Class 10th Hindi Half yearly paper 2021-22|अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा-10वीं हिंदी 2021{Half yearly}
अर्धवार्षिक परीक्षा 2021-22 विषय-हिंदी. कक्षा-10वीं
प्रश्न 1. दिए गए शब्दों में से उचित शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. गिरिधर द्वारा प्रयुक्त छंद ….. है। (दोहा/ कुंडलियां)
2. …. में लोक संस्कृति का जन्म हुआ। (शहरों/ ग्रामों)
3. अमरकंटक की केंद्रीय सत्ता तो …. है। (नर्मदा/ चंबल)
4. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार …. है। (आठ/छ:)
5. कामायनी …. है। (महाकाव्य/खंडकाव्य)
अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा-10वींहिंदी 2021{Half yearly}
प्रश्न 2. सही विकल्प चुनकर लिखिए।
1. सूर के पदों की भाषा है-
(अ) ब्रज
(ब) बिहारी
(स) अवधि
(द) बघेली
2. 'आपका नाम बाजरा तो नहीं है'? किससे कहा था?
(अ) मोहन से
(ब) रामचरण से
(स) शिबू से
(द) श्याम सिंह सिंह
3. स्वामी विवेकानंद से मार्गरेट की पहली भेंट हुई थी-
(अ) इंग्लैंड में
(ब) अमेरिका में
(स) जापान में
(द) भारत में
4. दोनों पद प्रधान होते हैं-
(अ) द्वंद समास
(ब) दिगु समास
(स) बहुव्रीहि समास
(द) तत्पुरुष समास
5. औषधालय का संधि विच्छेद होगा-
(अ) औषधि+आलय
(ब) औषध+अलय
(स) औसध+आलय
(द) औषधी+आलय
प्रश्न 3. सत्य/असत्य का चयन कीजिए।
1. गेहूं मनुष्य की भूख एवं शारीरिक आवश्यकता का प्रतीक है।
2. सूर्य वात्सल्य रस के सम्राट हैं।
3.'निंदा रस' पाठ के लेखक हरिशंकर परसाई हैं।
4. 'यथाशक्ति' में अव्ययीभाव समास है।
5.'अन्योक्ति अलंकार' में बढ़ा चढ़ाकर वर्णन होता है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए।
अ ब
पथ की पहचान श्रीलाल शुक्ला
पहली चूक हरिवंश राय बच्चन
थके हुए कलाकार कविता
मुक्तक काव्य निराकार
जिसका आकार ना हो प्रत्येक छंद पूर्वा पर संबंध से मुक्त
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए।
अ ब
पथ की पहचान श्रीलाल शुक्ला
पहली चूक हरिवंश राय बच्चन
थके हुए कलाकार कविता
मुक्तक काव्य निराकार
जिसका आकार ना हो प्रत्येक छंद पूर्वा पर संबंध से मुक्त
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
1. गागर में सागर भरने का क्या अर्थ है?
2. साधु से क्या नहीं पूछना चाहिए?
3. जीवन संदेश कविता का मूल स्वर क्या है?
4. गीता शास्त्र के महान उपदेशक कौन हैं?
5. जिसके समान कोई दूसरा ना हो।
प्रश्न 6. सूरदास ने निर्गुण की अपेक्षा सगुण को श्रेयरकर क्यों माना है?
अथवा
जायसी के अनुसार परमात्मा ने किस किस तरह के मनुष्य बनाए हैं?
प्रश्न 7. वसंत ऋतु के आगमन पर प्रकृति में कौन-कौन से परिवर्तन होते हैं?
अथवा
निशाकाल से चिर अभीशापित किसे कहा गया है?
प्रश्न 8. 'ऐ कुरुक्षेत्र! अब जाग-जाग' से कवि का क्या आशय है?
अथवा
स्वाधीन जगत में कौन जीवित रह सकता है।
प्रश्न 9. लोहा किसकी स्वांस से भस्म हो जाता है?
अथवा
संसार में विद्यमान सचर-अचर प्राणी क्या कर रहे हैं?
प्रश्न 10. प्रत्येक सफल राहगीर क्या लेकर आगे बढ़ा है?
अथवा
मानव जिस ओर गया, उधर क्या-क्या हुआ?
प्रश्न 11. गेहूं और मानव शरीर का क्या संबंध है?
अथवा
पंचभूत और पंचगव्य में क्या अंतर है?
प्रश्न 12. ललित कलाओं का स्वभाव कैसा होता है?
अथवा
सत्य का आश्रय छोड़ने पर क्या दुष्परिणाम होता है?
प्रश्न 13. अधबनी-धारा पर क्या-क्या बनना शेष है?
अथवा
कुंआ पर पनहारिने क्या कर रही थी?
प्रश्न 14. निम्नलिखित शब्दों का संधि कर संधि का नाम लिखिए (कोई दो)
1. पराधीन
2. निरक्षर
3. वागीश
अथवा
निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
1. महापुरुष
2. जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो
3. चार राहों का समूह
प्रश्न 15. रीतिकाल की चार प्रमुख विशेषताएं लिखिए।
अथवा
आधुनिक काल के चार प्रमुख कवियों के नाम एवं उनकी 1-1 रचनाओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 16. जीवनी एवं आत्मकथा में चार अंतर लिखिए।
अथवा
कहानी एवं उपन्यास में चार अंतर लिखिए।
प्रश्न 17. जयशंकर प्रसाद अथवा तुलसीदास का काव्य परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर कीजिए।
1.दो रचनाएं
2.भाव पक्ष
3.कला पक्ष
4.साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के अंतर्गत लिखिए।
1. दो रचनाएं
2.भाषा
3.शैली
4.साहित्य में स्थान
प्रश्न 19. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए।
मेरा यानी हर एक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जब भी कोई चुनाव हो, ठीक मनुष्य को मत दें; और मेरा अधिकार है कि मेरा मत दिए बिना कोई भी आदमी, वह संसार का सर्वश्रेष्ठ महापुरुष ही क्यों ना हो, किसी अधिकार की कुर्सी पर बैठ ना सकें।
अथवा
गांवो का आदमी जाने कब से बाट जोह रहा है कि कोई आए और उससे भी कुछ ले उसका समग्र जीवन एक अनपढ़ खुली पुस्तक की तरह सामने बिछा है। उनका रहन-सहन, खान-पान, वस्त्र आभूषण, आचार-विचार, रीति-रिवाज, विश्वास और मान्यताएं, गीत और कथाएं, संगीत और कलाएं हमें कुछ ना कुछ देने की क्षमता रखते हैं।
प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए।
साईं अपने चित्त की, भूलि न कहिए कोई।
तब लक मन में राखिए, जब लग कारज होई।।
जब लग कारज होई, भूलि कबहुं नहिं कहिए।
दुर्जन हंसै न कोई आप सियरे हृवै रहिए।।
अथवा
सेत सेत सब एक से जहां कपूर कपास।
ऐसे देस कुदेश में कबहुं न कीजै बास।।
कोकिला वायस एक सम पंडित मूरख एक।
इंद्रायन दाड़िम विषय, जहां न नेक विवेक।।
प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
अगर मनुष्य में कर्तव्य बोध नहीं है तो वह उच्च पद प्राप्त करके भी समाज के सापेक्ष असफल कहा जाएगा। उच्च शिक्षा व योग्यता तभी उपयोगी है जब व्यक्ति समाज व राष्ट्र के हित में उसका उपयोग करें। कर्तव्य बोध की भावना से परिपूर्ण व्यक्ति ही अपने उत्तरदायित्वों में खरे उतरते हैं। सचमुच में ऐसे व्यक्ति ही सही अर्थ में राष्ट्र-सेवक होते हैं। एक शिक्षक कितना ही विद्वान क्यों ना हो अगर उसमें अपने विद्यार्थियों के प्रति कर्तव्य-बोध ना हो तो वह कभी राष्ट्र निर्माता नहीं हो सकता।
प्रश्न- (अ)उपयुक्त गद्यांश उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ब)उत्तर दायित्वों के निर्वहन में कौन खरा उतरता है?
(स)उपयुक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
प्रश्न 22. विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
वार्षिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में पिताजी को पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए।
1.पर्यावरण प्रदूषण
2.जल ही जीवन है
3.पुस्तकालय का महत्व
4.कोरोनावायरस
(ब) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध की रूपरेखा लिखिए।
1.विज्ञान के वरदान
2.मेरे सपनों का भारत
3.दहेज: एक सामाजिक अभिशाप
4.मेरा प्रिय खेल
15.11.2021 ka Hindi ka ardhvaarshik paper class 10th
जवाब देंहटाएंSex for ladies
हटाएंPDF
जवाब देंहटाएंHello me anurag ko
जवाब देंहटाएंHello me mendra se vishwnath
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
आपकी राय जरूर बताएं