dispaly

Reet label 1 Paper Solution Pdf 2021| Reet label 1 Paper Answer Download 2021

Reet label 1 Paper Solution Pdf 2021| Reet label 1 Paper Answer Download 2021

reet answer key 2021 level 1,रीट लेवल फर्स्ट आंसर की pdf,

रीट लेवल फर्स्ट आंसर की pdf downloadr,reet 2021 answer key



नमस्कार दोस्तों आज की इस लेख के माध्यम से हम आपको राजस्थान शिक्षक परीक्षा लेवल 1 का Solution बताने वाले हैं।
दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा Reet label 1 Paper 

 जनवरी 2021 में कंडक्ट कराया गया था तो उसी का हम Solution लेकर आए हैं। आपको इस पोस्ट में पूरा सॉल्यूशन देखने को मिल जाएगा Reet label 1 Paper 2021 का।


खंड-1

बाल विकास एवं शिक्षण विधियां


इस खंड में कुल 30 प्रश्न है।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।



1.अल्बर्ट बंडूरा द्वारा प्रस्तावित अधिगम का सिद्धांत है -

(A) शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत

(B) संज्ञानात्मक सिद्धांत

(C)अंतर्दृष्टि अधिगम

(D) सामाजिक अधिगम सिद्धांत


उत्तर. सामाजिक अधिगम सिद्धांत 


2. रेमंड कैटल द्वारा कितने व्यक्तित्व कारक प्रस्तावित किए गए?

(A) 05

(B) 14

(C) 16

(D) 08


उत्तर. 16


3. निम्न में से कौन सा मास्लो की आवश्यकताओं के पदानुक्रम में सम्मिलित नहीं है?

(A) दैहिक आवश्यकता

(B) व्यक्तिवाद एवं समूहवाद

(C) स्नेह एवं संबद्धता

(D) आत्मसिद्धि


उत्तर. व्यक्तिवाद एवं समूहवाद




4. एक व्यक्ति में एक समय पर तो विपरीत इच्छाओ का होना कहलाता है?

(A) द्वंद

(B) कुंठा

(C) चिंता

(D) दबाव


उत्तर. द्वंद



5. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुसंधान स्टीफेन कोरे से संबंधित है?

(A) आधारभूत अनुसंधान

(B) व्यवहारात्मक अनुसंधान

(C) वैज्ञानिक अनुसंधान

(D) क्रियात्मक अनुसंधान


उत्तर. क्रियात्मक अनुसंधान



6. उपचारात्मक शिक्षण किस प्रकार के बालकों के लिए प्रयुक्त होता है?

(A) तेजी से सीखने वाले

(B) धीमे सीखने वाले

(C) प्रतिभाशाली बालक

(D) रचनात्मक से सीखने वाले


उत्तर. धीमे सीखने वाले



7. शिक्षण की खेलकूद विधि किस सिद्धांत पर आधारित है?

(A) शिक्षण की विधियों के सिद्धांत

(B) वृद्धि और विकास का सिद्धांत

(C) शिक्षण का समाजशास्त्रीय सिद्धांत

(D) शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम


उत्तर. वृद्धि और विकास का सिद्धांत



8. एन.सी. एफ 2005 की राष्ट्रीय स्टीयरिंग समिति के अध्यक्ष कौन थे?

(A) प्रोफेसर कोठारी

(B) प्रोफेसर मेहरोत्रा

(C) प्रोफ़ेसर यशपाल

(D )प्रोफेसर राममूर्ति


उत्तर. प्रोफेसर यशपाल



9. आर.टी.ई अधिनियम 2009 किस आयु के बालकों के लिए है?

(A) 5-12

(B) 12-18

(C) 7-15

(D) 6-14


उत्तर. 6-14



10. निम्नलिखित में से कौन सा दैहिक अभिप्रेरक नहीं है?

(A) उपलब्धि

(B) भूख

(C) प्यास

(D) नींद


उत्तर. उपलब्धि



11. शिक्षण अधिगम का मनोवैज्ञानिक आधार किस पर निर्भर करता है?

(A) अध्यापन शैली

(B) विषय वस्तु

(C) भाषा

(D) सामाजिक आर्थिक स्तर


उत्तर. अध्यापन शैली



12. आर.टी.ई अधिनियम 2009 के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के लिए विद्यार्थी-अध्यापक अनुपात होना चाहिए -

(A) 25:1

(B) 35:1

(C)40:1

(D) 30:1


उत्तर. 40:1


13.मध्यावधि परीक्षा एक उदाहरण है.

A. रचनात्मक मूल्यांकन का

B. मानदंड संदर्भित मूल्यांकन का

C. योगात्मक मूल्यांकन का

D. नैदानिक मूल्यांकन का


उत्तर. रचनात्मक मूल्यांकन का


14. कौन सा रोग वंशानुगत है? 

A. ए.डो एच.डी

B. फिनायल किटोनूरिया

C. पारकिन्सन्स

D.एचआईवी-एड्स


उत्तर फिनायलकिटोनूरिया


15. निम्नलिखित में से कौन-सा बुद्धि का निष्पादन परीक्षण है?

A. भाटिया बैटरी

B. रोर्शा परीक्षण

C. डब्ल्यू. ए. आई. एस

D. रेवन का एस.पी.एम


उत्तर भाटिया बैटरी


16. मानव विकास आजीवन चलता रहता है, यद्यपि दो व्यक्ति बराबर नहीं होते हैं, किंतु सभी सामान्य बालकों में विकास का क्रम एक सा रहता है। यह कथन विकास के किस सिद्धांत की ओर संबंधित करता है?

A. सतत विकास का सिद्धांत

B. परस्पर संबंध का सिद्धांत

C. समान प्रतिरूप का सिद्धांत

D. सामान्य से विशिष्ट अनुक्रियाओं का सिद्धांत


उत्तर. सतत विकास का सिद्धांत


17. जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की अंतिम अवस्था कौन सी है?

A.संवेदिक पेशीय अवस्था

B. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

C. उत्तर संक्रियात्मक अवस्था

D. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था


उत्तर अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था


18. आनुवंशिकी के जनक हैं?

A. ग्रेगर जॉन मेंडल

B. थॉमस हंट मार गन

C. जेम्स वाटसन

D. चार्ल्स डार्विन


उत्तर. ग्रेगर जॉन मेंडल


19. व्यक्तित्व का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया है?

A.अब्राहम मस्लो

B. सिगमंड फ्रायड

C. कार्ल रोजर्स

D. जीन पियाजे 


उत्तर. सिगमंड फ्रायड


20. एक 10 वर्षीय बालक की मानसिक आयु 12 है तो उसकी बुद्धि लब्धि होगी?

A.100

B. 90

C. 120

D. 110


उत्तर. 120


21. व्यक्तिगत भिन्नता को निर्धारित करने में निम्न में से कौन सा जैविक कारक नहीं है?

A. आनुवंशिकता

B. जन्मजात स्वभाव 

C. अभिभावक बालक संबंध

D. शारीरिक स्वास्थ्य


उत्तर अभिभावक बालक संबंध


22. डाउन संरक्षण का कारण क्या है?

A. त्रिगुणसूत्रता-20

B. त्रिगुणसूत्रता-21

C. XXY त्रिगुणसूत्रता

D. त्रिगुणसूत्रता-22


उत्तर त्रिगुणसूत्रता-21


23. विश्वसनीयता की अवधारणा से क्या आशय है?

A. निर्देशों की वस्तुनिष्ठता

B. मापन का उद्देश्य

C. प्राप्ताकों की बारंबारता

D. गणना की समरूपता


उत्तर गणना की समरूपता 


24. निम्नलिखित में से कौन सा प्रक्षेपीय परीक्षण का उदाहरण नहीं है?

A. टी ए टी

B. एस सी टी

C. ड्रॉ ए मैन

D. एम एम पी आई


उत्तर ड्रॉ ए मैन 


25. बहु बुद्धि का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

A.हावर्ड गार्डनर

B. जीन पियाजे

C. डेविड बैसलर

D. एरिक एरिकसन


उत्तर हावर्ड गार्डनर


26. ncf-2005 के अनुसार गणित शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है -

A. शिक्षकों का प्रशिक्षण

B. कक्षा कक्ष अधिगम

C. बालक के चिंतन का गणिती करण

D. गणित की विषय वस्तु


उत्तर बाला के चिंतन का गणिती करण


27. पारितोषिक तथा दंड के माध्यम से सीखना अधिगम के किस सिद्धांत से संबंधित है?

A. सामाजिक सीखना

B. क्रिया प्रसूत अनुबंधन

C. शास्त्रीय अनुबंधन

D. संज्ञानात्मक सिद्धांत


उत्तर. क्रिया प्रसूत अनुबंधन


28. निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया बाल्यावस्था के दौरान सीखने से संबंधित नहीं है?

A. पूर्व अनुभव

B. प्रतिबिंबन

C. कल्पना

D. तर्क


उत्तर तर्क


29. किसी विशेष कार्यक्रम या प्रशिक्षण के प्रभावों का मापन करने के लिए किस प्रकार के परीक्षणों का परिकल्पित किया जाता है?

A. व्यक्तित्व

B. बुद्धि

C. उपलब्धि

D. रचनात्मकता


उत्तर उपलब्धि


30. विकास की किस अवस्था में एक व्यक्ति व्यावसायिक समायोजन की समस्या का सामना करता है?

A. वृद्धावस्था

B. किशोरावस्था

C. बाल्यावस्था

D. शिशु अवस्था


उत्तर किशोरावस्था.




खंड-2

भाषा-1

हिंदी



इस खंड में कुल 30 प्रश्न है।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।



31. व्याकरण शिक्षण प्रणाली में किस प्रणाली को विकृत रूप में शुग्गा प्रणाली भी कहते हैं?

A. निगमन प्रणाली

B. व्याकृति प्रणाली

C. पाठ्य पुस्तक प्रणाली

D. आगमन प्रणाली


उत्तर. पाठ्य पुस्तक प्रणाली



32.नवीन शिक्षण पद्धतियों में प्रोजेक्ट पद्धति के व्यापक प्रयोग का श्रेय किसको है?

A. ड्यूवी और किलपैट्रिक को

B. स्टीवेंसन और रिचर्ड्स को

C. कुमारी हेलेन पार्क हर्स्ट को

D. कार्लटन बाश वर्न को


उत्तर. ड्यूवी और किलपैट्रिक को


33. "शिक्षकों को बालक की रूचि का सदैव ध्यान रखना चाहिए। जब पालक की रूचि पढ़ने की और नहीं हो तो उसे नहीं पढ़ाना चाहिए। इससे उसके विचारों में बाधा पहुंचती है। पाठ पढ़ाने से पूर्व उन्हें पाठ में बालकों की रूचि पैदा करनी चाहिए।"

A. स्टीवेंसन का

B. कार्लटन का

C. हरबर्ट

D. ड्यूवी का


उत्तर.  स्टीवेंसन का 



34.पाठ्य पुस्तकों के उद्देश के अंतर्गत पाठ्यपुस्तक के शिक्षक या बालकों के लिए हैं -

A.साध्य नहीं वरन साधन हैं।

B. पुस्तकें शिक्षक व शिक्षार्थी के लिए।

C. अध्यापन हेतु साध्य एवं साधन हैं।

D. साधन कम साध्य अधिक हैं।


उत्तर. साध्य नहीं वरन साधन हैं।


35. भाषा शिक्षण में उपयोगी श्रव्य दृश्य साधन है -

A.रेडियो

B.अभिनय

C.श्यामपट्ट

D.पोस्टर


उत्तर. अभिनय


36.जिस समास में सामासिक पद के दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य उपमें-उपमान का संबंध हो वह है-

A.दिगु समास

B.द्वंद समास

Cकर्मधारय समास

D.बाहुब्रीही समाज


उत्तर. कर्मधारय समास


37. डॉक्टर चंद्रा अदम साहस की धनी थी वाक्य में रेखांकित शब्द में विशेषण है -

A.परिमाणवाचक

B.व्यक्तिवाचक

C.संकेतवाचक

D.गुणवाचक


उत्तर. गुणवाचक विशेषण


38. निम्नलिखित में से उद्धरण के लिए प्रयोग किया जाने वाला चिन्ह है -

A. ;

B. ""

C. -

D. |


उत्तर. B


39. उच्च शिक्षा शास्त्री का नाम बताइए जिन्होंने कहा था स्कूल एक भाग है,अध्यापक एक माली, और बच्चे पौधे के समान हैं-

A.मोंटसरी

B.फ्रोबेल

C. वाश बर्न

D. डे कॉली


उत्तर फ्रोबेल


40. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा प्रवर्तित बेसिक शिक्षा का एक प्रमुख सिद्धांत है -

A.व्यक्तिगत भिन्नता पर बल देना।

B.कक्षा के स्थान प्रयोगशाला में शिक्षा देना।

C.मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना।

D.खेल के माध्यम से शिक्षा देना।


उत्तर व्यक्तिगत भिन्नता पर बल देना।



निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर अब प्रश्न संख्या 41 से 45 तक के उत्तर लिखिए:

सुखी सफल और उत्तम जीवन जीने के लिए किए गए आचरण और प्रश्नों का नाम ही धर्म है। देश काल और सामाजिक मूल्यों की दृष्टि से संसार में भारी विविधता है अतएव अपने अपने ढंग से जीवन को पूर्णता की ओर ले जाने वाले विभिन्न धर्मों के बीच भी ऊपर से विविधता दिखाई देती है। आदमी का स्वभाव है कि यह अपने विचारों और जीने के तौर-तरीकों तथा अपनी भाषा और खानपान को सर्वश्रेष्ठ मानता है तथा यह समझता है कि लोग उसी का अनुसरण और अनुकरण करें यथाशक्ति दूसरों से अपने धर्म को श्रेष्ठतम समझते हुए यह जाता है कि सभी लोग उसे अपनाएं। इसके लिए वह जोर-जबर्दस्ती को भी बुरा नहीं समझता। धर्म के नाम पर होने वाले व्यक्तिगत, विद्वष और हिंसा के पीछे मनुष्य की यही स्वार्थ भावना काम करती है।


41. देश शब्द का पर्यायवाची है -

A. वासव

B. अटवी

C. सदन

D.राष्ट्र


उत्तर. राष्ट्र


42. उत्तम का विलोम है.

A.अगम

B.अधम

C.उच्च

D. अज्ञ


उत्तर अधम


43. अपने हित के लिए किया गया कार्य वाक्यांश के लिए एक शब्द है.

A.स्वार्थ

B.दूरदर्शी

C.परोपकार

D. अक्षम्य


उत्तर स्वार्थ की


44. विद्वेष शब्द में उपसर्ग है.

A. वि

B.वी

C. विद्

D. व


उत्तर. वि


45. यथाशक्ति शब्द में समास का प्रकार है -

A.अव्ययीभाव समास

B.तत्पुरुष समास

C.बहुव्रीहि समास

D.कर्मधारय समास


उत्तर अव्ययीभाव समास


46. निम्नलिखित में से कौन-सी बोलने की योग्यता है?

A.शुद्ध वर्तनी

B.सुलेख

C.श्रुतलेख

D.आशु भाषण


उत्तर. आशु भाषण


47. रेडियो अधिगम सामग्री है -

A.दृश्य अधिगम सामग्री

B.श्रव्य दृश्य अधिगम सामग्री

C. श्रव्य अधिगम सामग्री

D.इनमें से सभी


उत्तर. श्रव्य अधिगम सामग्री


48. ध्वनि, शब्द एवं वाक्य रचना का ध्यान देना हिंदी शिक्षण का कौन सा उद्देश्य है?

A.कौशलात्मक उद्देश्य

B.सृजनात्मक उद्देश्य

C.रसात्मक उद्देश्य

D.ज्ञानात्मक उद्देश्य


उत्तर. सृजनात्मक उद्देश्य


49. शिक्षक श्यामपट्ट, कॉपी या स्लेट पर अक्षरों को लिख देता है और छात्रों को कहता है कि इन अक्षरों को देखकर उनकी नीचे स्वयं उसी प्रकार अफसर बनाएं। यह विधि है -

A.पेस्ट्रोलॉजी विधि

B.अनुकरण विधि

C.मोंटेसरी विधि

D.जै कॉटोर्ट विधि


उत्तर. अनुकरण विधि


50. बहु विकल्प, सही-गलत,विषम का चुनाव चुगलीकरण एवं रिक्त स्थानों की पूर्ति किस प्रकार के प्रश्नों के भेद हैं?

A लघुउत्तर प्रश्न

B.निबंधात्मक प्रश्न

C.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

D.इनमें से सभी


उत्तर. वस्तुनिष्ठ प्रश्न


51. मुहावरे के प्रयोग से बने वाक्य का सही विकल्प चुनिए:

A.सुरेश की तो अक्ल मर गई।

B.बंद कमरे में उसका दम फूलने लगा।

C.दोनों भाई खेत के स्वामित्व के लिए लाल पीले हो रहे थे।

D.चोरी करते पकड़े जाने पर उसकी नाक झुक गई।


उत्तर. दोनों भाई खेत के स्वामित्व के लिए लाल पीले हो रहे थे।



52. हिंदी भाषा में वाक्य के मनुष्य अंग होते हैं -

A.दो

B.पाँच

C.चार

D.तीन


उत्तर. दो



53. खुद श्रीमान बैगन खाए औरों को परहेज बताएं।लोकोक्ति का सही अर्थ है -

A.कहने से जिद्दी व्यक्ति काम नहीं करता

B.बैगन खाने के नुकसान बताना

C.उपाय वही अच्छा जो कारगर हो

D.केवल दूसरों को सलाह देना लेकिन उसे व्यवहार में ना लाना


उत्तर. केवल दूसरों को सलाह देना लेकिन उसे व्यवहार में ना लाना


54. परोपकार में किस संधि का प्रयोग है?

A.वृद्धि संधि

B.गुण संधि

C.यण संधि

D.अयादि संधि


उत्तर. गुण संधि


55. मुझे विश्वास है कि उन्हें किसी अन्य बंदी से नहीं मिलने दिया जाता था। उक्त वाक्य है -

A.सरल वाक्य

B.मिश्र वाक्य

C.संयुक्त वाक्य

D.साधारण वाक्य


उत्तर. मिश्र वाक्य


56. आपका जीवन सुख में हो अर्थ भेद के आधार पर यह किस प्रकार का वाक्य है?

A.विधान वाचक

B.आज्ञा वाचक

C.इच्छा वाचक

D.संकेतवाचक


उत्तर. इच्छा वाचक


निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 57 से 60 तक के उत्तर दीजिए:


विद्या  भ्यासी पुरुष को साथियों का अभाव कभी नहीं रहता। उनकी कोठरी में सदा ऐसे लोगों का वास रहता है जो अमर हैं। वे उसके प्रति सहानुभूति प्रकट करने और उसे समझाने के लिए सदा प्रस्तुत रहते हैं। कभी दार्शनिक और विद्वान जिन्होंने प्रकृति के रहस्यों का उद्घाटन किया है, और बड़े-बड़े महात्मा जिन्होंने आत्मा के गूढ़ रहस्यों की था लगा ली है सदा उसकी बातें सुनने और उसकी शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्यत रहते हैं। बिना किसी उद्देश्य के सरसरी तौर पर पुस्तकों के पन्ने ओ लटकते जाना ध्यान नहीं है। लिखी हुई बातों को विचार पूर्वक पूर्ण रूप से हृदय से ग्रहण करने का नाम अध्ययन है। प्रत्येक स्त्री-पुरुष को अपनी शिक्षा काउद्देश्य स्थिर कर लेना चाहिए।


57. विद्वान का स्त्रीलिंग है -

A.महिषी

B.विदुषी

C.ज्ञानी

D.विभूषी


उत्तर. विदुषी



58. एकवचन बहुवचन का सही युग्म है -

A.पुरुष-पुरुषों

B.पुस्तक-पुस्तकें

C.साथी-साथियां

D.स्त्री- महिला


उत्तर. पुस्तक-पुस्तकें


59. उद्यत शब्द का सही अर्थ है -

A.अनुपम

B.व्याकुल

C.तैयार

D.परिश्रमी


उत्तर. तैयार


60. बड़े-बड़े महात्मा सदैव लोगों की शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्धत रहते हैं वाक्य में कौन सा काल है?

A.सामान्य भूतकाल

B.सामान्य भविष्य काल

C.सामान्य वर्तमान काल

D.संभाव वर्तमान काल


उत्तर. सामान्य वर्तमान काल























































































और नया पुराने

in feeds add

Hot post