवचन बहुवचन का सही युग्म है -

A.पुरुष-पुरुषों

B.पुस्तक-पुस्तकें

C.साथी-साथियां

D.स्त्री- महिला


उत्तर. पुस्तक-पुस्तकें


59. उद्यत शब्द का सही अर्थ है -

A.अनुपम

B.व्याकुल

C.तैयार

D.परिश्रमी


उत्तर. तैयार


60. बड़े-बड़े महात्मा सदैव लोगों की शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्धत रहते हैं वाक्य में कौन सा काल है?

A.सामान्य भूतकाल

B.सामान्य भविष्य काल

C.सामान्य वर्तमान काल

D.संभाव वर्तमान काल


उत्तर. सामान्य वर्तमान काल


Reet CDP Answer key 2021 download

Reet hindi Answer key download 2021

CDP CTET Answer key January
















और नया पुराने

in feeds add

Hot post