Cg Board Class 10th Hindi half yearly paper 2022| 10वी हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2022 -Cg Board

Cg Board Class 10th Hindi half yearly paper 2022| 10वी हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2022 -Cg Board 


अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23

कक्षा- 10वी

विषय- हिंदी


समय- 3 घंटे                                                                                                      पूर्णाक- 75



निर्देश:

i. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।


॥ प्रश्न क्रमांक 1 में तीन खंड है। खंड (अ) में बहुविकल्पीय प्रश्न, खंड (ब) में रिक्त स्थान की पूर्ति तथा खंड (स) में उचित संबंध जोडिए है। प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक आबंटित है।


iii. प्रश्न क्रमांक 2 से 6 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आबंटित है। उत्तर की अधिकतम सीमा 30 है।


iv. प्रश्न क्रमांक 7 से 10 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आबंटित है। उत्तर की अधिकतम सीमा 50 है |


v. प्रश्न क्रमांक 11 से 14 तक लघुउत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आबंटितbहै। उत्तर की अधिकतम सीमा 75 है।


vi. प्रश्न क्रमांक 15 से 16 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक आबंटित है। उत्तर की अधिकतम सीमा 100 शब्द है।


vii. प्रश्न कमांक 17 से 18 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक आवंटित हैं।


प्रश्न 1 (खंड-अ) सही विकल्प चुनकर लिखिए


1. बालारुण शब्द का सही अता है


(अ) डूबता हुआ सूरज

(ब) उगता हुआ सूरज

(स) चलता हुआ सूरज

(द) जलता हुआ सूरज


2. जनतंत्र से आशय है-


(अ) राजा का शासन

(स) जनता और राजा दोनों का शासन(

ब) प्रजा का शासन

(द) इनमे से कोई नहीं



3. शहीद वीर नारायणसिह व साथी किसके गोदाम को लुटे


(अ) लखन लाल

(ब) माखन लाल

(स) बाला पुजारी

(ट) महाराज साय


4. धरती के हीरा किसे कहा गया है


(अ) सोना

(ब) हीरा

(स) मनुष्य

(द) देवता


5. माटीवाली पाठ किस विधा से सम्बंधित है।


(अ) निबंध

(ब) कहानी

(स) एकांकी

(द) जीवनी |



प्रश्न 1 (खंड-ब) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -


1. जीवन के झरना' कविता के कवि ......


2. पसीने की तुलना.......से की गई है।


3. महादेवी को.. ........... नाम से जाना जाट है।


4. तानाशाही की जीवनशैली होती है।


5. अमरकंटक के गर्व ............... को माना जाता है।






प्रश्न 1 (खंड-स) उचित संबंध जोडिए


1. हरिशंकर परसाई     -      रामधारी सिंह दिनकर


2. मैं मजदूर हूँ             -    द्वन्द समास


3. पूर्व पद संख्या वाची    -     अपनी अपनी बीमारी


4. दोनों पद प्रधान          -       द्विगु समास


5. जनतंत्र का जन्म        -   डॉ भगवतशरण उपाध्याय


प्रश्न 2. काले माथे वाली चिड़िया मछली कैसे पकड़ती है ?


प्रश्न 3. मजदूरों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ?


प्रश्न 4. माटी वाली का कंटर किस प्रकार का था ?


प्रश्न 5. आदिवासी अंचल के प्रसिद्ध नृत्य कौन कौन से है ?


प्रश्न 6. प्रयोगवादी किन्ही दो कवियों / लेखकों के नाम लिखिए |


प्रश्न 7. प्रगतिवाद की विशेषताएँ लिखिए |


प्रश्न 8. लेखक बनने के लीये शरत बाबु के क्या क्या सुझाव थे ?


प्रश्न 9. शहीद वीर नारायण सिंह को अपने पूर्वजों से क्या क्या गुण प्राप्त थे ?


प्रश्न 10. कन्यादान कविता में माँ के अनुभवों की पीड़ा को किस प्रकार बताया गया है ?


प्रश्न 11. "बादल को घिरते देखा है" कविता के प्रकृति सौन्दर्य को अपने शब्दों में लिखिए।


प्रश्न 12. भावार्थ लिखिए-


सदियों की ठंडी बुझी राख सुगबुगाउठी - मिटटी सोने का ताज पहन इठलाती है? दोराह, समय के रथ का घर्घर नाद सुनो, सिंहासन खली करो कि जनता आती है।


                           अथवा

सबसे विराट जनतंत्र जगत का आ पंहुचा, तैंतीस कोटि-हित, सिंहासन तैयार करो ? अभिषेक आज राजा का नहीं प्रजा का है. तैंतीस कोटि जनता के लिए सिर पर मुकुट धरो

प्रश्न 13. गुन्गावावत मया भभक जाए" पंक्ति में खुलकर स्नेह प्रगट करने को कहा गया है| इस कथन का उद्देश्य क्या है ? लिखिए |

अथवा

'मरिया' प्रथा पर अपने विचार लिखिए |


प्रश्न 14. कवि ने जीवन की समानता, झरने से किन किन रूपों में की गयी है ? अपने शब्दों में लिखिए

अथवा

"बाधा के रोड़ो से लड़ना" पंक्ति का आशय जीवन को कैसे और कब प्रभावित तथा प्रेरित करता है ?


प्रश्न 15. जेबकतरा कहानी पढ़ने के बाद मन में कौन सा भाव जागृत होते है ? समझाइये ।


प्रश्न 16. सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर लो पत्र लिखिए सूची की द्वितीय प्रति मंगवाने के लिए निवेदन किया हो ।

अथवा

स्वच्छता अधिकारी नगर पालिका निगम रायपुर को एक शिकायत पत्र लिखिए जिसमें मोहल्ले में सफाई करने का उल्लेख हो ।

प्रश्न 17. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर लिखिए


स्वस्थ शारीर के लिए व्यायाम आवश्यक है। व्यायाम दो प्रकार का होता है मानसिक और शारीरिक पढ़ना, लिखना, मनन, चिंतन मानसिक व्यायाम के अंग है। घूमना, कसरत आदि शारीरिक व्यायाम कहलाता है। मानसिक व्यायाम के पश्चात् शरीर को विश्राम देना चाहिए इसके साथ यह भी सत्य है की मानसिक और बौद्धिक व्यायाम में इस स्फूर्ति के लिए शारीरिक व्यायाम भी आवश्यक है। जो लोग शारीरिक व्यायाम को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग मानते हैं। ऐसे लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ शारीर के लिए व्यायाम आवश्यक है। व्यायाम दो प्रकार का होता है शारीरिक पढ़ना, लिखना, मनन, चिंतन मानसिक व्यायाम के अंग है। घूमना, दौड़ना तथा भ्रमण करना आदि शारीरिक व्यायाम कहलाता है। मानसिक व्यायाम के पश्चात् शरीर को विश्राम देना चाहिए। इसके साथ यह भी सत्य है की मानसिक और बौद्धिक व्यायाम में इस स्फूर्ति के लिए शारीरिक व्यायाम भी आवश्यक है। जो लोग शारीरिक व्यायाम को अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते है उनके लिए व्यायाम का क्षेत्र अलग है। ऐसे लोगो के लीये व्यायाम आगे चलकर पहलवानी का उद्देश्य बन जाता है।


प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए |


2. व्यायाम कितने प्रकार का होता है उसके नाम बताओ |


3. गद्यांश का सारांश लिखिए |


प्रश्न 18. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 250 से 300 शब्दों में निबंध लिखिए |


1. समय का सदुपयोग

2. ऑनलाइन शिक्षा का महत्व

3. प्रदुषण की समस्या और निदान

4. साहित्य और समाज




Post a Comment

आपकी राय जरूर बताएं

और नया पुराने