dispaly

Class 6th social science Cg baseline test paper download pdf

Class 6th social science Cg baseline test paper download pdf 



Cg Board Baseline test paper 2022दोस्तो स्वागत है एक नई पोस्ट मे । सीजी बोर्ड में बेसलाइन टेस्ट लिए जा रहे है। इस पोस्ट मे कक्षा 6वी - 12वी  बेसलाइन टेस्ट पेपर 2022 के पेपर का हल मिलने वाला है।cg Board Baseline test 2022 के मॉडल questiom पेपर नीचे दिया है।सभी छात्रों के लिए यह बेसलाइन टेस्ट पेपर 2022 अधिक महत्वपूर्ण है।इस लिए cg Board baseline test paper 2022 को सभी छात्र इस परीक्षा को दे।


बेसलाइन आकलन 2021-22

प्रश्न पत्र

कक्षा - 6

विषय - सामाजिक विज्ञान


समय:3 घंटे                              पूर्णांक:50


निर्देश : सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है।


खंड 'अ' (कक्षा-6)


प्रश्न 1. ….. में पैसा जमा किया वा निकाला जाता है।

उत्तर- बैंक में पैसा जमा किया व निकाला जाता है।


प्रश्न 2.

उत्तर- यह संकेत रेल लाइन का है।


प्रश्न 3. ….. नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन का है।

उत्तर- 1098 नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन का है।


प्रश्न 4. यदि आप सूर्य की ओर मुंह करके खड़े हैं, तो आपकी पीठ …. दिशा की ओर होगी।

उत्तर- यदि आप सूर्य की ओर मुंह करके खड़े हैं, तो आपकी पीठ पश्चिम दिशा की ओर होगी।


प्रश्न 5. अपनी कक्षा का एक ऐसा रेखाचित्र बनाइए जिसमें खिड़की, दरवाजे आदि दर्शाए गए हों।

उत्तर- 


प्रश्न 6. खरीफ एवं रबी फसल में अंतर लिखिए (कोई 3)

उत्तर-

क्र.

  खरीफ फसल

    रबी फसल

1.

ये फसल वर्षा ऋतु में बोई जाती है।

ये फसल शीत ऋतु में बोई जाती है।

2.

ये फसल अक्टूबर-नवंबर में काटी जाती है।

ये फसल फरवरी-मार्च में काटी जाती है।

3.

खरीफ की मुख्य फसल धान है।

रवि की मुख्य फसल गेहूं है।


प्रश्न 7. यदि आपको कोई बुरा स्पर्श करता है, तो आप क्या करेंगे?

उत्तर- यदि आपको कोई बुरा स्पर्श करता है, तो चिल्लाएंगे, दूर हटाएंगे, शिक्षक को बताएंगे, अपने माता-पिता को बताएंगे।


प्रश्न 8. दी गई तालिका के आंकड़ों को रेखाचित्र (स्तंभ आरेख) द्वारा प्रदर्शित कीजिए।


क्र.

पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या

1.

अनुशासन

              30

2.

खेलकूद

              40

3.

सांस्कृतिक कार्यक्रम

              20

4.

वाद-विवाद

              10

5.

स्काउट/गाइड

              15


उत्तर-


प्रश्न 9. घर से स्कूल जाते समय आपको कौन-कौन सी चीजें दिखाई देती हैं? उनके संकेत बनाइए।

उत्तर-


प्रश्न 10. अपने आस-पास के कोई दो बैंकों के नाम लिखिए।

उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक।


खंड 'ब' (कक्षा 4)


प्रश्न 11. जंगल में पाए जाने वाले प्रमुख जानवरों के नाम लिखिए।

उत्तर- जंगल में पाए जाने वाले प्रमुख जानवरों के नाम - शेर, हाथी, भालू, सियार, हिरन आदि हैं।


प्रश्न 12. अपने परिवार का वंशवृक्ष (वंशावली) बनाइए।

उत्तर-


प्रश्न 13. यदि पेड़-पौधे ना हो तो क्या होगा? लिखिए।

उत्तर- यदि पेड़-पौधे ना हो तो पेड़ों के बिना खाना नहीं मिलेगा। सांस लेने के लिए हवा नहीं मिलेगी। पृथ्वी पर पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं होगा।


प्रश्न 14. छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले किसी एक त्योहार का वर्णन कीजिए।

उत्तर-


खंड 'स' (कक्षा 2)


प्रश्न 15. आप पानी का उपयोग किन-किन कार्यों में करते हैं?

उत्तर-पानी का उपयोग निम्न कार्यों में करते हैं - खाना बनाने में, पीने के लिए, कपड़ा धोने के लिए, नहाने के लिए आदि कार्यों में करते हैं।


प्रश्न 16. मिट्टी से बनने वाली किन्हीं तीन वस्तुओं के नाम लिखिए?

उत्तर- मिट्टी से बनने वाले किन्हीं तीन वस्तुओं के नाम निम्न है-

खिलौना, मटका, मूर्ति, गमला आदि।


प्रश्न 17. कृषि से संबंधित कार्यों को सही क्रम में लिखिए?

1. कटाई 

2. निंदाई

3. बुवाई

4. मिसाई

5. जुताई


उत्तर- कृषि से संबंधित कार्यों का सही क्रम निम्नानुसार है-

1. जुताई

2. बुवाई

3. निंदाई

4. कटाई

5. मिसाई



Class 6th hindi baseline test paper 

Class 6th Science Baseline Test paper 

और नया पुराने

in feeds add

Hot post