dispaly

MP Board class 8th Science varshik paper 2026| 8वी विज्ञान वार्षिक पेपर 2026

MP Board class 8th Science varshik paper 2026| 8वी विज्ञान वार्षिक पेपर 2026



मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 :मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं बहुत जल्दी शुरू होने वाली है ।कक्षा आठवीं के सभी विषयों के मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए गए हैं ।सभी छात्र इन मॉडल पेपर के माध्यम से कक्षा आठवीं वार्षिक पेपर 2026 के आसानी से तैयारी कर पाएंगे ।यहां पर हम आपको कुछ मॉडल पेपर बताने वाले हैं।

कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2026

यहां पर हम आपको कक्षा आठ में विज्ञान वार्षिक पेपर 2026 के मॉडल पेपर के क्वेश्चंस बताने वाले हैं ।अगर आप इन प्रश्नों को अच्छी तरीके से याद कर लेते हैं तो आप वार्षिक परीक्षा 2026 विज्ञान विषय में अच्छे अंक ला सकते हैं ।यह सभी मॉडल क्वेश्चन पेपर अनुभवी टीचर्स द्वारा बनाए गए हैं ।

प्रश्नपत्र राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्य प्रदेश द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 8 विज्ञान  वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 के लिए तैयार किया गया है। इसमें परीक्षा पैटर्न के अनुसार बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान, अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं।
यह सामग्री विद्यार्थियों को पाठ्यवस्तु की स्पष्ट समझ, लेखन अभ्यास और परीक्षा की प्रभावी तैयारी में सहायता प्रदान करती है। प्रश्नपत्र में साहित्य, व्याकरण, गद्य-पद्य एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न सम्मिलित हैं, जो छात्रों की भाषा-समझ, अभिव्यक्ति क्षमता और उत्तर लेखन कौशल का समुचित मूल्यांकन करते हैं।
यह प्रश्नपत्र छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए परीक्षा अभ्यास और पुनरावृत्ति के उद्देश्य से अत्यंत उपयोगी है।

राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा – 2026

कक्षा: 8   |   विषय: विज्ञान
समय: 2:30 घंटे   |   पूर्णांक: 60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1–5)

निर्देश: सही विकल्प चुनकर लिखिए। (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)

प्रश्न 1: फसल उगाने से पहले मिट्टी तैयार करने का प्रथम चरण क्या है?

(क) बुआई
(ख) खाद देना
(ग) सिंचाई
(घ) जुताई

प्रश्न 2: निम्न में से कौन-सा एक प्राकृतिक रेशा नहीं है?

(क) ऊन
(ख) कपास
(ग) रेशम
(घ) नायलॉन

प्रश्न 3: धातुएँ सामान्यतः होती हैं—

(क) विद्युत की कुचालक
(ख) कठोर और आघातवर्ध्य
(ग) भंगुर
(घ) गैस अवस्था में

प्रश्न 4: कोशिका की खोज किसने की थी?

(क) लुई पाश्चर
(ख) रॉबर्ट हुक
(ग) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(घ) एडवर्ड जेनर

प्रश्न 5: भूकंप आने का कारण क्या है?

(क) तीव्र वर्षा
(ख) पृथ्वी की प्लेटों में गति
(ग) चक्रवात
(घ) वायु प्रदूषण


रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्रश्न 6–10)

प्रश्न 6: किशोरावस्था की अवधि लगभग …… वर्ष से …… वर्ष तक होती है।

प्रश्न 7: एक ही स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए गए पौधे ……… कहलाते हैं।

प्रश्न 8: पेट्रोलियम का एक उत्पाद …… है, जिसका उपयोग सड़कों के निर्माण में होता है।

प्रश्न 9: अपने जैसे जीवों को उत्पन्न करने की प्रक्रिया ……… कहलाती है।

प्रश्न 10: घर्षण बल गति की दिशा के ……… विपरीत कार्य करता है।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11–16)

प्रश्न 11: खरपतवार क्या होते हैं? ये हानिकारक क्यों हैं?

प्रश्न 12: संचरणीय रोग क्या हैं? दो उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 13: धातुओं के दो गुण लिखिए।

प्रश्न 14: कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं में क्यों होती है?

प्रश्न 15: बल क्या है? इसके दो प्रभाव लिखिए।

प्रश्न 16: उर्वरक और खाद में दो अंतर लिखिए।


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17–22)

प्रश्न 17: अलैंगिक जनन क्या है? दो तरीके उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 18: गैल्वेनाइजेशन क्या है? इसका महत्व लिखिए।

प्रश्न 19: CFCs क्या हैं? ये हानिकारक क्यों हैं?

प्रश्न 20: आग पर पानी क्यों डाला जाता है?

प्रश्न 21: ध्वनि प्रदूषण क्या है? दो स्रोत लिखिए।

प्रश्न 22: कृत्रिम उपग्रह क्या हैं? दो उपयोग लिखिए।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23–26)

प्रश्न 23: वायु प्रदूषण क्या है? नियंत्रण के तीन उपाय लिखिए।

प्रश्न 24: धातु और अधातु में तीन भौतिक गुणों के आधार पर अंतर लिखिए।

प्रश्न 25: प्लास्टिक की समस्याएँ और 4R सिद्धांत समझाइए।

प्रश्न 26: घर्षण क्या है? इसके लाभ, हानियाँ और उपाय लिखिए।



🥳🥳🥳🥳


कक्षा 8 – विज्ञान

वार्षिक परीक्षा 2025–26

बहुविकल्पीय प्रश्न (1–5) – पूर्ण समाधान

प्रश्न उत्तर
1. मानव उपयोग के लिए पौधों को उगाने और पशुओं के पालन से संबंधित विज्ञान की शाखा है? कृषि
2. निम्नलिखित में से कौन ज्वलनशील पदार्थ है? केरोसिन
3. जंगल में काले हिरण, हाथी, अजगर और छिपकली मिलकर क्या बनाते हैं? पारिस्थितिकी तंत्र
4. निम्नलिखित में से अच्छा चालक कौन है? इस्पात
5. पृथ्वी की सबसे बाहरी परत क्या कहलाती है? भूपर्पटी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (11–16) – पूर्ण समाधान

प्रश्न उत्तर
11. खरीफ फसल किस ऋतु में उगाई जाती है? दो उदाहरण लिखिए। खरीफ फसल वर्षा ऋतु में उगाई जाती है। उदाहरण – धान, मक्का।
12. ज्वलनशील पदार्थ किसे कहते हैं? जो पदार्थ आग पकड़कर आसानी से जलते हैं, उन्हें ज्वलनशील पदार्थ कहते हैं।
13. मादा के किस अंग में भ्रूण का रोपण होता है? गर्भाशय में।
14. संतुलित आहार क्या है? जिस आहार में सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में उपस्थित हों, उसे संतुलित आहार कहते हैं।
15. संपर्क बल क्या है? यह कितने प्रकार का होता है? जिस बल के लिए वस्तुओं का संपर्क आवश्यक होता है, उसे संपर्क बल कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है – मांसपेशीय बल और घर्षण बल।
16. विद्युत से अपनी सुरक्षा के दो उपाय लिखिए। गीले हाथों से उपकरण न छुएँ। टूटे तारों से दूर रहें।

लघु उत्तरीय प्रश्न (17–22) – पूर्ण समाधान

प्रश्न उत्तर
17. आदर्श ईंधन के तीन लक्षण लिखिए। आदर्श ईंधन सस्ता, आसानी से उपलब्ध, अधिक ऊष्मा देने वाला तथा कम प्रदूषण फैलाने वाला होता है।
18. रेड डाटा पुस्तक क्या है? रेड डाटा पुस्तक वह पुस्तक है जिसमें विलुप्तप्राय एवं संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची और जानकारी दी जाती है।
19. जनन क्या है? जंतुओं में जनन की विधियाँ लिखिए। नए जीवों की उत्पत्ति की प्रक्रिया को जनन कहते हैं। जंतुओं में जनन दो प्रकार का होता है – लैंगिक जनन और अलैंगिक जनन।
20. ऋतुचक्र क्या है? वर्ष भर ऋतुओं के क्रमिक परिवर्तन को ऋतुचक्र कहते हैं।
21. लोहे के गर्म टुकड़े को पीटने पर कौन-सा बल लगता है? लोहे को पीटने पर मांसपेशीय बल लगता है, जिससे उसका आकार बदल जाता है।
22. नींबू का अचार एल्युमिनियम पात्र में क्यों नहीं रखते? अचार अम्लीय होता है, जो एल्युमिनियम से अभिक्रिया कर सकता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ बना सकता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (23–26) – पूर्ण समाधान

प्रश्न उत्तर
23. प्रतिजैविक क्या है? सावधानियाँ लिखिए। प्रतिजैविक वे औषधियाँ हैं जो बैक्टीरिया से होने वाले रोगों का उपचार करती हैं। इन्हें डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। निर्धारित मात्रा और समय तक दवा पूरी करनी चाहिए तथा बिना आवश्यकता के इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
24. स्पष्ट कीजिए – सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है? स्थैतिक घर्षण वस्तु को गति में आने से रोकता है। जब वस्तु गति में आ जाती है तो सतहों का संपर्क कम हो जाता है, इसलिए सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है।
25. ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार हानिकारक है? ध्वनि प्रदूषण से तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, सुनने की क्षमता में कमी तथा हृदय रोग हो सकते हैं। अधिक शोर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
26. मानव नेत्र का नामांकित चित्र बनाइए। चित्र में निम्न भाग अंकित करें – कॉर्निया, पुतली, परितारिका, लेंस, रेटिना, दृष्टि तंत्रिका।

SKTEACH – Exam Ready Notes

Post a Comment

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने

in feeds add

Hot post