dispaly

Mp BEd & DElEd Vigyapan 2023-25

Mp BEd & DElEd Vigyapan 2023-25

Mp BEd & DElEd Vigyapan 2023-25


मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय


यूजीसी से मान्यता प्राप्त नैक A ग्रेड वि.वि. कोलार रोड, भोपाल-462016, दूरभाष -0755-2492095,2492096 

(मध्यप्रदेश विधानसभा एक्ट 1991 द्वारा स्थापित एवं एन.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम) बी.एड. (सामान्य शिक्षा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) एवं डी.एल.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय


पाठ्यक्रम सत्र 2023-25

प्रवेश सूचना



1. कार्यक्रम

B.Ed. (ODL)

D. El. Ed. (ODL) 

2. स्वीकृत सीट समयावधि

1000

न्यूनतम 02 वर्ष अधिकतम 05 वर्ष

509

न्यूनतम 02 वर्ष अधिकतम 05 वर्ष

3. पात्रता

1. स्नातक / स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त वि.वि. से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इन्जीनियरिंग या समतुल्य अर्हता वाले पाठ्यक्रम के लिये 55% अंको की अनिवार्यता है।

(अ) प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवारत अध्यापक। (यथा डी.एल.एड. 2. /डी.एड/बी.टी.आई/बी.टी.सी/डी.पी.ई. नियमित (Regular) रीति से किया हो)


अथवा

(ब) वे अभ्यर्थी जिन्होंने NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित रीति (फेरा फेस) से अध्यापक शिक्षा का कोई कार्यक्रम पूर्ण किया है। विशेष-दूरस्थ पद्धति से पूर्ण किये गये NCTE कार्यक्रम प्रवेश पात्रता के अंतर्गत मान्य नहीं होंगे।

(अ) हायर सेकेण्डरी / 10+2 (कक्षा-12) या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। (य) उपरोक्त अर्हताकारी परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् किसी भी मान्यता प्राप्त, शासकीय/अशासकीय विद्यालय में नियमित शिक्षक होने का कम से कम 02 वर्ष का शिक्षण अनुभव सहित किसी विद्यालय में वर्तमान में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र जो संबंधित DEO या BEO या संकुल प्राचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित हो। CBSE संबद्ध संस्था की स्थिति में प्राचार्य द्वारा जारी शैक्षणिक अनुभव प्रमाण पत्र मान्य किए जा सकेंगे। विशेष अतिथि शिक्षक का अनुभव प्रमाण पत्र प्रवेश पात्रता के अंतर्गत मान्य नहीं होगा।


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्गों के लिए स्थान आरक्षण सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर म.प्र. शासन के नियमानुसार होगा।

4. पाठ्यक्रम


बी.एड. हेतु रु. 30,000/- (रु. तीस हजार मात्र), डी.एल.एड. हेतु रु. 19,200/- (रु. उन्नीस हजार दो सौ मात्र) निर्धारित है। पाठ्यक्रम शुल्क की राशि काउन्सलिंग के समय ऑनलाइन के माध्यम से कुलसचिव म.प्र.भोज मुक्त वि.वि, भोपाल को देय होगी। प्रवेश उपरांत शुल्क राशि वापस नही की जायेगी।

शुल्क 5. आवेदन का तरीका एवं माध्यम

आवेदन पत्र एवं विवरण mponline की Website https://mpbou.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पात्र आवेदक रु. 800/- नामांकन एवं प्रवेश परीक्षा शुल्क पोर्टल फीस रू. 50/- (जो कि वापस नही होगा) जमा कर दिनाँक 18 जनवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विलम्ब शुल्क रु. 300/- के साथ दिनाँक 29 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र स्वीकार किये जा सकेंगे। आवेदन केवल mponline के माध्यम से ही स्वीकार किया जावेगा प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व आवेदक पूरी तरह सुनिश्चित कर लें कि वह वांछित कार्यक्रम में प्रवेश की पात्रता / योग्यता रखता है एवं उसके द्वारा आवेदन में दी जा रही जानकारियों पूर्णतः सत्य हैं जिसके सत्यापन के लिए उसके पास आवश्यक दस्तावेज हैं। दर्ज जानकारी में किसी भी स्तर पर असत्यता पाये जाने पर विश्वविद्यालय को प्रवेश निरस्त करने का अधिकार होगा एवं शुल्क वापस नहीं होगी। ऑनलाइन फार्म की प्रति (प्रिंट) काउन्सलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करनी होगी, प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेवसाइट www.mpbou.edu.in पर भी उपलब्ध है।

6. प्रवेश के मानदण्ड

प्रवेश परीक्षा (100 अंक) में अर्जित प्राप्तांक (जिसमें सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, शैक्षिक अभिरूचि एवं सामान्य हिन्दी बोध पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे) (बी. एड. के लिए स्नातक स्तर एवं डी. एल. एड. हेतु हायर सेकेण्डरी स्तर)

7 प्रवेश परीक्षा तिथि एवं समय

Computer Based Test With SD100 (Without Isolation)आवंटित ऑनलाईन केन्द्रों पर आयोजित होगी, जिसकी सूचना पृथक से mponline के माध्यम से दी जायेगी। एक भाह पूर्व mponline पर मॉक टेस्ट के लिए लिंक उपलब्ध रहेगी।

Computer Based Test With SD100 (Without Isolation) आवंटित ऑनलाईन केन्द्रों पर आयोजित होगी, जिसकी सूचना पृथक से mponline के माध्यम से दी जायेगी। एक माह पूर्व mponline पर मॉक टेस्ट के लिए लिंक उपलब्ध रहेगी।

8. प्रवेश सूची

प्रवेश हेतु पात्र सभी अभ्यार्थियों को एस.एम.एस./एमपी ऑनलाइन के माध्यम से सूचित किया जावेगा तथा प्रावीण्य सूची वि.वि. कीबेवसाइट www.mpbou.edu.in पर भी उपलब्ध होगी।

9. अभिलेख सत्यापन

परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत काउन्सलिंग के लिए ऑनलाईन पंजीयन करना होगा। अध्ययन केन्द्रों पर अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा तदुपरांत ऑनलाईन काउन्सलिंग के माध्यम से अध्ययन केन्द्र आवंटित किये जायेगें। प्रवेश उपरांत अध्ययन केन्द्र परिवर्तित नही होगा।

10. सम्पर्क कार्यक्रम

सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश में स्थित विभिन्न अध्ययन केन्द्रों पर मई-जून में किया जायेगा


नोट-


1. बी.एड, एवं डी. एल.एड. ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा केन्द्र की जानकारी एम. पी. ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने पर परीक्षा के 03 दिवस पूर्व प्राप्त हो सकेगी।


2. सामान्यतः परीक्षा हेतु प्रथम वरीयता का शहर ही आवंटित किया जाएगा, किन्तु प्रथम वरीयता वाले शहर में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर अन्य शहर आवंटित किया जा सकता हैं। अभ्यर्थियों की संख्या 50 से कम होने पर उस शहर के अभ्यर्थियों को निकटतम परीक्षा केन्द्र पर स्थानांतरित किया जायेगा।


3 . प्रवेश परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नही है।


4. प्रवेश उपरांत अध्ययन केन्द्र परिवर्तित नही होगा




मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय 

कोलार रोड, भोपाल-462016 (म.प्र.)


प्रवेश सूचना


बी.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय कार्यक्रम सत्र 2023-25 यूजीसी एवं NCTE से मान्यता प्राप्त


अर्हता- 1. स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधि परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। (इन्जीनियरिंग या समतुल्य अर्हता वाले पाठ्यक्रम के लिए 55% अंकों की अनिवार्यताः है।) 2.NCTE से मान्यता प्राप्त शिक्षा विषय का कोई कार्यक्रम नियमित रीति से पूर्ण किया हो।


कार्यक्रम शुल्क - सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क रु. 30000/- पंजीयन शुल्क रु. 800/-. पोर्टल फीस रू. 50/-


 प्रवेश परीक्षा. आवंटित ऑनलाईन केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसकी सूचना पृथक से mponline के माध्यम से दी जायेगी।


डी.एल.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय कार्यक्रम सत्र 2023-25 (NCTE से मान्यता प्राप्त)


अर्हता- 1. हायर सेकेण्डरी / 10+2 परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के पश्चात् किसी सरकारी अथवा सरकारी


मान्यता प्राप्त प्राथमिक/प्रारंभिक विद्यालय में दो वर्ष का अध्ययन अनुभव तथा वर्तमान में नियमित शिक्षक के रूप में


कार्यरत होना अनिवार्य है।


कार्यक्रम शुल्क . सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क रु. 19200/- पंजीयन शुल्क रु. 800/-. पोर्टल फीस रू. 50/- 


प्रवेश परीक्षा-आवंटित ऑनलाईन केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसकी सूचना पृथक से mponline के माध्यम से दी जायेगी।

सभी कार्यक्रम हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदनः - प्रवेश परीक्षा CBT With SD100 (Without Isolation) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन mponline portal के माध्यम से दिनाँक 18 जनवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 तक एवं विलम्ब शुल्क रू. 300/- के साथ 29 फरवरी 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।


नोटः-1. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्गों के लिए स्थान आरक्षण सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर म.प्र. शासन के नियमानुसार होगा। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पूर्व कियोस्क से डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश संबंधी विस्तृत विज्ञापन एवं जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट http://mpbou.edu.in/ पर उपलब्ध है। 2. यूजीसी मान्यता प्रावधिक है। 3. किसी शहर में अभ्यार्थियों की संख्या 50 से कम होने पर वहाँ के अभ्यार्थियों को निकटतम शहर में स्थित परीक्षा केन्द्र पर स्थानांतरित किया जायेगा।

और नया पुराने

in feeds add

Hot post