dispaly

Class 8th Science Sample Paper 2023 PDF Solution

Class 8th Science Sample Paper 2023 PDF Solution|कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड 


वार्षिक मूल्यांकन हेतु

अभ्यास प्रश्न पत्र

सेम्पल-4

कक्षा-8वीं

 विषय- विज्ञान

समय 3 घंटे                                      पूर्णांक 90


नोट- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए ।(5)


(i) फसल की बुआई में उपयोगी कृषि औजार है-

(अ) हल

(ब) बेसर

(स) रहट

(द) सीड ड्रिल


(ii) ब्रेड अथवा इडली फूल जाती है, इसका कारण है

(अ) उष्णता

(घ) पीसना

(स) यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि 

(द) मकड़ी


(iii) अमीबा में प्रजनन होता है

(अ) मुकुलन द्वारा

(ब) द्विखंडन द्वारा

(स) संलयन द्वारा

(द) कायांतरण द्वारा


(iii) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाये गये बल का उदाहरण

(अ) पेशीय बल

(घ) चुंबकीय बल

(स) असम्पर्क यल

(द) गुरुत्व बल


(v) किस रेशे का तार, इस्पात के तार से अधिक प्रबल होता है -

(अ) कपास

(ब) रेवान

(स) ऊन

(द) नाइलॉन


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।(4)


(i) एल्कोहल का उत्पादन .... .... नामक सूक्ष्मजीव की सहायता से किया जाता है। Ans- यीस्ट


(ii) धातुएं, अम्लों से अभिक्रिया कर ……..गैस बनाती है।

Ans- हाइड्रोजन


(iii) तेल द्वारा उत्पन्न आग को……..द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।

Ans- जल के द्वारा

 (iv) ग्रह की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को ......कहते हैं।

Ans - सेटेलाइट


प्रश्न 3. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न


(i) खरपतवार क्या है? हम उनका नियंत्रण कैसे कर सकते हैं?

Ans- (i ) फसल उगाने से पहले खेत जोतकर- इससे खरपतवार पौधे सूख कर मर जाते हैं। (ii) पुष्पण एवं बीज बनने से पहले हाथ से, खुरपी या फैरोंकी सहायता से पौधों को उखाड़कर। (iii) खरपतवारनाशी रसायनों का उपयोग करके-इससे खरपतवार पौधे मर जाते हैं


Ans - (ii) कोक का एक अभिलक्षण व एक उपयोग लिखिए।

कोक के अभिलक्षण-कोक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ होता है। यह कार्बन का लगभग शुद्धतम रूप है। उपयोग-(1) इस्पात के औद्योगिक निर्माण में प्रयुक्त होता है। (2) धातुओं के निष्कर्षण में इसका उपयोग होता है।


(iii) प्रवास से आप क्या समझते हैं?

Ans - कुछ स्पीशीज द्वारा अपने आवास से किसी निश्चित समय में बहुत दूर जाना प्रवास कहलाता है।


(iv) अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों के नाम दीजिए।

Ans - द्विखंडन-एक वयस्क जीव जनन के लिए दो भागों में बँट जाता है, उसे द्विखंडन कहते हैं। अमीबा व पैरामीशियम में द्विखंडन प्रजनन विधि से जनन होता है। 2. मुकुलन-हाइड्रा में एक या एक से अधिक उभार (मुकुल) विकसित होकर नया जीव (हाइड्रा) बनाते हैं


(v) धक्के या खिचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।

Ans - धक्के के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण(1) मेज पर रखी पुस्तक को आगे की ओर गतिशील बनाना। (2) दरवाजे को बन्द करना। खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण(1) कुएँ से पानी की बाल्टी को खींचना। (2) किसी मेज की दराज को खोलना


(vi) सूर्य से बढ़ती दूरी के क्रम में सभी ग्रहों के नाम लिखिए।

Ans - सूर्य से दूरी के अनुसार, वे हैं: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून 

प्रश्न 4. लघुउत्तरीय प्रश्न (15)


 (i) ज्वलन ताप किसे कहते हैं? क्या कारण है कि लकड़ी की तुलना में मिट्टी का तेल जल्दी आग पकड़ लेता है ?

Ans - वह न्युनतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलने लगता है , वह ताप उस पदार्थ का ज्वलन ताप कहलाता है


(ii) जन्तु कोशिका का नामांकित रेखाचित्र बनाइए


(iii) नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को समझाइए

Ans - नशीली दवाओं के सेवन से केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) प्रभावित होता है, जिससे मनोवृत्ति, जागरूकता के स्तरों या अवबोधन एवं संवेदनाओं में परिवर्तन उत्पन्न होते हैं।

 प्रश्न 5. चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपरकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है। (5)

अथवा

तड़ित से अपनी सुरक्षा के पाँच उपाय लिखिए।

Ans - i) यदि वाहन में हो तो वाहन की खिड़की, दरवाजे बन्द कर लें। (ii) यदि खुले क्षेत्र में हों तो ज़मीन पर सिमटकर नीचे बैठें। (iii) विद्युत् तारों तथा धातु की चीजों को न छुएं। (iv) तार वाले फोन का प्रयोग न करें।

प्रश्न 6 खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के पाँच प्रमुख लाभ लिखिए। (5)


Ans - i) यह हल्का होता है। (ii) यह प्रबल होता है। (iii) यह चिरस्थायी होता है। (iv) प्लास्टिक खाने के साथ क्रिया नहीं करता।

अथवा

समझाइए, थर्मोसेंटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाये जाते हैं-

Ans- ख) विद्युत प्लगस्विच / प्लग बोर्ड- विद्युत प्लग/स्विच/प्लग बोर्ड आदि बनाने के लिए थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि यह प्लास्टिक विद्युत का कुचालक होता है। अत: यह उपभोक्ता को किसी भी प्रकार के विद्युत शॉक से बचा कर रखता है।

(अ) डेगची के हत्थे (थ) विद्युत प्लग / स्विच


प्रश्न 7. विद्युत लेपन किसे कहते हैं? अपने आस-पास उपलब्ध विद्युत लोपित वस्तुओं की सूची बनाइए। (5)


Ans - विद्युत धारा द्वारा, धातुओं पर लेपन करने की विधि को विद्युतलेपन (Electroplating) कहते हैं। बहुधा लोहे की वस्तुओं को संक्षरण से बचाने तथा चमक के लिए, उन पर ताँबे, निकल अथवा क्रोमियम का लेपन किया जाता है। आधार धातु पर लेपन करने के बाद, लेपन की जानेवाली धातु के बाहरी गुण दिखाई देते हैं।

अथवा

क्या तेज वर्षा के समय किसी लाइनमेन के लिए बाहरी मुख्य लाइन के विद्युत तारों की मरम्मत करना सुरक्षित होता है? व्याख्या कीजिए।


 प्रश्न 8. घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है, वर्णन कीजिए। (5)

Ans - घर्षण शत्रु है- घर्षण के हानिकारक प्रभाव निम्न हैं : घर्षण के कारण वस्तुएँ घिस जाती हैं। घर्षण से अत्यधिक ऊष्मा नष्ट होती है। घर्षण मित्र है, घर्षण अनिवार्य है क्योंकि : यदि घर्षण न हो तो चलना असंभव है ।

अथवा

 सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है? व्याख्या कीजिए। 


प्रश्न 9.(i) ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है, वर्णन कीजिए।(5)

(ii) अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के दो स्त्रोतों के नाम लिखिए।(2)

अथवा

(i) मानव वाक्यंत्र के कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए । (5)

 (ii) निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है-

(अ) ढोलक

(थ) सितार


प्रश्न 10 (i) मानव नेत्र का नामांकित रेखाचित्र बनाइए।

(5)


(ii) खेल पद्धति क्या है? (2)

अथवा


(i) नियमित परावर्तन एवं विसरित परावर्तन को आरेख चित्र द्वारा समझाइए।(5)

 (ii) पार्श्व परिवर्तन किसे कहते हैं? (2)


प्रश्न 11. (i) क्या होता है जब .

(अ) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल, कॉपर प्लेट पर डाला जाता है?

(ब) लोहे की कील, कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है? संबंधित अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए। 

(ii) सोडियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है। कारण दीजिए (2)

अथवा

(i) धातु और अधातु में पाँच अन्तर लिखिए। (5)

(ii) ऐलुमिनियम की पत्री का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में क्यों किया जाता है? (2)

प्रश्न 12. (i) व्यक्तिगत स्तर पर आप वायु प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं? (5)

(ii) विश्व उष्णन प्रभाव किस गैस की अधिकता से होता है? इसके दो हानिकारक प्रभाव लिखिए। (2)

अथवा


(i) शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए। (5)


(ii) अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? (2)





Post a Comment

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने

in feeds add

Hot post