dispaly

Class 12th Geography Trimasik paper 2022

Class 12th Geography Trimasik paper 2022|12वी भूगोल त्रिमासिक पेपर 2022

नमस्कार दोस्तों, अगर हम MP Board time table 2022-23 यह बात करें, तो मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड भोपाल (Board of secondary education Bhopal) ने बताया है कि मध्य प्रदेश त्रैमासिक पेपर की परीक्षा बहुत ही जल्द आयोजित करवाई जाएगी जिसके टाइम टेबल परीक्षा के पहले समय पर जारी कर दिए जाएंगे। यदि आप भी MP Board trimasik paper time table के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि दोस्तों यदि आपको MP Board trimasik paper time table के बारे में सही से जानकारी नहीं होगी तो आपको असुविधा महसूस हो सकती हैं। तो दोस्तों आप लोग पोस्ट को पूरा पढ़िएगा और पोस्ट पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों को भी शेयर करिएगा।


MP board trimasik exam date 2022-23 in Hindi


अगर trimaasik exam date 2023, की बात करें, तो मध्य प्रदेश बोर्ड मंडल द्वारा समय-समय पर सभी कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया है और आगे भी यही समय सारणी चलती रहे इसके लिए MP Board trimaasik exam 2022-23 का आयोजन करवाने का निर्णय लिया है. जिसके तहत सभी 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के वार्षिक, अर्धवार्षिक, प्री बोर्ड के साथ-साथ त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा. इस परीक्षा के चलते सभी छात्र छात्राओं की लगभग अपने कुल पाठ्यक्रम का 35% पाठ्यक्रम इस परीक्षा के लिए शामिल किया जाएगा. इस प्रकार सभी विद्यार्थी अपने सिलेबस को वार्षिक परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले पूरी तैयारी के साथ 100% पूर्ण कर पाएंगे बोर्ड क्लास में अच्छे अंकों से उठते हो पाएंगे. बोर्ड मेंबर्स की यह योजना काफी फायदेमंद साबित होने वाली है


MP Board trimaasik paper time table 2022 -23 


Board name

Board of secondary education, Bhopal

Exam name

Board trimaasik exam 2022 -23

Class

9th to 12th 

State 

Madhya Pradesh

Time table date

19-25 September

Time table download mode 

Online




MP Board trimasik paper time table 2022-23 download कैसे करें-



यदि आप MP board trimasik exam date 2022-23 डाउनलोड करना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • MP board trimasik exam date 2022-23 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा  जहां आपको मध्य प्रदेश की त्रैमासिक time table ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके पश्चात आपके सामने trimasik paper 2022-23, 9th से लेकर 12th तक का टाइम टेबल विवरण दिखेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा

  • अब अपने कक्षा के टाइम टेबल का चयन कर download के option पर click करें ताकि आपका time table download हो सके।

  • Time table download होने के बाद प्रिंट आउट निकाल ले ताकि परीक्षा समय सारणी जानने में आपको कोई दिक्कत ना हो।

त्रैमासिक परीक्षा 2022-23

कक्षा 12वीं -

विषय- भूगोल

समय : 3 घण्टे                             पूर्णांक 80


निर्देश :


1 सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।


(i)प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। 


(ii)प्रत्येक प्रश्न के सामने निर्धारित अंक दिए गए हैं।

कुल अंक (32) है।


(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 में प्रत्येक प्रश्न पर आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


(iv )प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा 30 शब्द 


(V) क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा 75 शब्द


(Vi) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक है। शब्द सीमा 120 शब्द है।


(Vii) प्रश्न क्रमांक 22 और 23 मानचित्र आधारित प्रश्न है। मानचित्र पूर्ति कर मानचित्र को उत्तर पुस्तिका में संलग्न करें।


प्र.01 सही विकल्प चुनकर लिखिए।



(1) निम्नलिखित में कौन सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है ?


क. मानव बुद्धिमत्ता


ख. लोगों का अनुभव


ग. प्रोद्योगिकी


घ. मानवीय भाईचारा


(2)निम्नलिखित में कौन सा एक विरल जनसंख्या का क्षेत्र नहीं है


क. अटाकामा


ख. भूमध्य रेखीय प्रदेश


ग. दक्षिण पूर्वी एशिया


घ. ध्रुवीय प्रदेश



(3) निम्नलिखित में से कौन सा भारत में पुरूष प्रवास का मुख्य कारण है।


क. शिक्षा


ख. काम और रोजगार


ग. व्यवसाय


घ. विवाह


(4) मानव विकास सूचकांक (2011) के संदर्भ में विश्व के देशों में भारत का कौन सा स्थान है


क. 126


ख. 128


ग. 129


घ. 134



(5) निम्नलिखित में से कौन सा नगर नदी के तट पर अवस्थित नहीं  है।


क. आगरा


ख. पटना


ग. भोपाल


घ. कोलकाता


(6) निम्नलिखित में से कौन सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है।


क. पूँजीवाद


ख. मिश्रित


ग. समाजवाद


घ. कोई भी नहीं


(7) निम्नलिखित में से कौन सी रोपण फसल नहीं है।


क. कॉफी


ख. गन्ना


ग. गेहूँ


घ. रबड़


प्र. 02 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।



1. आदिम समाज भौतिक पर्यावरण को ……..के रूप में धारण करते हैं। 


2. संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार……... देशों में लिंगानुपात स्त्रियों के अनुकूल है।


3. इस्पात व चीन उद्योग …....के समीप स्थापित होते हैं।


4. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीकृत जनसंख्या. ..…...राज्य में पाई जाती है।


5. मध्यप्रदेश का पचम…. नगर है।


6. विनिर्माण का शाब्दिक अर्थ ……. है।


7. अलास्का के उत्तरी प्रदेशों में ……..का पालन किया जाता है।


प्र.03 सही जोड़ियां मिलाइये


खण्ड अ                           खण्ड व

   

क. सहकारी कृषि      -                  1. नायें


ख. पंपास       -                          2. पिट्सबर्ग


ग. मानव विकास सूचकांक में प्रथम-  3. अर्जेंटाइना


घ. विश्व में सबसे बड़ा जूट उत्पादक - 4. भारत


ङ. विश्व का सबसे बड़ा चाय निर्यातक-  5. चीन


च. जंग का कटोरा       -                   6. डेनमार्क


प्र.04 एक वाक्य में उत्तर लिखिए।


1. जनसंख्या वृद्धि दर से क्या आशय है?


2. जापान का आयु लिंग पिरामिड किस प्रकार की जनसंख्या को प्रदर्शित करता है?


3. वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं।


4. कायिक घनत्व क्या है ?


5. भारतीय डायास्पोरा के अनुसार भारत की कितनी जनसंख्या ने अन्य देशों में उत्प्रवास किया है


6. जनसंख्या परिवर्तन के तीन प्रमुख घटक कौनसे है।


प्र.05 सत्य-असत्य बताइए।


1. 15वीं शताब्दी के अन्त में यूरोप के देशों ने अन्वेषण का प्रयास शुरू किया।


2. वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के कारण प्रवास की दिशा नगर से ग्राम की ओर है।


3. छोटे पैमाने के उद्योगों में रोजगार के अवसर अधिक होते है।


4. सेन फ्रांसिसको के समीप सिलीकॉन वैली रसायन उद्योग के कारण विश्व प्रसिद्ध है।


5. भारत मानव विकास सूचकांक क शीर्ष 10 देशों में से एक है।


6. गंगा के जलोढ मैदानों में बड़ी संख्या में परिक्षिप्त बस्तियों पाई जाती है।


प्र.06 भारत में स्वतंत्रता के बाद से वर्तमान में जनसंख्या घनत्व में क्या बदलाव आया है।


अथवा


भारत की श्रमजीवी जनसंख्या के व्यवसायिक संवर्ग बताइए।


प्र.07 आमूलवादी (रेडिफल) विचारधारा क्या थी ?


अथवा


व्यवहारवादी विचारधार को समझाइए


प्र.08 प्रवास के किन्हीं दो प्रतिकर्ष कारकों को लिखिए।


अथवा


प्रवास के किन्हीं दो अपकर्ष कारकों को लिखिए।


प्र.09 जनसंख्या अपघटन से आप क्या समझते हैं ?


अथवा


लिंग अनुपात कैसे मापा जाता है ?


प्र.10 निवल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया क्षेत्र में अंतर बताइए।


अथवा


शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में क्या अंतर है ?


प्र.11 भारत के अत्यंत शुष्क एवं उष्ण प्रदेशों में जनसंख्या निम्न क्यों है ?


प्र.12 ग्रामीण से नगरीय क्षेत्रों में पुरूष प्रवास अधिक क्यों होता है ?


अथवा


ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रयास करने वाली स्त्रियों की संख्या अधिक क्यों है ?


प्र.13 स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है विवेचना कीजिए।


अथवा


बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है।


प्र.14.भारत के बच्चों में घटते लिंगानुपात के दो कारण लिखिए।


अथवा


जीवनपर्यंत प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 


प्र.15.चावल रहित गहन निर्वहन कृषि के अंतर्गत किन फसलों की कृषि की जाती है ? । 


अथवा


ऑस्ट्रेलिया के डाउंस एवं न्यजीलैण्ड कॅटरबरी में किस प्रकार की कृषि की जाती है।


प्र. 16 मानव भूगोल के तीन उपक्षेत्रों के नाम लिखिए।


अथवा


मानव का प्रकृतिकरण समझाइए।


प्र.17 विश्व में आयु संरचना का क्या महत्व है ?


अथवा


 मानव विकास अवधारणा के अंतर्गत समता और सतत् पोषणीयता से आप क्या समझते है ?



प्र.18.खनन को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?


अथवा


चलवासी पशुचारण किसे कहते हैं ?


प्र.19 भारत में ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रकारों के लिए उत्तरदायी कारक व दशाएँ बताइए


अथवा


मिशन स्मार्ट सिटी क्या है ?


प्र. 20 जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक व आर्थक कारकों का वर्णन कीजिए 4


अथवा


भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रावस्थाओं का वर्णन कीजिए


प्र.21 मानव भुगोल अन्य सामाजिक विज्ञानों से किस प्रकार संबंधित है ?


अथवा


आयु-लिंग पिरामिड क्या होता है ? इसके प्रमुख प्रकार बताइए।


प्र. 22 दिए गए विश्व मानचित्र में निम्न में से किन्ही चार स्थानों को पहचान कर नाम लिखिए। (मानचित्र को प्रश्नपत्र से अलग कर उत्तर पुस्तिका में संलग्न करें)


1. सर्वोच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश


2. वाणिज्य पशुधन पालन का प्रमुख क्षेत्र


3. भूमध्यसागरीय कृषि का क्षेत्र


4. विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल


प्र. 23 भारत के मानचित्र में निम्नलिखित में से किन्ही चार स्थानों को प्रदर्शित कीजिए। (मानचित्र को प्रश्नपत्र से अलग कर उत्तर पुस्तिका में संलग्न करें)


1. दिल्ली सर्वाधिक नगरीकृत केन्द्र शासित प्रदेश


2. मुम्बई सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर


3. अरूणाचल प्रदेश सबसे विरल जनसंख्या वाला राज्य


4. बिहार सर्वाधिक जनघनत्व वाला राज्य


5. भारत का चाय उत्पादक क्षेत्र


6. भारत का कॉफी उत्पादक क्षेत्र


7. केरल भारत का सर्वोच्च मानव विकास सूचकांक वाला राज्य 













और नया पुराने

in feeds add

Hot post