dispaly

वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र कक्षा 8 विज्ञान| प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 8 विज्ञान वार्षिक मूल्यांकन

वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र कक्षा 8 विज्ञान| प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 8 विज्ञान वार्षिक मूल्यांकन 2023|Class 8th Project work 2023|Class 8th question paper 2023


(A) अपने आस-पास का अवलोकन कर निम्नानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) आपको किन-किन खेलों में रुचि है, कोई पाँच खेलों के नाम जिनमें खेलते समय घर्षण या तो सहायता कर रहा है अथवा विरोध कर रहा है, लिखिए ?


Ans- (1) बॉलीबॉल, (2) फुटबॉल, (4) क्रिकेट, (5) कबड्डी, (6) कैरम, (7) टेबल टेनिस, (8)रस्साकसी,(9) विभिन्न प्रकार


पाँच खेलों के नाम जिनमें खेलते समय घर्षण सहायता कर रहा है-

(1) विभिन्न प्रकार की दौड़ें, (2) रस्साकसी, (3) कबड्डी, (4) फुटबॉल, (5) हॉकी।


पाँच खेलों के नाम जिनमें खेलते समय घर्षण विरोध कर रहा है-

(1) तैरना (स्विमिंग), (2) नौका चालन, (3) कैरम, (4) पतंग उड़ाना, (5) साइकिल चलाना।


(ii) घर्षण को कौन-कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं ?

Ans- मुख्यतः घर्षण को निम्न कारक प्रभावित करते हैं-

(a) सतह की प्रकृति, (b) वस्तु का भार (c) सम्पर्क क्षेत्र का क्षेत्रफल


(iii) किसी कांच के गिलास अथवा किसी कुल्हड़ में से किसे पकड़ना आसान होगा और क्यों ?

Ans- किसी काँच के गिलास अथवा किसी कुल्हड़ में से पकड़ना आसान होगा क्योंकि कुल्हड़ का पृष्ठ गिलास के पृष्ठ से अधिक रुक्ष कुल्हड़ को (खुरदरा होने के कारण अधिक घर्षण पैदा करता है। इससे पकड़ मजबूत हो जाती है।


(iv) कल्पना कीजिए घर्षण अनाचक समाप्त हो जाए तो इससे जीवन किस प्रकार प्रभावित होगा, ऐसी दस परिस्थितियों की सूची बनाइए।

Ans- यदि अचानक घर्षण समाप्त हो जाय तो जीवन निम्न परिस्थितियों में प्रभावित होगा-

(1) हम चल नहीं पाएँगे।

(2) हम दीवार में कील नहीं ठोंक पाएँगे।

(3) हम वाहनों को ब्रेक लगाकर रोक नहीं पाएँगे।

(4) हम भोजन को चबा नहीं पाएँगे इससे पाचन क्रिया प्रभावित होगी। 

(5) हम कुछ भी लिख नहीं पाएँगे तथा शिक्षक भी श्यामपट (ब्लैकबोर्ड) पर कुछ भी नहीं लिख पाएँगे।

(6) माचिस की तीली या लाइटर नहीं जला पाएँगे।

(7) बहुत से खेलों को जिनमें घर्षण सहायता करता है, उन्हें खेल नहीं पाएँगे।

(8) प्राय: वाहनों में टकराने की घटनाएँ बढ़ जाएँगी। 

(9) धागे या किसी रस्सी में गाँठ नहीं बाँध पाएँगे।

(10) भवन निर्माण करना मुश्किल हो जाएगा। 


(v) पाँच कार्य जहाँ घर्षण हानिकारक होते हुए भी अनिवार्य है-

(1) चलने या दौड़ने की क्रिया में घर्षण अनिवार्य है।

(2) विभिन्न खेलों में घर्षण आवश्यक है।

(3) चलते वाहनों को ब्रेक लगाकर रोकने के लिए घर्षण अनिवार्य है। 

(4) आग जलाने के लिए घर्षण अनिवार्य है।

(5) भवन निर्माण एवं अन्य कार्यों में भी घर्षण अनिवार्य है।


(B) किसी ऐसी दुकान पर जाइए जहाँ खेलों के जूते मिलते हैं-विभिन्न खेलों के जूतों की तलियों का प्रेक्षण कीजिए-


Ans- (B) हम एक जूते की दुका -हीं रखे जूतों की तलियों की बनावट का अध्ययन किया। इनमें साधारण खिलाड़ियों द्वारा प्रयुक्त होने वाले जूते भी थे।


(i) क्या खेलों में पहनने वाले जूते सामान्य जूतों के समान हैं ?


Ans- खेलों में पहनने वाले जूते सामान्य जूतों के समान नहीं हैं। खेलों में पहनने वाले जूतों की तली सामान्य जूतों की तली से अधिक खुरदरी तथा खाँचेदार हैं। कुछ खेलों के जूतों की तली में कीलें लगी हुई हैं।



(ii) खिलाड़ियों के जूते कीलदार क्यों बनाये जाते हैं ?

Ans- खिलाड़ियों के जूते कीलदार बनाए जाते हैं क्योंकि इससे उनको पर्याप्त घर्षण बल मिल जाता है। कीलें पर्याप्त घर्षण बल उपलब्ध कराने में सहयोग करती है। इससे खिलाड़ियों की भूमि पर अच्छी पकड़ बनी रहती है।



(iii) खिलाड़ियों के जूते और बड़े वाहनों के टायरों में क्या समानता है और क्यों ?

Ans- खिलाड़ियों के जूते तथा बड़े वाहनों के टायरों में समानता यह है कि दोनों की तली अधिक खाँचेदार होती हैं जिससे उनकी फर्श पर एवं सड़क पर पकड़ अच्छी बनी रहती है। इससे उनके चलते समय उनकी सुरक्षा बनी रहती है।



(iv) यदि सड़क तथा वाहन के टायरों के बीच घर्षण न हो, तो क्या होगा ? 

Ans-  यदि सड़क एवं वाहनों के टायरों के बीच घर्षण नहीं होगा तो उनको चलाना अति कठिन तथा असुरक्षित होगा क्योंकि वाहनों की सड़क से पकड़ कम हो जाएगी।


(v) क्या घर्षण को बढ़ाया या घटाया जा सकता है ? दैनिक जीवन में घर्षण को बढ़ाने और घटाने के (प्रत्येक) पाँच-पाँच उदाहरण लिखिए।

Ans- दैनिक जीवन में घर्षण को बढ़ाने के उदाहरण :

(1) खिलाड़ियों के जूते की तली खाँचेदार तथा कील लगी हुई होती हैं। 

(2) ट्रकों आदि भारी वाहनों के टायर अधिक खाँचेदार बनाये जाते हैं।

 (3) वाहनों को रोकने के लिए ब्रेक लगाये जाते हैं।

(4) हमारे सामान्य जूतों की तली खाँचेदार बनाई जाती हैं।

(5) कबड्डी के खिलाड़ी अपने हाथों पर मिट्टी रगड़ते हैं जिससे घर्षण बढ़ने से अच्छी पकड़ बन जाती है।


दैनिक जीवन में घर्षण को घटाने के उदाहरण

(1) कैरम बोर्ड पर चिकना टैल्कम पाउडर छिड़ककर घर्षण कम किया जाता है।

(2) दरों के कब्जों, मशीनरी के पुर्जों में तेल डाला जाता है।

 (3) f पंखों आदि घूमने वाले उपकरणों में बॉल बियरिंगों का उपयोग कि

(4) अटैची, सूटकेस आदि में रौलरों का उपयोग किया जाता है 

(5) वाहनों आदि में पहियों का उपयोग करके घर्षण कम किया जाता है।


प्रस्तुति- दैनिक जीवन में हमारे द्वारा एवं हमारे आस-पास विभिन्न प्रकार की घटनाएँ घटित या सम्पन्न होती हैं, जिसमें एक वस्तु दूसरी वस्तु पर सरकती है, तो एक बल उत्पन्न होता है जो दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है। इस उत्पन्न बल को घर्षण बल कहते हैं। यह बल दोनों वस्तुओं के पृष्ठ पर कार्य करता है। घर्षण एक आवश्यक बुराई है अर्थात् यह हमारे लिए हानिकारक भी है और साथ ही अति आवश्यक अर्थात् लाभदायक भी है। कुछ खेलों में घर्षण सहायक होता है, तो कुछ में यह विरोध भी करता है। हमारे दैनिक जीवन में भी विभिन्न क्रियाएँ घर्षण के कारण सुगमता से सम्पन्न होती हैं तथा कुछ में स्कावट भी आती है।






और नया पुराने

in feeds add

Hot post