dispaly

Atgrade abhyas pustika Class 5th hindi 2023-23| एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा पांचवी पाठ 5 - ईदगाह

Atgrade abhyas pustika Class 5th hindi 2023-23| एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा पांचवी पाठ  5 - ईदगाह


 एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका भाषा भारती

       कक्षा-5                    2023-24 

                 पाठ  5 - ईदगाह


बहुविकल्पीय प्रश्न- (सही विकल्प छाँटकर लिखिए)


प्रश्न-1 हामिद क्यों प्रसन्न था ?

(A) वह दादी अमीना की गोद में सोता था।

(B)उसके पास एक पुरानी टोपी थी।

(C) उसके अब्बा जान आने वाले थे।

(D)उसे बहुत से पैसे मिलने वाले थे।

उत्तर - (A) वह दादी अमीना की गोद में सोता था।



प्रश्न-2 'वह काला घोड़ा है' वाक्य में विशेष्य शब्द कौन सा है ? 


(A) वह

(C) घोड़ा

(B) काला

(D) है

उत्तर - घोड़ा




अति लघु उत्तरीय प्रश्न


एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए-


प्रश्न-3 ईदगाह में एक साथ की जाने वाली प्रार्थना को क्या कहते हैं? 


उत्तर - सजदा



प्रश्न-4 तवे से रोटियाँ उतारते समय किस वस्तु का उपयोग किया जाता है?

उत्तर - चिमटा




प्रश्न-5 ‘सुरलोक सिधारना' मुहावरे का अर्थ लिखिए ?

उत्तर - मृत्यु को प्राप्त करना।



प्रश्न - 6 'दुआ' शब्द का हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए?

उत्तर - आशीर्वाद ।



लघु उत्तरीय प्रश्न- 3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।



प्रश्न. 7 हामिद के कौन से मित्र ने मेले से क्या-क्या खरीदा मित्र और खिलौने के नाम भी लिखिए ।


उत्तर - महमूद ने सिपाही मोहिसिन ने भिश्ती, नूरे ने और हामिद ने चिमटा खरीदा।



प्रश्न 8 निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखकर उनका

वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।


(1) आर्शीवाद

उत्तर- शुद्ध रूप - आशीर्वाद

वाक्यों में प्रयोग- हमें अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना

चाहिए।


(ii) पवर्त

उत्तर- शुद्ध रूप - पर्वत

वाक्यों में प्रयोग - हिमालय पर्वत ऊँचा है।


(iii) र्निभय

उत्तर- शुद्ध रूप - निर्भय

वाक्यों में प्रयोग- शेर जंगल में निर्भय होकर घुमता है।



प्रश्न 9. हमें अपने बड़े-बुजुर्गों की सेवा क्यों करनी चाहिए?

उत्तर- हमें अपने बड़े-बुजुर्गों की सेवा इसलिए करनी चाहिए, क्योंकि उन्हें हमारी जरूरत होती है, वे स्वयं घूम-फिर नहीं सकते हैं। अतः हमारा यह कर्तव्य है कि हमें बुजुर्गों की मदद करना चाहिए।



प्रश्न 10 हामिद की दादी का गुस्सा स्नेह में कैसे बदल गया?


उत्तर- हामिद की दादी के प्रति हमदर्दी देखकर उनका गुस्सा स्नेह में बदल गया।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न- 8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।



प्रश्न 11 यदि हामिद के स्थान पर आप मेला जाते तो क्या-क्या खरीदकर लाते? उन चीजों का क्या करते? 


उत्तर - यदि हामिद के स्थान पर हम मेला घूमने जाते तो बहुत सारी चीजों को खरीदते हैं। जैसे- खिलौने, मिठाई, चप्पल, जूते, बर्तन, कपड़े, कार, बस, गुब्बारे इत्यादि


उत्तर- (1) यह मेले का चित्र है । (2) इस मेले में बहुत से लोग है । (3) मेले में बहुत-सी दुकानें हैं। (4) सभी खिलौने सुंदर है। (5) मेले में मिठाई की दुकानें भी हैं। (6) मेले में चिमटे की दुकान है। ( 7 ) यहाँ झूला का खेल दिखाया जा रहा है। (8) गुब्बारे रंग-बिरंगे है।





और नया पुराने

in feeds add

Hot post