dispaly

Class 8th Hindi Varshik Paper 2023 Mp Board -Sk Teach

Class 8th Hindi Varshik Paper 2023 Mp Board -Sk Teach 

Class 8 hindi varshik paper 2023 MP Board| कक्षा आठवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड

कक्षा 8 वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 class 8th hindi varshik mulyankan 2023 Mp Board 2023 . कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा 2023 मार्च महीने में शुरू होने वाली है सभी छात्र वार्षिक परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे हुए हैं सभी छात्र की तैयारी के लिए नीचे class 8th hindi varshik modal paper 2023 जारी कर दिए हैं।सभी छात्र इन मॉडल पेपर से अपनी तैयारी शुरू कर दे।यह मॉडल पेपर कक्षा आठवीं हिंदी 2023 के लिए अनुभवी टीचर्स के द्वारा बनाए गए हैं,सभी modal paper 2023 class 8th hindi के लिए सभी विषयो के मॉडल पेपर की पीडीएफ फाइल नीचे दी गई है 

Mp Board class 8th hindi modal paper 2023 -Mp Board

Class 8th hindi modal paper 2023 के जारी कर दिए गए है सभी छात्र कक्षा आठवीं हिंदी के मॉडल पेपर 2023 को इस पोस्ट के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।सभी मॉडल पेपर को सॉल्व करने के बाद सभी छात्र वार्षिक छात्र वार्षिक परीक्षा 2033 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।

 

MP Board 8th class Question paper 2023

 कक्षा आठवीं का पहला पेपर 25 मार्च को विज्ञान को होगा ।सभी छात्र वार्षिक पेपर 2023 में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो आप सभी इन बातो का ध्यान अवश्य रखें

  • पिछले पांच सालों के पेपर हो हल करें
  • Tramshik पेपर 2022 को अच्छी तरह से सॉल्व करे
  • Half yearly paper 2022 को अच्छी तरह से सोल्व करे
  • एमपी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर 2023 को सॉल्व करे 
  • हमारे द्वारा दिए गए प्रश्नों को अच्छी तरह से तैयार करे।


एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा-2023

कक्षा-आठवीं

विषय-हिंदी    

समय-2:30 घंटे                                पूर्णांक-60                  


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 01-10 तक)

निर्देश – प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–


प्रश्न 1. 'नव नभ के नव विहग वृन्द को' पंक्ति में अलंकार है –

(अ) यमक                          (ब) अनुप्रास

(स) श्रेप                             (द) उपमा

उत्तर - (ब) अनुप्रास


प्रश्न 2. 'वर दे' कविता के रचयिता है –

(अ) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' (ब) जयशंकर प्रसाद

(स) गिरघर                         (द) महादेवी वर्मा

उत्तर - (अ) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'


प्रश्न 3. विहग वृन्द का आशय है –

(अ) पशुओं का समूह            (ब) मनुष्यों का समूह

(स) पक्षियों का समूह            (द) फूलों का समूह

उत्तर - (स) पक्षियों का समूह


प्रश्न 4. तानसेन के गुरु थे – 

(अ)  बैजू बावरा                   

(ब) स्वामी हरिदास

(स) राजा मानसिंह तोमर  

(द) पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्कर 

उत्तर - (ब) स्वामी हरिदास


प्रश्न 5. 'अपराजिता' शब्द में उपसर्ग है –

(अ) अ                              (ब) अप

(स) अपरा                          (द) ता

उत्तर - (अ) अ


प्रश्न 6. 'विकलांगता' शब्द में प्रत्यय है – 

(अ) गता                             (ब) ता

(स) आगता                          (द) वि

उत्तर -   (ब) ता


प्रश्न 7. तुलसीदास की भक्ति निम्नलिखित में से किस भाव की है?

(अ) सखा भाव                    (ब) दास भाव

(स) मित्र भाव                      (द) गुरु भाव

उत्तर -   (ब) दास भाव


प्रश्न 8. ब्रजभूमि में किसकी झाड़ियां (कुंज) अधिक मिलती हैं?

(अ) आम                           (ब) जामुन

(स) नीम                            (द) करील

उत्तर -   (द) करील


प्रश्न 9. सतपुड़ा का जंगल कहां स्थित है?

(अ) उत्तर प्रदेश में                (ब) आंध्र प्रदेश में 

(स) मध्यप्रदेश में                  (द) बिहार में

उत्तर - (स) मध्यप्रदेश में


प्रश्न 10. धुआंधार प्रपात किस नदी के जल के गिरने से बनता है?

(अ) नर्मदा                          (ब) गंगा 

(स) यमुना                          (द) ताप्ती

उत्तर - (अ) नर्मदा


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-20)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।


प्रश्न 11. 'नव-नभ' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

उत्तर - 'नव-नभ' के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि सभी प्राणी नए भारतवर्ष की रचना करें और उन्हें इस निर्माण में सभी नए साधन प्राप्त हों।


प्रश्न 12. बाली को क्या वरदान प्राप्त था?

उत्तर - बाली को ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उसके सामने आता, उसकी आधी ताकत उसमें आ जाती थी। इस कारण बाली अपने सामने आए हुए व्यक्ति को आसानी से पछाड़ देता था।


प्रश्न 13. सरस्वती किस संगीतज्ञ के गले में विराजमान मानी जाती हैं?

उत्तर - संगीतज्ञ लता मंगेशकर के गले में सरस्वती  स्वयं विराजमान मानी जाती हैं।


प्रश्न 14. डॉक्टर चंद्रा को सामान्य  ज्वर के बाद कौन सी बीमारी हो गई थी?

उत्तर - डॉक्टर चंद्रा को सामान्य ज्वर के बाद पक्षाघात की बीमारी हो गई, जिससे गर्दन के नीचे उनका सर्वांग अचल हो गया।


प्रश्न 15. 'मुफ्तखोरों के सरताज' किसे कहा गया है?

उत्तर - 'मुफ्तखोरों के सरताज' मुफ्तानंद को कहा गया है, जो किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए पैसा खर्च करना नहीं चाहते। वे मुफ्त में प्राप्त वस्तुओं का आनंद उठाते हैं।


प्रश्न 16. पटना के पास किन-किन नदियों का संगम हुआ है?

उत्तर - पटना के पास गंगा, सोन और गंडक नदियों का संगम हुआ है।


प्रश्न 17. अमृता देवी का नारा क्या था?

उत्तर - पेड़ों से लिपटकर वह कहती रही, "सिर सांटे पर रुक रहे तो भी सस्तो जाण"। यही अमृता देवी का नारा था।


प्रश्न 18. वृद्धा मंदिर के पास क्या काम करती थी?

उत्तर - एक बूढ़ी औरत मंदिर के पास उसके दरवाजे पर फूलों की माला बेचा करती थी।


प्रश्न 19. महेश्वर का प्राचीन नाम क्या है?

उत्तर - महेश्वर का प्राचीन नाम महेश्वरी अथवा माहिष्मती है।


प्रश्न 20. राजा के प्रथम दो महलों में जो 2 लोग मिले, वे कौन थे?

उत्तर - राजा के प्रथम 2 महलों में जो 2 लोग मिले उनमें क्रमशः 17-18 वर्ष का एक युवक और 19-20 वर्षीय अद्धितीय सुंदर कन्या थी।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

निर्देश – नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।


प्रश्न 21. कवि मां सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है?

उत्तर - कभी मां सरस्वती से वरदान चाहता है कि संपूर्ण भारत वर्ष में स्वतंत्रता की नई भावना का अमर मंत्र भर जाए। प्रत्येक व्यक्ति के हृदय से विभिन्न स्तर से अज्ञान का अंधकार दूर हो जाए तथा सर्वत्र ज्ञान की ज्योति का झरना बहने लगे। मन के विकार दूर हो जायें अज्ञान का अंधकार नष्ट हो जाए तथा समस्त संसार ज्ञान के प्रकाश से चमक उठे। संपूर्ण भारत नई गति प्राप्त करके गीत और छंद के क्षेत्र में नवीनता प्राप्त करें। प्रत्येक कंठ में मधुर स्वर नए बादल की गंभीर और कल्याणकारी गर्जना के समान उठने लगे। कविता और गीत के आकाश के स्वतंत्र वातावरण में नए जन्मे पक्षियों के समान नए कवि और गीतकार अपने से नये पंखों (गीतों) के सहारे उड़ान भरने में समर्थ हो जायें। इस तरह, हे सरस्वती देवी! ऐसे उन ने कवियों को स्वतंत्रता का नया स्वर्ग प्रदान कर दे।


प्रश्न 22. सामने वाले की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हम सब में है। कैसे?

उत्तर - सामने वाली की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हम सब में है। यह शक्ति आत्मविश्वास की है। यह शक्ति हम सबको प्राप्त है, परंतु हम सबको अपनी इस आत्मशक्ति की पहचान नहीं है और न उसका उपयोग ही किया है। इस आत्मशक्ति का विकास विश्वास से होता है। हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी सामर्थ्य में विश्वास पैदा करना होगा। हम अपने विरोधियों से सदा पीटते रहें हैं, क्योंकि उनके द्वारा पीटे जाने को हमने अपने लिए अनिवार्य मान लिया। यह सब इसलिए हुआ कि हमारे अंदर कायरता और आत्महीनता ने स्थान बना लिया है जिससे हम डरपोक हो गए। अच्छे संस्कार हमसे दूर हो गए। बुरे संस्कारों का प्रभाव ऐसा पड़ा कि हम अपने बल की सही नापतौल नहीं कर सके। परिणाम यह हुआ कि विरोधियों को हमने अपनी अपेक्षा ताकतवर मान लिया, परंतु आत्महीनता और कुसंस्कारों से छुटकारा प्राप्त करें और आत्मविश्वास से भरे आत्मबल के द्वारा अब अपनी विरोधी की आधी शक्ति अपने में खींच सकते हैं।


प्रश्न 23.'जहाज का पक्षी' किस बात का प्रतीक है? आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - 'जहाज का पक्षी' भगवान कृष्ण रूपी जहाज पर स्थल के दूर या समीप होने की जानकारी देने वाला पक्षी रूप भक्त है। जिस तरह समुद्र से यात्रा करने वाले जहाज से जमीन किधर है और कितनी दूर है, इसकी जानकारी लेने के लिए पक्षियों को छोड़ा जाता था। जब जमीन कहीं नहीं दिखती और जमीन पक्षियों की पहुंच से बाहर होती थी, तो पक्षी लौटकर जहाज पर ही आ जाते थे। यदि जमीन दूर या समीप होती, तो पक्षी उसी दिशा में उड़ते हुए चले जाते थे और वह जमीन ही उनकी शरण स्थल बन जाती थी। नाविक भी जहाज को उसी दिशा में खेने लग जाते थे। उस जमीन पर जाकर जहाज अपना लंगर डाल देता था। यह उस समय होता था जब कुतुबनुमा आदि दिशासूचक यंत्रों का आविष्कार नहीं हुआ था। इस पद में कवि ने अपने आपको जहाज के पक्षी के (भक्त) रूप में चित्रित किया है जो बार-बार सभी ओर से निराश होकर श्री कृष्ण के चरणों रूपी जहाज पर शरण प्राप्त करता है।


प्रश्न 24. बाढ़ पीड़ितों की क्या-क्या आवश्यकताएं होती हैं? उन्हें किस तरह सहयोग दिया जाता है।

उत्तर - बाढ़ पीड़ितों की सबसे पहली आवश्यकता होती है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की। उनसे संबंधित सामान को उनके पास पहुंचाने की। उस समय उन्हें भोजन, पानी व कपड़े आदि प्राप्ति कराने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा उन्हें दवाइयों की भी जरूरत होती है क्योंकि बाढ़ आ जाने पानी से फैलने वाले अनेक रोग हो जाते हैं। उन रोगों के इलाज की तुरंत आवश्यकता होती है। इन बाढ़ पीड़ितों को रेडक्रॉस और वॉलन्टीयर्स सहायता पहुंचाते हैं। कुछ स्थानीय संस्थाएं व देश की सेना और स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस कार्य में सबसे अधिक कार्य करती हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए अन्न, वस्त्र, औषधि आदि एकत्र करके उन्हें बांट दिया जाता है।





और नया पुराने

in feeds add

Hot post